Swapan

स्वप्न | Swapan

स्वप्न

( Swapan ) 

 

घरों से दूर होते तो कोई बात न होती
हम तो आज दिलों से ही दूर जा रहे हैं

ललक तो सभी को है कुछ कर गुजरने की
मगर करना है क्या सही,ये ही भूले जा रहे हैं

समझ बैठे हैं खुद को ही ,अफलातून हम
जीत की होड़ मे,बुजुर्ग को छोड़े जा रहे हैं

लीक से हटे हम,नकल से हांथ मिला बैठे
कहां की चाहत मे,जाने कहां बढ़े जा रहे हैं

सरहद के पार से ,उठ रहा है धुआं ही धुंआ
हम काजल लगाए आंख मे सोए जा रहे हैं

सारे हकीकतों से ,दूर की खुदगर्जी है ये
उजाले का स्वप्न लिए ,अंधेरे मे बढ़ रहे हैं

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

जवाबदारी | Javabdari

Similar Posts

  • कलयुग के राम खंड पर | Kalyug ke Ram Khand par

    कलयुग के राम खंड पर ( Kalyug ke Ram khand par )   कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर स्व प्रज्ञित अग्र कदम, अंतरतम दृढ़ संकल्प । आज्ञा अनुपालन शिरोधार्य, श्रम निष्ठ ध्येय प्रकल्प । नित गमन सत्य पथ, अवरोध बाधा खंड खंड कर । कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर…

  • Best Hindi Kavita | Best Hindi Poetry -मन की बातें

    मन की बातें ( Man ki Baaten )     इस रात मे  तन्हाई  हैं, बस मैं हूँ और परछाई है। खामोश से इन लम्हों में, हुंकार और रूसवाई है।   ऐसे मे तुम आ जाओ गर,खामोशी में शहनाई है। कहता है मन बेचैन है,तुम आ मिलो ऋतु आई है।   ठण्डी हवा मदमस्त है,फिंजा…

  • प्रणय उत्संग | Pranay Utsang

    प्रणय उत्संग ( Pranay Utsang )   प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव जीवन पथ अभिलाष प्रभा, आनंदिका स्पर्श अनुभूति । पर वश श्रृंगार विहार, चाल ढाल सम अरुंधति । मधुर मृदुल स्वर लहरियां, उष्ण विराम शीतल छांव । प्रणय उत्संग,उत्सविक हावभाव ।। आचार विचार व्यवहारिकी, स्व पालन नैतिक संहिता । अवांछित संकीर्णता पटाक्षेप, सकारात्मक सोच अंकिता ।…

  • आहिस्ता आहिस्ता | Aahista Aahista

    आहिस्ता आहिस्ता ( Aahista aahista )   आहिस्ता आहिस्ता बदली जीवन की तस्वीर। छोड़ धरा को चले गए बलवीर और महावीर। शनै शनै सब बदल रहे कुदरत के हर रंग। मानव की फितरत बदली रहन सहन के ढंग। धीरे-धीरे बदल गई हम सबकी जीवनधारा। कहां कुटुंब परिवार रहा वो अपनापन प्यारा। बदल दिए हालात ने…

  • धन्यवाद | Dhanyavad

    धन्यवाद ( Dhanyavaad )   जीवन में सीख लेना सदा मदद करे कोई जब तुम्हारी धन्यवाद तुम्हारी प्रथम जिम्मेदारी चाहे फिर छोटा या बड़ा हो कोई धन्यवाद करना आदत हो तुम्हारी ।। ये जीवन हैं बहुत ही छोटा सा जो कभी सम्मान हो तुम्हारा दिल खोल धन्यवाद करना यारा मिलता हर घड़ी नया ही अनुभव…

  • तुम तो | Tum to

    तुम तो ( Tum to )   कौन सा काम कब करना है यही तो फ़ैसला नहीं होता तुम से यही तुम्हारी उलझन का सबब है और कमज़ोरी भी नाँच रही हैं आज बहारें महकी हुई हैं सभी दिशाएँ हंसने का मौसम है और तुम तो रोने बैठ गई हो बादल घिरे हैं बारिश का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *