WhatsApp par kavita

व्हाट्सएप का संसार | WhatsApp par kavita

व्हाट्सएप का संसार 

( WhatsApp ka sansar ) 

 

आज मैं व्हाट्सएप की गलियों में घूम आया ,
फिर सोचा मैंने वहां क्यों समय गवाया।

मैसज देखकर जब अपने अंदाज से मोबाइल में
कुछ समूह को मैंने फुलफिल भरा भरा सा पाया,
कुछ समूह का आनंद लिया,बाते करके मैंने बहा
कुछ में जाकर टांग अड़ाया,उत्तर दे प्रश्नों के सुलझाया ।।

कुछ जन परिचित मिले वहां रोज के मेरे
कहीं बिना पहचान के ही में देखकर लौट आया
इतने समूह में मैंने आखिर क्या कोई एक दोस्त बनाया
यह पूछा मेरे दिल ने मुझे मुझसे दिमाग ने टटोला ,
फिर मैंने व्हाट्सएप के सदस्यों पर नजर घुमाया।

कुछ जाने पहचाने परिचित मिले,
कुछ राम राम श्याम श्याम करते हुए पुराने मिले
कुछ नए अजनबी दोस्त बने जिन्हें दोस्ती की तलाश थी
और कुछ ऐसे भी थे जिन्हें मुझसे काम की आस थी।

हाथों में मोबाइल लिए बैठा रहा घंटों
पूरा पर एक दिन बीत गया
आंखें थक गई हो गई भारी , फिर सोचा मैंने!
इस दुनिया में सच क्या मैं किसी का हो पाया।।

दोस्ती यारी जिससे भी निभानी है
वह साक्षात ही पास हो तो बेहतर है
व्हाट्सएप की दुनिया है यारों
अजनवी नमस्कार भी सुंदर प्रतीत होती हैं,
खोल कर बैठा था मोबाइल कुछ सोच थी मेरी
इसीलिए लौट कर देखा तो सोचा कि मैंने
व्यर्थ समय क्यों इतना गवाया।।

मेरा अनुभव मेरे विचार से,…….

 

प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :- 

पुरुष हो जाना | Kavita purush ho jana

Similar Posts

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

  • तेरी हर बात | Poem teri har baat

      तेरी हर बात ( Teri har baat )     कभी चैत्र- बैसाख की पवित्र गरिमा लिये कभी गर्म लू सी ज्येष्ठ- आषाढ़ की तपन लिये   कभी सावन-भादों सी छमाछम पावस की बूंदें लिये कभी त्योहारों सीआश्विन-कार्तिक के मीठे नमकीन लिये   कभी मार्गशीर्ष-पौष की कड़कड़ाती रातों की सर्दी लिये कभी माघ- फाल्गुन…

  • नेह की कोमलता | Kavita Neh ki Komalta

    नेह की कोमलता ( Neh ki komalta )   नेह ने कोमल बनाकर,वेदना को चुन लिया है, चाह में हिय ने विकल हो,कामना को बुन लिया है। भावना की धार अविरल, गुनगुनाती बह रही है, प्रीति की अनुपम धरोहर, मीत से कुछ कह रही है। आज यादों के झरोखे, अनमने से खुल रहें हैं, शांत…

  • Kavita | मीन और मीना की जिंदगी : एक जैसी

    मीन और मीना की जिंदगी : एक जैसी ( Meen Aur Meena Ki  Jindagi : Ek Jaisi ) *********** जल की रानी कह लोग- जल से खींच लेते हैं, हाय कितने निर्दयी ये होते हैं? कभी गरमागरम तेल में करते फ्राई, या फिर धूप में करते ड्राई! खाते पसंद से , तनिक न सोचते, एक…

  • Hindi Poetry On Life | भेदभाव

    भेदभाव ( Bhedbhav )     फर्क नही बेटे बेटी में, दोनों  ही आँखों के तारे है। इक धरती सी धीर धरा तो, दूजा गगन के तारे है।   भेद भाव हमसे ना होता, संविधान सिखलाता है। बेटी ही  बस करता रहता, बेटों को झुठलाता है।   दोनों में अन्तर.क्या बोलों,इक शक्ति तो इक शिव…

  • कारगिल शौर्य गाथा | Kargil Shaurya Gatha

    कारगिल शौर्य गाथा ( Kargil Shaurya Gatha ) 1999 का वह काला दिन, हमला पाक ने कर, लहू -लुहान कारगिल भू किया। लेह लद्दाख के “द्रास”क्षेत्र में, मचा दिया हाहाकार भयंकर।। 18 हजार फीट ऊॅंचाई पर, छिड़ा महा भयंकर युद्ध। विपरीत हालात मौसम के थे। फिर भी लड़े ,वीर हमारे जी जान से। । ”…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *