Shyam mera bada nirala hai

श्याम मेरा बड़ा निराला है | Shyam mera bada nirala hai | Bhajan

श्याम मेरा बड़ा निराला है

( Shyam mera bada nirala hai )

 

नटवर नागर मदन मुरारी मोहन मुरली वाला है
मेरा श्याम बड़ा निराला है -2

 

सारे जग का तारणहारा जो चक्र सुदर्शन धारी है
मात यशोदा का नंदलाला धरती पर अवतारी है
ग्वाल बाल के संग खेले सारे जग का रखवाला है
मेरा श्याम बड़ा निराला है -2

 

सखा सुदामा मित्र माधव जब दौड़े आते भगवान
दीनों के दुख दर्द बांटते करूणा कर कृपा निधान
करुणानिधि कृपा बरसाए मोर मुकुट बंसी वाला है
मेरा श्याम बड़ा निराला है -2

 

गीता ज्ञान दिया पार्थ को रण में अस्त्र उठा लिया
दुष्टों का संहार करने प्रभु भव्य रूप दिखा दिया
गोवर्धन धारी केशव मीरा का गिरधर मतवाला है
मेरा श्याम बड़ा निराला है -2

 

गोकुल में घनश्याम विराजे वृंदावन राधामोहन
घट घट में कृष्ण कन्हैया मनमंदिर प्यारे मोहन
द्वारिका का नाथ सांवरा भक्तों का प्रतिपाला है
मेरा श्याम बड़ा निराला है -2

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

श्रीकृष्ण | Shri Krishna chhand

Similar Posts

  • हमारी विरासत हमारी धरोहर | Poem hamari virasat

    हमारी विरासत हमारी धरोहर ( Hamari virasat hamari dharohar )     शौर्य पराक्रम ओज भरा दमकता हो भाल जहां। हम उस देश के वासी हैं बहती प्रेम रसधार यहां।   पुरखों की पावन संस्कृति रग रग में संस्कार भरा। दूरदर्शी सोच ऊंची विनयशीलता गुणों भरी धरा।   दुर्ग किले हमारी विरासत हमारी धरोहर प्यारी…

  • आपका अपना | Aapka Apna

    आपका अपना ( Aapka Apna )    कभी-कभी उन्हें भी आजमाते रहिए जिन्हें आप दिल में रखते हैं दिमाग में तो भीड़ ही भीड़ रहती है वक्त की कसौटी पर देखना जरूरी है कि कौन होता है साथी बुरे वक्त का सही वक्त मे तो सभी अपने हैं आपका उत्तरदायित्व तो परिवार और समाज सभी…

  • नव वर्ष 2021 की शुभ कामनाएं

    नव वर्ष 2021 की शुभ कामनाएं   नव वर्ष 2021 शुभ कामनाएं हैं शुभ कामनाएं,  ऐ नूतन वर्ष दो हजार इक्कीस। तेरा आना मंगलकारी हो, समृद्धिशाली हो, प्रकाशीय हो,। प्रशंसनीय हो, स्वास्थ्य वर्धनीय हो। स्वागत है स्वागत है खुशियां मनायें।। शुभकामनाएं हैं ०।।,   बीतते वर्ष की तमता न दिखे, कोरोना रोग की रुग्णता न…

  • तेरे पाठ और तेरे गीत | Kavita Tere Paath Aur Tere Geet

    तेरे पाठ और तेरे गीत पढ़ा रहे हो पाठ कोई, या सुना रहे हो कोई गीत, कुछ भी हो सुंदर हैं दोनों, तेरे पाठ और तेरे गीत, याद रखूंगी पाठ तुम्हारे, याद रखूंगी तेरे गीत, जीवन के लिए जरूरी दोनों, तेरे पाठ और तेरे गीत, सीख जरूरी जीवन में, संगीत जरूरी जीवन में, दोनों ही…

  • चंचल चोर | Chanchal Chor

    चंचल चोर ( Chanchal chor )    श्याम सुंदर, मुरली मनोहर, तू बड़ा चंचल चोर है। कटि कारी करधन है पड़ी, शीर्ष उसके पंखमोर है। टोली में हर घर में घुसे, माखन, दही खाता चुरा, मटकी में कुछ बचता नही, चारो तरफ ये शोर है।। मुरली मधुर मदमस्त बाजे, कालिंदी के तीर पर। आभा अद्भुत…

  • हद कर दी आपने | Geet had kar di aapne

    हद कर दी आपने ( Had kar di aapne )   वादे प्रलोभन भारी, नित्य नियम बदले सरकारी। नेताओं की लीला न्यारी, चमचे आला अधिकारी। हद कर दी आपने, हद कर दी आपने।   सड़क पुल नदियां निगले, निगल रहे हैं वोट। फन फैलाए विषधर बैठे, करते विषैली चोट। सत्ता के गलियारों में, मिल जाएंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *