Haal-E-Dil

हाल-ए-दिल बताना है | Haal-E-Dil

हाल-ए-दिल बताना है

( Haal-e-dil batana hai ) 

 

हाल -ए – दिल उसे बताना है।
आज कुछ भी नहीं छुपाना है।

प्यार करके ये दिल बहुत रोया,
और पीछे पड़ा ज़माना है।

आँसुओं से लिखे है ख़त मैने,
क्यूँ बना वो रहा बहाना है।

बेवफ़ा वो नहीं पता मुझको,
जान है वो उसे मनाना है।

ज़िंदगी में तो कुछ रहा होगा,
बन गया ख़ुद-ब-ख़ुद फ़साना है।

गर बढ़ाना है हौसला मेरा,
प्यार का दीप फिर जलाना है।

 

Dr. Sunita Singh Sudha

डा. सुनीता सिंह ‘सुधा’
( वाराणसी )
यह भी पढ़ें:-

हो गई खता यूँ ही | Khata Shayari

 

Similar Posts

  • दीद-ए-तर | Dida-e-Tar

    दीद-ए-तर ( Dida-e-Tar ) वो मेरे लिए दीद-ए-तर है के नहीं है।उल्फ़त का मिरी उसपे असर है के नहीं है। रस्मन तो उसे आना था फिर भी नहीं आया।उसको मिरे मरने की ख़बर है के नहीं है। तारीकियों इतना तो बता दो कभी मुझको।शाम-ए-ग़मे-हिज्रां की सह़र है के नहीं है। आजाऊंगा,आजाऊंगा इतनी तो ख़बर दो।मेह़फ़िल…

  • हुए हैं किसी के

    हुए हैं किसी के करम जब से हम पर हुए हैं किसी केमज़े आ रहे हैं हमें ज़िन्दगी के पड़े हम को मँहगे वो पल दिल्लगी केफँसे प्यार में हम जो इक अजनबी के किया उसने दीवाना पल भर में मुझकोहुनर उस पे शायद हैं जादूगरी के निगाहों से साग़र पिलाने लगे वोमुक़द्दर जगे आज…

  • मैं सोचता रहा

    मैं सोचता रहा मैं सोचता रहा उसे जिस पल ग़ज़ल हुईफिर सर से पांव तक ये मुसलसल ग़ज़ल हुई कुछ तो नशा भी चाहिए था काटने को जीस्तऔर ऐक दिन मेरे लिए बोतल ग़ज़ल हुई भड़की है आग बन के जिगर में कहीं,कहींदिलबर के गोरे पांव की पायल ग़ज़ल हुई हफ़्तों कलम उठा न रक़म…

  • रिवाज़ दुनिया के | Ghazal Rivaaz Duniya Ke

    रिवाज़ दुनिया के  ( Rivaaz Duniya Ke ) रिवाज़ दुनिया के इतने सुनों ख़राब नहीं शराब पीता है हर आदमी जनाब नहीं अभी तो दिल पे भी मेरे कोई अज़ाब नहीं । हुई क्या बात जो रुख पे रुका हिज़ाब नहीं । करूँ न ख़ार से मैं दोस्ती कभी यारो पिये मैं रहता हूँ हरदम…

  • सबको जाना है | Sabko Jana Hai

    सबको जाना है ( Sabko Jana Hai ) देर लगी हां लेकिन सबको जाना है ,रफ़्ता रफ़्ता चेहरों को पहचाना है। हर छोटी सी बात बुरी लगती उसको,गुस्सा इतना ठीक नहीं समझाना है। देख के कल वो मुसकाया था महफ़िल में ,बस इसका ही बन बैठा अफ़साना है। जब भी मिलता बात वफ़ा की करता…

  • इश्क़ को एहसान के जैसे जताया मत करो

    इश्क़ को एहसान के जैसे जताया मत करो इश्क़ को एहसान के जैसे जताया मत करोइस कदर जाने की जल्दी है तो आया मत करो। जानते हम अहमियत अपनी तुम्हारे सामनेतो ये किस्से बेक़रारी के सुनाया मत करो। मुस्कुराने पे बहुत दिलकश लगा करते हो तुममहफिलों में बेवजह तब मुस्कुराया मत करो। एक दूजे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *