Vandana jain poetry

वो देखो चाँद इठलाता हुआ | Vandana jain poetry

वो देखो चाँद इठलाता हुआ

( Wo dekho chand ithalata hua )

वो देखो चाँद इठलाता हुआ,
वो देखो धरा कसमसाती हुई

 

प्रेम को दिखाकर भी छुपाती हुई
साँस में आस को मिलाती हुई

 

सुगंध प्रेम की कोमल गुलाब सी
स्नेह दीप प्रज्वलित बहाती हुई

 

नयनों से हर्षित मुस्कानों को
अधरों पर रोके झुठलाती हुई

 

उन्स की पीड़ा तन-मन में लिए
मधुमास प्रतीक्षा हिय मचलाती हुई

 

चिरकाल से खड़ी प्रतीक्षा में
विरह गीत अश्रु संग गुनगुनाती हुई

 

कभी चंद्र कलाओं से विचलित हो
स्वयं पर प्रश्न निर्झर बरसाती हुई

 

वंदना जैन
( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

जज़्बातों की दास्तान | Poem on Jazbaat in Hindi

 

 

Similar Posts

  • राधा रानी की प्रेम की होली

    राधा रानी की प्रेम की होली राधा की चुनर है पीलीकृष्ण संग खेले राधे होलीप्रेम का रंग सदा बरसाती हैराधा रानी सबको ही भाती है। गोपियों को करके किनारेराधा रानी है पिचकारी ताने,कृष्ण पर गुलाल बरसाती हैराधा रानी प्रेम की होली खेलाती है, पिचकारी में भर के रंग,कृष्ण भिगोते गोपियों के अंगराधा देख – देख…

  • doha dashak | -दोहा दशक | Hindi Poetry On Life | Hindi Poetry

    दोहा दशक ( Doha Dashak )     किया वतन की शान से, जिसने भी खिलवाड़। मिले दंड कठोर उसे, जाये जेल तिहाड़।   कृषक जनों की भीड़ में, शामिल कुछ शैतान। कभी नहीं वो चाहते, बढ़े वतन की शान।   डायन प्रथा के विरुद्ध, लड़कर हुई महान। छुटनी देवी को मिला, पद्मश्री ससम्मान।।  …

  • हाल पूछो न यार होली का | Happy Holi shayari

    हाल पूछो न यार होली का ( Haal Pucho Na Yar Holi Ka )   हाल  पूछो न यार होली का। दिल में मेरे गुबार होली का।।   इस कदर दूर वो हुए हम से। जश्न फीका हज़ार होली का।।   ग़र नहीं प्यार रँग सभी फीके। छाया हर सू ख़ुमार होली का।।   संग…

  • हादसे | Kavita Hadse

    हादसे ( Hadse ) आस्था या अंधविश्वास भक्ति या भीड़ बदहवास भगदड़ में छूटते अपनों के हाथ कदमों से कुचलता हर सांस माथा टेकने का तृष्ण कौन भगवान कौन भक्त मेहरानगढ़ यां हाथरस भयभीत बच्चों के शव असीमित चीखें अस्त व्यस्त ह्रदय विदारक दृश्य अनेकों दीपक हुए अस्त कैसी विडम्बना है ये वत्स रुकता नहीं…

  • कशिश | Kavita

    कशिश ( Kashish )   एक कशिश सी होती है तेरे सामने जब मैं आता हूं दिलवालों की मधुर बातें लबों से कह नहीं पाता हूं   मन में कशिश रहने लगी ज्यों कुदरत मुझे बुलाती है वर्तमान में हाल बैठकर दिल के मुझे सुनाती है   प्रकृति प्रेमी बनकर मैं हंसकर पेड़ लगाता हूं…

  • वशीकॄत खामोशी | Vashikrit Khamoshi

    वशीकॄत खामोशी ( Vashikrit Khamoshi )    अनिश्चित अपरिचित भयावह सी खामोशी गहरे छाप छोड़ और हावी होकर मेरे अन्तर्मन पर मुझे धकेलने की कोशिश करती पश्चाताप और ग्लानि के निर्जन कुंए में.. अनियंत्रित अदमित जुनूनी सी मोहब्बत अमानचित्रित और निषेधित करती खामोशी के चिन्हों को वशीकरण से रूह को तर जाने के लिए प्रेेम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *