Yaad Na Jaye

याद न जाये, बीते दिनों की | Yaad Na Jaye

याद न जाये, बीते दिनों की

( Yaad Na Jaye Beete Dinon Ki )

 

बैठी हूँ नील अम्बर के तले
अपनी स्मृतियों की चादर को ओढ़े
जैसे हरी-भरी वादियों के नीचे
एक मनमोहक घटा छा जाती है।
मन में एक लहर-सी उठ जाती है
जैसे कोई नर्म घास के बिछौनों पर
कोई मंद पवन गुजर जाती है,
देखकर प्रकृति नटी के इस रूप में
बचपन मे की गई शरारतें
फिर से आँखों मे उभर जाती है।
खिल उठते है चेहरे पर
आई मुस्कान को देखकर
और अपनी ही स्मृतियों में खो जाती हूँ।
लहलहाते हुये खेतों की
पगडंडियों पर चलती हुई
कहीं दूर फिर स्मृतियों में चली जाती हूं।
सही कहा है, किसी ने शायद–
उड़ जाते है पंछी,
खाली घरौंदे रह जाते है।
आज ये सिर्फ यादें बन गई है
मेरी बाल्यावस्था की
और उससे जुड़ी कुछ भूली-बिसरी बातों की
न जाने कहाँ चले गए वो पलछिन
न जाने कहाँ चली गई वो रातें
न जाने कहाँ चले गए वो दिन
बारिश में कागज की कश्ती को
पानी में तैराना
वो स्कूल की बेंच पर
पेंसिल से नाम लिखना…
चले गए वो दिन
जो लौटकर नही आयेंगे
मैं उन दिनों को याद ही कर पाऊँगी,,,
उन्हें कभी भी विस्मृत नहीं कर पाऊँगी।।

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

लफ़्ज़ों की हकीकत | Lafzon ki Haqeeqat

Similar Posts

  • नैना | कुण्डलिया छंद

    नैना ( कुण्डलिया छंद )   नैना नैना से लडे, नैन हुए लाचार। मन चंचल हो मचल रहा, अब क्या करे हुंकार॥ अब क्या करे हुंकार, शेर मन नाही लागे। तडप रहा हर रात, कहत न पर वो जागे। क्या तोहे भी प्रीत, जगाए सारी रैना। सावन बनकर मेघ, बरसते रहते नैना     कवि : …

  • टीआरपी का खेल!

    टीआरपी का खेल! ( व्यंग्य ) ***** टीआरपी के खेल में अबकी धरे गए हैं भैया, देखना है अब कैसे उन्हें बचाते हैं सैंया? चिल्ला चिल्ला कर तीन माह से- बांट रहे थे इंसाफ! हाईकोर्ट ने पल में मिला दिया उसे खाक। कह दिया रिया ‘ड्रग सिंडिकेट’ का हिस्सा नहीं, बनाओ स्वामी कहानी कोई और…

  • व्रीड़ा | Kavita Vrida

    व्रीड़ा (  Vrida ) खोया स्वत्व दिवा ने अपना, अंतरतम पीड़ा जागी l घूँघट नैन समाए तब ही, धड़कन में व्रीड़ा जागी ll अधर कपोल अबीर भरे से, सस्मित हास लुटाती सी, सतरंगी सी चूनर ओढ़े, द्वन्द विरोध मिटाती सी, थाम हाथ साजन के कर में सकुचाती अलबेली सी, ठिठक सिहर जब पाँव बढ़ा तो,…

  • कह देना चाहिए | Kah Dena Chahiye

    कह देना चाहिए ( Kah dena chahiye )    जीवन में कह देना चाहिए हां बहुत प्यार करते हैं हम बच्चों को बहुत डांटते गुस्सा तो कभी चिल्लाते हैं हर काम पर उनके हम सदा कमियां निकालते हैं पर वह कब बड़े हो जाते हैं वह बिगड़ ना जाए इसलिए हम प्यार का इजहार करने…

  • अलसायी सी ललचाई सी | Alsai si lalchai si | Kavita

    अलसायी सी ललचाई सी  ( Alsai si lalchai si )   अलसायी सी ललचाई सी, दंतों से अधर दबायी सी। सकुचाई सी शरमाई सी, मनभाव कई दर्शायी सी।   घट केशु खोल मनभायी सी,अकुलाई सी बलखाई सी। चुपचाप मगर नयनों से वो, रस रंग भाव भडकायी सी।   थम के चले गजगामिनी सी,सौंदर्य निखर के…

  • वीरों का शहर झुंझुनू | Kavita veeron ka shahar jhunjhunu

    वीरों का शहर झुंझुनू ( Veeron ka shahar jhunjhunu )   बलिदानों की परिपाटी में जिला झुंझुनू प्यारा है देश सेवा को आगे रहता दमकता एक सितारा है   मरुभूमि का शहर पुरातन अरावली की पर्वतमाला हरी-भरी सुंदर घाटियां मनोरम दृश्य बड़ा निराला   भित्ति चित्र सुंदर हवेलियां पर्यटक को लुभाती है राव शेखाजी ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *