Sanjh Savere

स्वर्णिम साँझ सवेरे | Sanjh Savere

स्वर्णिम साँझ सवेरे

( Swarnim sanjh savere ) 

 

टकराती हैं शंकित ध्वनियाँ ,
ह्दय द्वार से मेरे ।
अभिशापित से भटक रहे हैं ,
स्वर्णिम साँझ-सवेरे ।।

विकल हुईं सब जोत-सिद्धियाँ,
किसके आवाहन में
एक अनोखा जादू छलता ,
मन को सम्मोहन में
ठहर गया है ह्दय-द्वार तक ,
कोई आते -आते
चँहक उठी है पीर ज्वाल सी ,
मादक मलय पवन में ।
जिज्ञासित अनुरक्त पुजारी ,
कब तक माला फेरे ।।
टकराती हैं——

शेष आज भी मिलन पर्व की ,
झाँकी है सपनों में
खिला हुआ है दिव्य-लोक का,
ह्दय-कमल नयनों में
सौंप चुका है सुधियाँ इतनी ,
मन को आते-जाते
निर्जन में भी लगता है मैं ,
बैठा हूँ अपनों में
ह्दय-पटल पर उसने अपने ,
इतने चित्र उकेरे ।।
टकराती हैं——

विरह-व्याल ने ली अंगड़ाई ,
अभिलाषित आँचल में
जीवन निधियाँ हुईं विसर्जित,
सब गीले काजल में
इस उत्सव में कैसे यह मन ,
मधुरिम गीत सुनाये
धधक रहीं हों जब जीवन की,
श्वासें विरहानल में
व्याकुल मन कब तक अधरों से,
सौरभ राग बिखेरे ।।
टकराती हैं ——–

हर एक निशा तम घेरे है,
हर दिन है दुखदाई
सूने मरघट में साग़र यह,
किसने अलख जगाई
बीत रहा है जीवन अब तो,
हर क्षण आँसू पीते
क्यों असीम इस अंतराल में,
मुझको टेर लगाई
विचर चुके जब नील गगन में,
मन पाखी बहुतेरे ।।
टकराती हैं———–।
अभिशापित से——-।।

 

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

मुदाम–निरंतर, हमेशा

यह भी पढ़ें:-

नज़र से सलाम | Nazar se Salam

Similar Posts

  • कलम ही हथियार है | Geet Kalam hi Hatiyar Hai

    कलम ही हथियार है ( Kalam hi Hatiyar Hai ) कल्पनाओं का सागर है, शब्दों का भंडार है। सृजन ही शक्ति हमारी, कलम ही हथियार है। कलम ही हथियार है आंधी तूफानों से टकराती, लेखनी की धार है। चेतना का दीपक जलाता, सदा कलमकार है। ओज की हुंकार भरे, बरसे प्रीत की फुहार है। गीत…

  • आ अब लौट चलें | Geet Aa Ab Laut Chalen

    आ अब लौट चलें ( Aa ab laut chalen )    ये हसीन वादियां आजा तुझको पुकारे आओ आओ चले हम नदिया किनारे डगर ये सुहानी गुल गुलशन खिले प्यारे सनम आ अब लौट चले आ अब लौट चले, आ अब लौट चले गीत सुंदर तरानों में आने लगे लब हमारे भी मुस्कुराने लगे तार…

  • बरस रहा है | Geet Baras Raha hai

    बरस रहा है ( Baras raha hai )   बरस रहा है जड़-चेतन से,सुधियों का अनुराग । मिलन-ज्योति भी लगा रही है, राजभवन में आग।। 🥇 पाती एक न आयी उसकी, नहीं कभी संदेश । चला गया वह मनभावन क्या, जाने किस परदेश । डसा जा रहा साधक मन को, विरह क्षणों का नाग ।।…

  • पाती पढ़ी जो प्रेम की

    पाती पढ़ी जो प्रेम की   हिरनी सी कुलांचे भरती बल्लियो मै उछलती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दिन महीने सा लगे पाती के इंतजार में दिखती द्वारे पर खड़े पाती के इंतजार में हाथ में पाती जो आती अँखियां पहले मुस्कुराती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दबे पाँव सम्हल चलती पाती पढ़ने…

  • तुम क्या कहोगे | Geet Tum kya Kahoge

    तुम क्या कहोगे ( Tum kya Kahoge )   हम हलकानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे हम आग-पानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। बोते हैं गेहूंँ काटते हैं गेहूंँ बटाई के खेत लिए हम फूसपलानी में जी लेते हैं, तुम क्या कहोगे। हमारे बच्चे होटल में धोते हैं प्लेट पेट के…

  • सच मानो उस पल | Sach Maano uss Pal

    सच मानो उस पल ( Sach maano uss pal )    सच मानो उस पल आँखों में, केवल चित्र हमारा होगा । प्रेम कथाओं के पृष्ठों को, तुमने जहाँ निहारा होगा ।। कभी याद तो करके देखो ,भूले बिसरे चौराहों को । कान लगा कर सुनो कभी तुम ,अपने अंतर की चाहों को । कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *