वो रोज दुनिया की

वो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है !

वो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है !

न हिन्दू दिखता है न मुस्लिम दिखता है
वो जो रोटी के लिये लड़ता हुआ आदमी है
वो रोज दुनिया की चौखट पे बिकता है !

अपने काम से अपने राम से
निशदिन पड़ता है जिसका वास्ता
अपनी रोजी से अपने रोज़े से
अलहदा नहीं है जिसका रास्ता
उसकी आदत को
उसकी चाहत को
उसकी गैरत को
उसकी नीयत को
मत बांटो ! इतिहास के पन्नों में
कि वो तक़दीर हाथों से खुद लिखता है !

बच्चों की सदा बुजुर्गों की दवा
सबकी सुनता हुआ वो नेक इंसान है
बहन की दशा मां की मनशा
घर की चिंताओं से जो परेशान है
उसकी हालत को
उसकी सुरत को
उसकी शिरत को
उसकी मूरत को
मत देखो ! मजहब के चश्मों में
कि वो सबक ज़िन्दगी से ही सिखाता है !

मैदे की महक सेव‌ई की सुंगध
हर रसोई में खनकतीं हैं चूड़ियां
आरती की घड़ी अंजान की बेला
हर अवसर पे चमकतीं हैं चूड़ियां
उसकी जन्नत को
उसकी आयत को
उसके देवत को
उसके भारत को
मत बांधो ! नफ़रत के नारों में
कि वो हिंसा के बीच अक्सर चीखता है !

सुरेश बंजारा
(कवि व्यंग्य गज़लकार)
गोंदिया. महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • आइल जब से होलिया | Ail Jabse Holiya

    आइल जब से होलिया ( Ail Jabse Holiya )   पीछे पड़ल गँउवाँ-जवार, आईल जब से ई होलिया। लोग माँगेन दिलवा हमार, आईल जब से ई होलिया। (4) कोरी उमरिया बा, कोरी चुनरिया, बस में न बाटे ई हमरी अंचरिया। हमरी अंचरिया हो,हमरी अंचरिया, हमरी अंचरिया हो,हमरी अंचरिया, हर कोई माँगे उधार, आईल जब से…

  • देश हमारा है

    देश हमारा है ( गीत )* देश हमारा है, सरकार हमारी है,क्यों न निभाई, हमने जिम्मेदारी है?*नियम व्यवस्था का पालन हम नहीं करें,दोष गैर पर निज, दोषों का नहीं धरें।खुद क्या बेहतर कर सकते हैं, वही करें।सोचें त्रुटियाँ कितनी कहाँ सुधारी हैं?…*भाँग कुएँ में घोल, हुए मदहोश सभीकिसके मन में किसके प्रति आक्रोश नहीं?खोज-थके, हारे…

  • जीना इसी का नाम है | Geet Jeena Isi ka Naam hai

    जीना इसी का नाम है ( Jeena isi ka naam hai )   मुस्कान लबों पर आए, सब मिल गीत गाए। खुशियों  की  बारिश  में, हमको  नहाना  है।   उर प्रेम भाव पले, आशाओं के दीप जगे। प्यार भरे दीप हमें, दिलों में जगाना है।   भाव उर में खिल उठे, सपने सुनहरे सजाना है।…

  • प्रीत बनी अहिल्या | Preet Bani Ahilya

    प्रीत बनी अहिल्या ( Preet Bani Ahilya )   अगर दिल गोकुल है मेरा ,तो धड़कन बरसाना है। दिल है यहां धड़कन है वहां ,फिर भी एक तराना है। ‌ सांसों की लहरों में हलचल ,होती तेरे आने से। जग की सीमांतों को लांघ के ,प्रेम नगर बसाना है।। अगर दिल गोकुल है मेरा, तो…

  • कड़वी बातें | Kadvi Baatein

    कड़वी बातें ( Kadvi baatein )    आधुनिकता की होड़ में अश्लील होते जा रहे हैं, यूँ लग रहा है अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं! शरीर की सौम्यता खूबसूरती है बदन ढंकने में नुमाइश की आड़ में देखो यह नग्न होते जा रहे हैं!-1 आधुनिकता की होड़ में अश्लील होते जा रहे हैं। ट्रेंडिंग…

  • रंग रूप और गुण | Geet Rang Roop aur Gun

    रंग रूप और गुण ( Rang roop aur gun )    रंग रूप और गुण मिले जुड़े हैं दिलों के तार। अपनापन अनमोल मिले हृदय उमड़ता प्यार। धरती अंबर जब मिले बहती भावों की रसधार। उतरे चांद जमीन पे चांदनी खुशियों की फुहार। हृदय उमड़ता प्यार रंग मिले रोशन हो चेहरे, रुप मिले निखार आए।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *