Shyam kavita

श्याम | Shyam kavita

श्याम

( Shayam )

 

रस लेकर रसखान सरीखे, काँन्हा तुम आ जाओ।
जग मे घटते प्रीत मोह रस, फिर से आ बरसाओ।

 

सूखी धरती उमड मेघ बन,जग की प्यास बुझाओ।
नटवर नागर कृष्ण कन्हैया,अब तो तुम आ जाओ।

 

कालीदास के मेघदूत बन, उमड घुमड कर आओ।
तृप्त करो मन की चंचलता,अब तो दरश दिखाओ।

 

राह देखते है नर नारी, मथुरा वृन्दावन गोकुल।
चंचल चितवन नही रहा यमुना जी भी है व्याकुल।

 

हे योगेश्वर ऋतु बसन्त भी तुम बिन है मुरझाया।
सावन भी है राह देखता, भादों मे मोहन आया।

 

ममता तुम बिन क्षीर्ण हो गयी, दूध उतर ना पाया।
देवकी यशोदा राह देखती, श्याम नही क्यो आया।

 

रसिक बिहारी ”शेर हुंकारी” दरश नही जब पाया।
नयन छलक गयी गागर बन जब,श्याम नजर ना आया।

 

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

संत शिरोमणि गणिनाथ जी महाराज | Sant Shiromani Ganinath Ji Maharaj | Kavita

Similar Posts

  • एक चुटकी सिंदूर | Kavita Ek Chutki Sindoor

    एक चुटकी सिंदूर एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर हिंदू धर्म परिणय व्यंजना, हर नारी मनमोहक श्रृंगार । मांग अंतर सिंदूर शोभा, सुखद जीवन स्वप्न साकार । प्राण प्रिय दीर्घ वय कामना, अलंकृत पद सम कोहिनूर । एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर ।। वैदिक कालिन दिव्य परंपरा, प्रेम भक्ति अथाह समाहित । पावन दृष्टांत…

  • दशानन | Dashanan

    दशानन ( Dashanan )  ( 2)  जली थी दशानन की नगरी कभी कभी हुआ था वध रावण के तन का जला लो भले आज पुतले रावण के उसने चुन लिया है घर आपके मन का.. मर गया हो भले वह शरीर के रूप मे किंतु कर रहा रमन विभिन्न स्वरूप मे बसा ,हुआ खिल खिला…

  • दुःख होता है | Dukh hota hai

    दुःख होता है ( Dukh hota hai )     तेरे हंसने पर मैं भी हँसने लगता हूँ तेरे दुःख से मुझे भी दुःख होता है तेरे दुःखी होने पर भी मुझे दुःख होता है तेरे रोने पर मुझे भी रोना आता है।   पर, मैं तेरे साथ रो नहीं पाता हूँ…. इसका ग़म मुझे…

  • जीवन की आधारशिला | Poem jeevan ki aadharshila

    जीवन की आधारशिला ( Jeevan ki aadharshila )     सत्य सादगी सदाचार है जीवन की आधारशिला। सद्भाव प्रेम से खिलता हमको प्यारा चमन मिला।   पावन पुनीत संस्कार ही संस्कृति सिरमौर बने। सत्य शील आचरणों में मानवता के जो गहने।   जब दिलों में प्रेम बरसता चेहरों पर मुस्काने हो। राष्ट्रप्रेम की अलख जगाते…

  • भाई दूज पर्व | Bhai Dooj Parv

    भाई दूज पर्व ( Bhai dooj parv )    यम यमुना सा पावन, भाई बहन का प्यार कार्तिक मास शुक्ल द्वितीया, तिथि अद्भुत अनूप विशेष । सृष्टि रज रज विमल प्रवाह, भाई दूज खुशियां अधिशेष । परस्पर मंगलता कामना अथाह, शीर्ष वंदित परंपरा संस्कार । यम यमुना सा पावन, भाई बहन का प्यार ।। भाई…

  • सरोज कौशिक की कविताएं | Saroj Koshik Poetry

    क्या तुमने क्या तुमने झरना देखा है? देखी है उसकी यात्रा? तुम्हें तो सिर्फ अपने सुख से मतलब है। बताती हूं उसकी यात्रा का दुख। तुम्हारी तरह मैंने भी चाहा था मेरा जीवन झरने सा बहता रहे,हर,हर। लेकिन, जब चुल्लू में उसका जल भरा तो रंग मिला लाल रक्त रंजित सा। एक घायल चेहरा कहता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *