हृदय मेरा पढ़ पाए

हृदय मेरा पढ़ पाए | kavita

हृदय मेरा पढ़ पाए

( Hriday mera padh paye )

 

अन्तर्मन में द्वंद बहुत है, जाकर किसे दिखाए।
ढूंढ रहा हूँ ऐसा मन जो, हृदय मेरा पढ़ पाए।

 

मन की व्याकुलता को समझे,और मुझे समझाए।
राह दिखे ना प्रतिद्वंदों से, तब मुझे राह दिखाए।

 

बोझिल मन पर मन रख करके,हल्के से मुस्काए।
मत घबराना साथ हूँ तेरे, कह कर धीर धराए।

 

जिसको देख शेर मन बोझिल, हुए बिना मुस्काए।
ढूंढ रहा हूँ ऐसा मन जो, हृदय मेरा पढ़ पाए।

 

चिन्ताओं से बिखर रहा मन, संसय बढ़ता जाए।
जब कोई भी राह दिखे ना, तब वो सामने आए।

 

जिसको देखते ही नयनों में,चमक स्वंय बढ़ जाए।
ढूंढ़ रहा हूँ ऐसा मन जो, हृदय मेरा पढ़ पाए।

 

मित्र सुदामा नही कृष्ण अर्जुन संग राह दिखाए।
प्रतिघातों के कुरूक्षेत्र में, रूप विराट दिखाए।

 

कभी सारथी कभी सहायक, स्वामी बन समझाए।
ढूंढ़ रहा हूँ ऐसा मन जो, हृदय मेरा पढ़ पाए।

 

स्वार्थ विरत हो दोनों का, जब साथ हो दुख न आए।
सारी दुनिया एक तरफ, जब मित्र साथ हो जाए।

 

शेर हृदय और व्याकुल मन के,हर तरंग पढ़ पाए।
ढूंढ रहा हूँ ऐसा मन जो, हृदय मेरा पढ़ पाए।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

बचपन के दिन | kavita

Similar Posts

  • आपसे सर्वस्व मेरा | Aapse Sarvasya Mera

    आपसे सर्वस्व मेरा ( Aapse Sarvasya Mera ) आप सर्वस्व मेरे,आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप मेरे प्राण धन हैं।आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है। हे प्राणनाथ, मेरे प्राणेश्वर!बलिहारी नित मैं आप पर।आपका श्री चरण मेरा घर।चरण कमल का भौंरा यह मन है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप…

  • संजीव सलिल की कविताएं | Sanjeev Salil Poetry

    सेमल अनुभूति की मिट्टी मेंविचारों के बीजसंवेदना का पानी पीकरफूले न समाए।फट गया कठोरता काकृत्रिम आवरण,सृजन के अंकुरपैर जमाकर मुस्काए।संकल्प की जड़ेंजमीं में जमीँ,प्रयास के पल्लव हरियाए।गगन चूमने को आतुरतना तना औरशाखाओं ने हाथ फैलाए।सूर्य की तपिश झेलीपवन संग करी अठखेलीचाँदनी संग आँख मिचौलीचाँद संग खिलखिलाए।कभी सब्जी बन मिटाई क्षुधाकभी चर्म रोग मिटाएघटाकर बढ़ती उम्र…

  • मैं कलम हूॅ॑

    मैं कलम हूॅ॑ कलम बड़ी अनमोल है,जाने चतुर सुजान।दया धरम अरु शील का,,करती बहुत बखान।। कलम लेख की शान है,लिखती है भरपूर।लिखे आत्म का ज्ञान ये, दृष्टि रखती सुदूर।। चलती जब है यह कलम,लिखे सदा गुणगान।कहती सब है सच सदा, होती कलम महान।। तीन अक्षर का नाम है,करती बहुत कमाल।हाथ पड़ी जब योग्यता,चमका उनका भाल।।…

  • साथ तुम आ जाओ | Geet

    साथ तुम आ जाओ ( Sath tum aa jao )   आ जाओ, आ जाओ, आ जाओ मेरे यार, साथ तुम आ जाओ। मातृभूमि का वंदन करते, सीमा पर सेनानी लड़ते। रणभूमि में उतर जरा तुम, दो-दो हाथ दिखा जाओ। आ जाओ आ जाओ……   जो पत्थर के बने हुए हैं, कुछ वर्षों से तने…

  • मां तुम रोना मत | Maa Tum Rona Mat

    मां तुम रोना मत अब अगले जन्म में मिलनामैं बनने वाला हूंकिसी भी पल लाशयहां बस जंगल हैंगीदड़, कुत्ते, भेड़ियों के दंगल हैंखा जाएंगे नोच –मेरी देह कोतुम्हें मेरी मिट्टी भी नहीं मिलेगीवहीं अपने खेत की मिट्टी कोअपनी छाती से लगा लेनामुझे राजा बेटा कह- कहपुकार लेनामां मत रोना मुझे याद हैजब पहली बार तुमखेत…

  • ताबूत | Kavita Taaboot

    ताबूत ( Taaboot )   गुजर जाती हैं बातें भी, गुजरे हुए दिन की तरह छोड़ जाती हैं दर्द भी चुभती कील की तरह रख लो दिल में भले, किसी को जितना चाहो रहोगे बातों में मगर तुम, किसी गैर की तरह रहो लुटाते जान अपनी, ये जान तो तुम्हारी है झटक देंगे आन पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *