Satat Vidhrohi

सतत विद्रोही | Satat Vidrohi

सतत विद्रोही

( Satat Vidrohi ) 

सतत् विद्रोही-मैं सतत्,सनातन,
निरपेक्ष, निर्विकार, निर्भीक’ विद्रोही’
मैंने गान सदा, सत्य का ही गाया
धन- यश, वैभव, सत्ता सुंदरी का आकर्षण
मेरे मन को तनिक डिगा नहीं पाया…
धन -कुबेरों की अट्टालिकाओं को देख
मेरा हृदय कभी नहीं अकुलाया
क्रांतिवीरों के यशोगान में ही
मैंने जीवन का सब सुख पाया…
पदलोलुप,सत्ताधीशों की क्रूर, कठोर आलोचना कर
बिन सावन मेरा,मन -मयूर सदा हर्षाया …
मंटो,ओशो,मजाज़,साहिर,राहत, शैलेन्द्र
जैसे पुण्यात्माओं को मैंने सदा,
कोटि-कोटि शीश नवाया…

 

रचनाकार: अभिलाष गुप्ता

अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें:-

मैं भी चाहूंगा | Poem Main bhi Chaahunga

Similar Posts

  • लिखेंगे हम लेखनी की धार | lekhni ki Dhaar

    लिखेंगे हम लेखनी की धार ( Likhenge hum lekhni ki dhaar )   हम पैसे देकर रचना सुनो कभी नहीं छपवाएंगे। दम होगा लेखनी में प्रकाशक खुद चले आएंगे। लिखेंगे हम भी लेखनी की धार लोहा मनवाएंगे। सृजन में शक्ति बड़ी अपार वो रस धार बहाएंगे। सजाकर पुष्प भावों के हम गुलशन महकाएंगे। दिलों तक…

  • कहां तक | Kahan Tak

    कहां तक ( Kahan Tak )   सिमटते गए भाव मन के घुलती रहीं मिठास में कड़वाहटें बढ़ तो गए किताबी पन्नों में आगे पनपत्ति रही मन की सुगबुगाहटें जगमगाती रहीं चौखटे, मगर आंगन घर के सिसकते रहे बढ़ते गए घर ,घर के भीतर ही खामोश बच्चे भी सुबगते रहे खत्म हुए दालान, चौबारे सभी…

  • परिणय जीवन का बसंत | Parinay Jeevan

    परिणय जीवन का बसंत ( Parinay jeevan ka basant )   दिव्य भव्य श्रृंगार बेला, प्रतिपल नेह अनंत वृष्टि । कांतिमय अंग प्रत्यंग , अति आनंद परिपूर्ण सुदृष्टि । उर तरंग चाहत स्पंदन, वंदन अभिनंदन प्रणय मंत । परिणय जीवन का बसंत ।। मृदुल मधुर अहसास, विमल पुनीत हिय भावना । सरित प्रवाह मंगलता, असीम…

  • मन बसी झुंझलाहट

    मन बसी झुंझलाहट मेरे दुःख दर्द का तुज पर हो ऐसा असर ,कि आईना तुम देखो और चहरा मेरा दिखे l सबसे ज्यादा दर्द तो तब हुवा ,जब तुम्हे देखे बिना लौट आया l इतना दर्द देकर भी मन को भाती हो ,अगर हमदर्द होती तो क्या आलम हो l क्या कहूँ ,एक ही हमदर्द…

  • लाल-लाल आंखें तेरी | Aankh par Kavita

    लाल-लाल आंखें तेरी ( Lal-lal aankhen teri )    लाल-लाल आंखें तेरी काले काले बाल। गोरे गोरे गाल गुलाबी मोरनी सी चाल। खुशी की फुलझड़ी जिद पे चाहे अड़ी। रोक-टोक घड़ी-घड़ी आफत गले पड़ी। मौसम की बहार है रंगों की फुहार है। दिल के जुड़े तार मेरा पहला प्यार है। उमंग जगाती मन में सागर…

  • शिव | Shiv ji par kavita

    शिव ( Shiv )   जो आरम्भ है, अनादि है, सर्वश्रेष्ठ है, जो काल, कराल, प्रचंड है, जिनका स्वरूप अद्वितीय है, जिनका नाम ही सर्वस्व है, शिव है, सदा शिव है। मस्तक में जो चाँद सजाये, भस्म में जो रूप रमाये, गंगप्रवाह जो जटा मे धराये, मंथन को जो कण्ठ में बसाये, शिव है, सदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *