Woh ladki

वो लड़की | Woh ladki | Poem in Hindi

वो लड़की

( Woh ladki )

 

वो लड़की , दूनियाँ अपनी नई बनाती तो होगी ,
गीत चाहत का कोई गुनगुनाती तो होगी I

 

तस्वीर कोई आँखों में सजाती तो होगी ,
खड़ी आइने के सामने मुस्कराती तो होगी ।

 

अनकही सी बातें आ जाती होंगी लबों पर ,
अनजाने से रिश्तों की बात सुनाती तो होगी ।

 

ना अपनी , ना दीन दुनियाँ की ख़बर ,
अपनी इस बेखुदी पर झुंझलाती तो होगी ।

 

इकरार और इन्कार के द्वन्द्व में उलझी ,
अक्सर अपने मन को समझाती तो होगी ।

 

रात की खामोशियों में सो जाते होंगे सब ,
मगर साथ अपने , तारों को वो जगाती तो होगी ।

❣️

शायर: गौतम वशिष्ठ

झुन्झुनूं (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

तुम्हारा घर भी जल जाएगा |Tumhara ghar bhi jal jayega

Similar Posts

  • राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस | Rashtriya Upbhokta Divas

    राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस ( Rashtriya upbhokta divas )    बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से सही कीमत उत्तम सामग्री सेवा, हर उपभोक्ता परम अधिकार । पटाक्षेप अवांछित भ्रामक बिंदु, वंदन वैध व्यापार व्यवहार । गुणवत्ता संग उचित मूल्य अहम, क्षतिपूर्ति प्रदत्त नियम अवहेलना से । बाजारवाद पर अंकुश,उपभोक्ता संचेतना से ।। हिंद राष्ट्र उपभोक्ता हित, संरक्षण…

  • स्वाभाविक | Swabhavik

    स्वाभाविक ( Swabhavik )    हर रात अंधेरे का ही प्रतीक नही होती तीस रातों मे एक रात होना स्वाभाविक है उजाले के दिनकर को भी होता है ग्रहण हर किसी मे कुछ कमी होना स्वाभाविक है कभी टटोलकर देखिए खुद के भीतर भी आपमे भी कमी का होना स्वाभाविक है पूर्णता की तलाश मे…

  • संस्कार | Sanskar par kavita

    संस्कार! ( Sanskar )   राम का संस्कार फिर देश में लाया जाए, पीकर आँसुओं को न जीवन बिताया जाए। खत्म हुआ समाज से छोटे- बड़े का अदब, भरत का वो कठोर तप सबको बताया जाए। लोग खौफजदा हैं आजकल के माहौल से, बाग की बुलबुल को बहेलिए से बचाया जाए। ठीकेदार बन बैठी घरों…

  • मानवता ही धर्म हमारा | Manavta hi Dharm Hamara

    मानवता ही धर्म हमारा ( Manavta hi dharm hamara )   जहां प्रेम की सरिता बहती, सद्भावो की नव धारा। मजहब में क्या रखा भाई, मानवता ही धर्म हमारा। मानवता ही धर्म हमारा अपनापन दीन ईमान हो, शुभ कर्म कीर्तिमान हो। मधुर तराने राष्ट्रगान, कड़ी मेहनत स्वाभिमान हो। पीर हर लें दीन दुखी की, ऐसा…

  • मन में बसे मेरे राम | Mere Ram

    मन में बसे मेरे राम ( Man me Base mere Ram )   मन में बसे मेरे राम…श्रीराम, मन में बसे मेरे राम…। प्रेम से बोलो जय श्रीराम…श्रीराम, मन में बसे मेरे राम…।। श्रृद्धा भाव से मैं आया हूं, यह पावन अयोध्या धाम, अहो भाग्य से ही आया हूं, जन्मभूमि है बानूर ग्राम। ज्ञान अज्ञान…

  • डॉ. मनमोहन सिंह का मान

    डॉ. मनमोहन सिंह का मान सादगी का स्वर, ज्ञान का था दीप।जिसने रच दिया, बदलाव का सीप।मनमोहन सिंह, वह नाम है अमर,जिनपर भारत देश को गर्व है प्रखर। गाह(पाक)के गाँव से उठकर चले।विद्या के दीप संग, तम को पले।कैम्ब्रिज,ऑक्सफोर्ड के ज्ञानी प्रणेता,भारत की माटी का वह अमूल्य रचयिता। आर्थिक संकट जब आया करीब।देश को मिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *