यूं ही रखना सदा ख़याल अपना।

यूं ही रखना सदा ख़याल अपना।

दूर जाकर भी ख़ुश जमाल अपना।
यूं ही रखना सदा ख़याल अपना।

जो भी है आपका ही है वल्लाह।
हम को कुछ भी नहीं मलाल अपना।

कुछ तो बतलाओ ऐ तबीब-ए-दिल
ह़ाल कैसे हो अब बह़ाल अपना।

कौन देखेगा माहो-अन्जुम को।
छत पे आ जाए गर हिलाल अपना।

ह़ालत-ए-ह़ाल भूल जाओगे।
हम दिखा दें अगर कमाल अपना।

काम तौबाएं भी नहीं आतीं।
वो दिखाता है जब जलाल अपना।

कुछ न कुछ तो जवाब देते हम।
आप रखते तो कुछ सवाल अपना।

वो ख़फ़ा क्या फ़राज़ हो बैठे।
जीना-मरना हुआ मुह़ाल अपना।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • छुपा कर रक्खें

    छुपा कर रक्खें हो न जाए कहीं रुसवाई छुपा कर रक्खेंइन अमीरों से शनासाई छुपा कर रक्खें फ़ायदा कुछ नहीं चतुराई छुपा कर रक्खेंमूर्ख के सामने दानाई छुपा कर रक्खें कौन करता है यक़ीं आपकी इन बातों परइसलिए अपनी ये सच्चाई छुपा कर रक्खें लालची कोई भ्रमर इसको चुरा ले न कहींफूल कलियाँ सभी अँगड़ाई…

  • थोड़े ही है | Thode hi Hai

    थोड़े ही है ( Thode hi hai )   जुल्मो – फ़रेब से हाशिल कामयाबी थोड़े ही है। है मज़हब अलग तो ये खराबी थोड़े ही है।   जिन्होंने इंसानियत का पाठ पढ़ाया दुनियाँ को, उनका ज्ञान महज़ किताबी थोड़े ही है।   जो जल रहा है नफ़रत की आग में रातो -दिन ‘सौमित्र ‘,…

  • तेरी दीद के बाद | Teri Deed ke Baad

    तेरी दीद के बाद ( Teri deed ke baad ) जहां में कुछ नहीं नायाब तेरी दीद के बाद कहाँ से आये कोई ख़्वाब तेरी दीद के बाद है बेख़बर दिल-ए-बेताब तेरी दीद के बाद जमाल-ए-मस्ती-ए-गरक़ाब तेरी दीद के बाद बनाने वाले ने तुझको बना के जब देखा बनाये फिर कई गिर्दाब तेरी दीद के…

  • मेरे हिस्से आया दर्द | Zindagi Dard bhari Shayari

    मेरे हिस्से आया दर्द ( Mere hisse aaya dard )    जीवन में जब पाया दर्द तब औरों का समझा दर्द याद मुझे आये कुछ दोस्त दिल में फिर से जागा दर्द साथ इसे भाये दिल का कब रहता है तन्हा दर्द उसके हिस्से में खुशियाँ मेरे हिस्से आया दर्द हिज्र लगा ऐसा दिल पर…

  • ताजदार करना है

    ताजदार करना है वफ़ा की राह को यूँ ख़ुशग़वार करना हैज़माने भर में तुझे ताजदार करना है भरम भी प्यार का दिल में शुमार करना हैसफ़ेद झूठ पे यूँ ऐतबार करना है बदल बदल के वो यूँ पैरहन निकलते हैंकिसी तरह से हमारा शिकार करना है ये बार बार न करिये भी बात जाने कीअभी…

  • तीर बरसाता है पर नायक नहीं है

    तीर बरसाता है पर नायक नहीं है तीर बरसाता है पर नायक नहीं हैशायरी करता है संहारक नहीं है अनकहे अध्याय इंसा क्या पढ़ेगाज़िंदगी जीता है संचालक नहीं है वेदना ही वेदना है शायरी मेंवृक्ष यह भी कोई फलदायक नहीं है वो जो दौलत के लिए रिश्ते ही छोड़ेआदमी तो है मगर लायक़ नहीं है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *