उनके होंठों पे थी हंसी कल शब

उनके होंठों पे थी हंसी कल शब

उनके होंठों पे थी हंसी कल शब

उनके होंठों पे थी हंसी कल शब।
रोशनी सी थी तीरगी कल शब।

चांद उतरा था अपने आंगन में।
हम पे बरसी थी चांदनी कल शब।

कुछ क़दम भी हमारे बहके थे।
कुछ हवा भी थी मधभरी कल शब।

जो भी कहना था कह दिया उनसे।
आ गई काम मयकशी कल शब।

मेरे सिरहाने कोई बैठा था।
दूर थी दिल से बेकली कल शब।

दाद देते न लोग थकते थे।
हमने की ऐसी शायरी कल शब।

हाय कैसे फ़राज़ बतलाएं।
हम पे तारी थी जो ग़शी कल शब।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मैं दिल से ख़ूबसूरत हूँ | Khoobsurat Shayari

    मैं दिल से ख़ूबसूरत हूँ ( Main dil se khoobsurat hoon )   मैं अपने आप में जो आज इक ज़मानत हूँ किसी की नेक इनायत की ही बदौलत हूँ जो मुझको छोड़ गया था मेरे भरोसे पर मैं आज तक ही उसी शख़्स की अमानत हूँ ज़माना शौक से पढ़ने लगा है यूँ मुझको…

  • आंखों में जिसका सपना है | Sapna Shayari

    आंखों में जिसका सपना है ( Aankhon mein jiska sapna hai )    आंखों में जिसका सपना है ? दूर कहीं वो मुझसे रहता है कौन करे किससे यार वफ़ा उल्फ़त में होता धोखा है छोड़ सताना तू मुझको ही उल्फ़त में ही दिल टूटा है हाल कहूँ मैं किससे दिल का दोस्त न कोई…

  • कमाल करते हो | Kamaal Karte ho

    कमाल करते हो ( Kamaal karte ho )    लगाकर चाँद पर दाग कमाल करते हो, बातें बड़ी आजकल बेमिसाल करते हो। बेचैन हो जाता दिल मेरा बातें सुन तुम्हारी, खुद से क्यों नहीं तुम ये सवाल करते हो? यूँ उलझा नहीं करते हर बार ही किसी से, बेवज़ह तुम हर बात पर बवाल करते…

  • लौट आ अब तू कहाँ है | Laut aa Ab

    लौट आ अब तू कहाँ है ( Laut aa ab tu kahan hai )    तू दिखा यूं मत गुमाँ है और भी देखो मकाँ है फूल दूँ कैसे उसे अब वो नहीं अब दरमियाँ है दिल यहाँ लगता नहीं अब वो हुआ जब से निहाँ है उस हसीं से तू मिला दे ये ख़ुदा…

  • बेकरार | Bekarar Shayari

    बेकरार ( Bekarar )   ये दुनिया इतनी आसानी से न तुझे समझ आएगी, प्यार भी करेगी तुझसे और तुझ को ही रुलाएगी! बेकरार दिल की धड़कनों में शामिल करके तुझे दिल के तेरे जज्बातों को ही नामुनासिब ठहराएगी! ख्यालों को तेरे बेसबब यह दुनिया साबित कर एक दिन प्रश्नों से कटघरे में तुझको फसाएगी!…

  • हो रही है | Ho Rahi Hai

    हो रही है ( Ho Rahi Hai ) कहीं उल्फ़त ही उल्फ़त हो रही है।कहीं नफ़रत ही नफ़रत हो रही है। कहीं आराम से सोते हैं लीडर।कहीं मेह़नत ही मेह़नत हो रही है। उन्होंने ह़ाल क्या पूछा हमारा।मुसर्रत ही मुसर्रत हो रही है। न रोटी है न पानी है न बिजली।मशक़्क़त ही मशक़्क़त हो रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *