स्नेह सुधा बरसाने वाली

स्नेह सुधा बरसाने वाली

स्नेह सुधा बरसाने वाली

मन मन्दिर अपना है खाली,
दिल का सिंहासन भी खाली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी
स्नेह सुधा बरसाने वाली।।

मन को तुम भरमाने वाली,
दिल को तुम तरसाने वाली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
स्नेह सुधा बरसाने वाली।।

चंचल चितवन से तुम अपने,
अनुपम नाच नचाने वाली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
स्नेह सुधा बरसाने वाली।।

ओठ गुलाबी आंखें काली,
लट घुंघराले अदा निराली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
स्नेह सुधा बरसाने वाली।।

मदमस्तचाल है बात निराली,
गोरे तन पर छटा निराली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
स्नेह सुधा बरसाने वाली।।

श्याम केश आंचल सतरंगी,
तेरी अनुपम छटा निराली।।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
स्नेह सुधा बर साने वाली।।

मन हर्षित तन पुलकित करदे,
स्मृति तेरी बड़ी निराली।
तरुणी कहां छुपी जा बैठी,
अंतस्थल हुलसाने वाली।

कमलेश विष्णु सिंह “जिज्ञासु”

यह भी पढ़ें :-

गंगा की पावन धरती | Ganga ki Pawan Dharti

Similar Posts

  • मेरा भाई है वो | Mera Bhai Hai Wo

    मेरा भाई है वो ( Mera Bhai Hai Wo )   क्या कहूं, किसे कहूं, कौन है वो, मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है वो, ना शिकायतें उसे मुझसे, ना शिकवा करे वो, मेरी हर बात बिन कहे ही समझ जाता वो, कब, कहां,कैसे पता नहीं, पर मेरे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है…

  • लावारिस देह | Kavita Laawaris Deh

    उसकी बिंदिया ( Uski Bindiya )   उसकी बिंदिया दरवाजे पर झांकती अबोध किरण थी जो तुलसी को सांझ –ढ़ले हर्षा सकती थी कि वह दीपशिखा की तरह झिलमिला रही है . उसकी चूड़ियां दरवाजे पर उठती मासूम आहट थी जो रसोई में से भी साफ सुनी जा सकती थी कि वह चबूतरे पर खिलखिला…

  • लोग | Kavita Log

    लोग ( Log )   टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष, लिखा फिर भी, समझें लोग, सीधा सीधा मर्म, लिखा ही लिखा, जरा न समझें लोग। वक्तव्यों मे अपने, सुलझे सुलझे, रहते लोग, मगर हकीकत मे, उलझे उलझे, रहते लोग, खातिरदारी खूब कराते, मेहमानी के, शौकीन लोग, खातिरदारी जरा न करते, मेजबानी से, डरते लोग, अपना समझें और…

  • हमारा देश | Geet Hamara Desh

    हमारा देश ( Hamara Desh ) है प्यार बहुत देश हमारा हिन्दुतान। है संस्कृति इसकी सबसे निराली। कितनी जाती धर्म के, लोग रहते यहाँ पर। सब को स्वत्रंता पूरी है, संविधान के अनुसार।। कितना प्यार देश है हमारा हिंदुस्तान। इसकी रक्षा करनी है आगे तुम सबको।। कितने बलिदानों के बाद मिली है आज़ादी। कितने वीर…

  • अहं का नशा

    अहं का नशा नशा मदांध कर देता हैमनुष्य जन्म का मूलउद्देश्य ही भुला देता हैजो उड़ते है अहं के आसमानों मेंज़मीं पर आने में वक़्त नही लगताहर तरह का वक़्त आता है ज़िंदगी मेंवक़्त गुज़रने में वक़्त नही लगता हैंनशा जहर से ज़्यादा घातक हैअहं का नशा हावी हो ही जाता हैऔर उनके विवेक पर…

  • शौर्य | Kavita

    शौर्य ( Shaurya )   बढ़ चले मतवाले रण में पराक्रम दिखलाने को अरि दल से लोहा लेने को वंदे मातरम गाने को   वीर वसुंधरा जननी वीरों की शौर्य साहस से भरपूर बारूद की भाषा में करते मंसूबे दुश्मन के चूर   डटकर रहते सीमा पर समर के वो सेनानी तलवारों की पूजा होती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *