Smart Watch par Kavita

स्मार्ट वॉच है मिनी स्मार्टफोन | Smart Watch par Kavita

स्मार्ट वॉच है मिनी स्मार्टफोन

( Smart watch hai mini smartphone ) 

 

इस स्मार्ट-वाॅच का आज कल हर कोई है दीवाना,
कहने को ये घड़ी है जिसे पसंद करता है जमाना।
एक तरह से यह भी है मिनी स्मार्ट-फोन के जैसा,
जिसमें आता-कैमरा टोर्च ब्लूटूथ फोन एवं गाना।।

इनका साईज और डिज़ाइन तरह तरह का आता,
कई स्मार्टवॉच में सिम कार्डो की सुविधा मिलता।
स्मार्ट-वॉच के स्क्रीन फीचर्स सभी मे‌ अलग होता,
सोशल मीडिया नोटिफिकेशन सबको है मिलता।।

इसी के अंदर वाईस रिकार्डिंग फीचर भी मिलता,
बहुतों मे वाईफाई कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलता।
आगे चलकर ये घड़ी दैनिक जीवन हिस्सा बनेगा,
जिसपर इंटरनेट-ब्राउजिंग आज हर कोई करता।।

स्मार्ट-फ़ोन से इस तरह की घड़ी करते है कनेक्ट,
जिससे काल-मैसेजिंग का पता चलता परफेक्ट।
करना पड़ता है जिसके लिए एक ऐप डाउनलोड,
फिटनेस एक्टिविटी ई मेल भेज देते कर सेलेक्ट।।

आवाज़ के जरिये से भी इसमें दे सकते है निर्देश,
अपनी यात्रा का साथी है जिसमें यह जी पी एस
इस तरह के मददगार फीचर इसमें होते है अनेंक,
है सरल इसको चलाना जो फेल रहा देश-विदेश।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • रामजी के गाँव रे | Ram ji Ke Gaon

    रामजी के गाँव रे ( Ram ji ke gaon re )    चला चली धनिया ई माटी कै नाव रे, होई जाई बेड़ा पार रामजी के गाँव रे। फल,फूल,मेवा,नरियल,उहाँ हम चढ़ाईब, सरयू नदी में दूनों डुबकी लगाईब। जनम -जनम से उनसे आपन लगाव रे, होई जाई बेड़ा पार रामजी के गाँव रे। चला चली धनिया…

  • बांटकर | Baantakar

    बांटकर ( Baantakar )   बंजर हुई धरा सत्य की  चमन झूठ का हरशायाहै रिश्ते नाते सब दूर हुए जैसे  कपट  छल ने मन भरमाया है  अपने ही अपनों में लगी है बाजी जीत हार में सब है जूझ रहे   खोकर  प्रेम भाव हृदय का  अपने ही अपनों को है गिर रहे  घर के…

  • साथ रहो जब तुम | Saath Raho Jab Tum

    साथ रहो जब तुम ( Saath raho jab tum )   तुम साथ रहते हो तो दुनिया हरी भरी सी लगती हैं। हां साथ रहो जब तुम यह वादी खिली खिली सी दिखती हैं। साथ रहो जब तुम हर पल खुशी बरसती हैं। हां साथ रहो जब तुम पेड़, पौधे ,पत्तियां, भी महकी महकी सी…

  • नशा | Kavita Nasha

    नशा ( Nasha ) नशा एक जलती चिता, नशे का नशा, जिस किसी को लगा, कवेलू तलक, उसके घर का बिका! नशा —— एक जलती चिता, नन्हें बच्चों का भविष्य, दांव पर लगा! घर स्वर्ग से नरक का रूप, धारण करने लगा! अन्न मिलता नहीं, तड़पते हैं बच्चे भूख से, विधवा उसकी पत्नी, लगती है…

  • बड़े मामले में विफल होती सीबीआई!

    बड़े मामले में विफल होती सीबीआई! ****** हाईप्रोफाइल मामलों में विफल होती सीबीआई, यह बात कुछ हजम नहीं होती भाई ! बोफोर्स तोप घोटाला, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला। कर्नाटक खनन घोटाला- जिसमें मुख्यमंत्री येदियुरप्पा थे अभियुक्त, या आरूषि हत्याकांड जिसमें सीबीआई थी नियुक्त; जांच नहीं कर पायी युक्तियुक्त। मस्जिद ढ़ांचा विध्वंस मामले में भी- सीबीआई…

  • वीर तेजाजी | Veer Tejaji par Kavita

    वीर तेजाजी ( Veer Tejaji )    सत्यवादी और वचनों पर अटल रहने वाले, आश्चर्यचकिंत व साहसिक कारनामो वाले। राजकाज से दूर गौसेवा में लीन रहने वाले, कुॅंवर तेजपाल थें बहादुर एवं हिम्मत वाले।। खरनाल ग्राम में जन्में जिला जो है नागौर, पिता का नाम ताहड़ जी माता राम कंवरी। विक्रम संवत् ११३० माघ शुक्ला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *