Zamiron ki Tijarat

ज़मीरों की तिज़ारत | Zamiron ki Tijarat

ज़मीरों की तिज़ारत

( Zamiron ki tijarat )

 

कुछ लोग ज़मीरों की तिज़ारत नहीं करते
रंजिश में रक़ीबों की ख़िलाफ़त नहीं करते।

ये दौर ज़रा फ़र्क ज़रा अजनबी सा है
मतलब न हो तो लोग मुहब्बत नहीं करते।

है फ़ितरतों में अपनी वफ़ा और अकीदत
हम दोस्ती में यार सियासत नहीं करते।

कब तक न भला आप बतायेंगे हाले दिल
अपनों से सुनें ऐसी शरारत नहीं करते।

ये दिल हमारा अबसे अमानत है उन्हीं की
हम अपनी अमानत में ख़यानत नहीं करते।

है बात भरोसे की अकीदे की यकीं की
यूं ही तो यहां बुत की इबादत नहीं करते।

कुछ बात कोई राज़ छिपा इसमें है नयन
सरकार बिना बात इनायत नहीं करते।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

तिज़ारत – व्यापार
ख़िलाफ़त – विरोध
फ़ितरतों – स्वभाव
अकीदत- सम्मान
सियासत – राजनीति
ख़यानत – अमानत में रखी बस्तु को चुराना बेइमानी
अकीदा – विश्वास
बुत- मुर्ति
इबादत- पूजा
इनायत – कृपा

यह भी पढ़ें :-

ज़िन्दगी की बेवफाई | Zindagi ki Bewafai

Similar Posts

  • है तेरी रहमत ग़ज़ब | Hai Teri Rahmat Gazab

    है तेरी रहमत ग़ज़ब ( Hai teri rahmat gazab )   है गज़ब की शान तेरी है तेरी रहमत गज़ब मेंरे मौला तेरी अज़मत है तेरी ताकत ग़जब। है अजब ये बात की मैं उफ़ भी कर दूं तो क़हर और उससे क़त्ल होकर भी मिले राहत ग़जब। दे रहा था हक़ मेरा मुझको मगर…

  • बड़ा नादान है तू | Bada Nadan Hai tu

    बड़ा नादान है तू ( Bada Nadan Hai tu ) बड़ा नादान है तू बेवजह हलकान होता है समझ पाना मिज़ाज -ए-यार क्या आसान होता है। लबों पे मुस्कुराहट कहर लेकिन दिल में रखते हैं नया इक रोज़ ज़ारी क़त्ल का फ़रमान होता है। हमारे दिल में क्या है क्या नहीं सब जानता है वो…

  • ऐतबार रखना तू | Aitbaar Shayari

    ऐतबार रखना तू ( Aitbaar rakhna tu )   ज़रा दिल मेरी तरह बेक़रार रखना तू ? वफ़ा मुहब्बत में ही इंतिज़ार रखना तू कभी शक करना नहीं वफ़ा मुहब्बत पर वफ़ाओ पर उम्रभर ऐतबार रखना तू परायी करना नहीं तू मुझे दिल से अपने बसाकर दिल में हमेशा यार रखना तू बदल न जाना…

  • अब हम | Ghazal Ab Hum

    अब हम ( Ab Hum ) पहले अपनी इ़नान देखेंगे। फिर जहाँ का गुमान देखेंगे। सीख लें ढंग जंग के फिर हम। सबके तीर-ओ-कमान देखेंगे। पर हमारे तराशने वालो। हम तुम्हारी उड़ान देखेंगे। यह करिशमा दिखाएंगे अब हम। सर झुका कर जहान देखेंगे। हम तो कुछ कर नहीं सके लेकिन। अब तुम्हारा ज़मान देखेंगे। रंग…

  • सब अदा हो गये

    सब अदा हो गये प्यार के वादे जब सब अदा हो गयेसारे शिकवे गिले ख़ुद हवा हो गये इस इनायत पे मैं क्यों न क़ुर्बान हूँएक पल में वो ग़म आशना हो गये उनकी क़ुर्बत से आता है दिल को सुकूंँदर्द- ओ- ग़म की वही अब दवा हो गये दिल के मुंसिफ का हर फ़ैसला…

  • हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं

    हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं।निगाहों से साग़र पिलाए गए हैं। सितम हम पे ऐसे भी ढाए गए हैं।हंसा कर भी अक्सर रुलाए गए हैं। जिन्हें देखकर ताब खो दे ज़माना।वो जलवे भी हम को दिखाए गए हैं। जो चाहो करो हम से बरताव यारो।हम आए नहीं हैं बुलाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *