Toote Dil ki Peer

टूटे दिल की पीर | Toote Dil ki Peer

टूटे दिल की पीर

( Toote dil ki peer ) 

 

टूटे दिल की पीर भला अब कौन जाने।
कौन सुनेगा फरियाद दर्द भरे अफसाने।

कौन जाने हाल उन बुड्ढे मां और बाप के।
आने लगे औलाद को जूते अब नाप के।

कौन सुनेगा किसको सुनाएं दर्द दबाए बैठे हैं।
कौन जाने अश्कों के मोती हम छुपाए बैठे हैं।

कौन जाने हालत क्या हो गई अब गांव की।
शहर सब चले गए रही सूनी हवेली नाम की।

कौन जाने टूटते रिश्तों की उस पीर को।
इक दूजे के दर्द को मनुज की तकदीर को।

हम तो अपना रस्ता देखे आपको पहचाने कौन।
मतलब से ही आप हमारे फिर लगे बेगाने कौन।

कब किस्मत करवट बदले यहां कौन जाने।
क्या लिखा है भाग्य में रेखाएं कौन पहचाने।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जो ना मचले जवानी जवानी नहीं | Jawani

Similar Posts

  • आई फिर जनता की बारी | Kavita Janta ki Bari

    आई फिर जनता की बारी   आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी। बढ़ी गइल कितनी बेकारी, महंग भइल दाल -तरकारी। बगुला भगत बनि-बनि जइसे आए, वोटवा की खातिर वो दामन बिछाए। घूमें जइसे कोई शिकारी, कि आई फिर जनता की बारी। आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी।…

  • उत्तरायण ” सूर्य संक्रांति ” | Poem on Uttarayan in Hindi

    उत्तरायण ” सूर्य संक्रांति “ ( Uttarayan Surya Sankranti )    शीत ऋतु से ऋतु फिर बदल रही है आज हो रहे उत्तरायण सूर्य ” संक्रांति ” के साथ ।। धनु राशि से मकर राशि में करते आज प्रवेश उत्तरायण हो नारायण प्रभु सूर्य देव भगवान ।। रवि की फसल काट रहे हैं देखो हमारे…

  • एक्स रे और फोटो | X-Rays aur Photos

    एक्स रे और फोटो ( X-rays aur photos )   सुंदर छवि आकर्षक मोहक मन को लगती प्यारी। एक एक्स रे बतला देता देह भीतर की हो बीमारी। अंतर्मन में छुपे राज को अब जान नहीं कोई पाया। क्या फोटो क्या करें एक्स-रे प्रभु कैसी तेरी माया। छल कपट मद लोभ भर गया घट घट…

  • सुनो

    सुनो   तुम्हें हर बार #सोचना और- सोचते रहना #बदन में एक #सिहरन सी उठती है तुम्हें याद करके एक तो #शीत और- दूसरा तुम्हें #महसूस करना अक्सर #दर्द जगा जाता है…. #तन्हाइयां भी असमय घेर लेती है आकर उठते दर्द को ओर बढ़ा जाती है टूटता #बदन #बेहिसाब #बेसबब #अहसास करा जाता है बस……..

  • राम नाम अनमोल | Ram Kavita

    राम नाम अनमोल ( Ram nam anmol : shri Ram poem in hindi)   राम ही गीत राम ही तान राम है सात सुरों का ज्ञान राम है एक सुंदर झंकार राम ही जीवन और संसार राम है व्यक्तित्व का दर्पण संपूर्ण साधना प्रभु को अर्पण राम शब्द है मीठे बोल राम नाम है अनमोल…

  • आखिर तुम हो मेरे कौन?

    आखिर तुम हो मेरे कौन? खिलते हो मुरझाते हो,आकर रोज सताते हो।सुन्दर गीत एक सुनाकर,मन बेचैन दर्पण बनाकर ।सुधि आते हो बारम्बार,करते हो मुझपर ऐतबार।बात नहीं कर पाती तेरी,रोकूँ याद न रूकती तेरी।आखिर तुम हो मेरे कौन?? प्रति रोम-रोम स्पन्दित होती,सुधियों में आनन्दित होती।आच्छादित प्रियवर बन कर,आह्लादित उर करते मन भर।अनमोल भाव तेरा ठाकुर,तुमसे मिलन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *