घटा घनघोर घन घन बरसे,दामिनी तडके है तड तड। धरा की प्यास मिटती, तन मे जगती प्यास है हर पल।

शकुन्तला | Shakuntala kavita

शकुन्तला

( Shakuntala kavita )

 

घटा घनघोर घन घन बरसे,दामिनी तडके है तड तड।
धरा की प्यास मिटती, तन मे जगती प्यास है हर पल।

 

मिले दो नयन नयनो से, मचल कर कामना भडके।
लगे आरण्य उपवन सा,अनंग ने छल लिया जैसे।

 

भींगते वस्त्र यौवन से लिपट कर, रागवृंत दमके।
रति सी भावना मचले, शकुन्तला रूप यौवन से।

 

कली कचनार सी, गजगामिनी जड सी खडी रहकर।
लरजते कांपते अधरों से, षोडषी देखती थमकर।

 

श्वास गति तीव्र होकर के, तपन तन की बढाते थे।
खडे दुष्यंत मन्मथ मनसिजा, रविकान्त प्यारे से।

 

प्रणय की भावना भडकी,रूकी फिर न मदन बरसी।
लिया गन्धर्व साक्षी काम तन की, पुष्पधंव रति सी।

 

मिले जब मन वदन की प्यास, बादल रूक गए गिर के।
धरा सी शान्त होकर के शकुन्तला, देखती लज के।

 

मिलन था शक्ति का शिव से, चराचर सत्य सृष्टि का।
नही हुंकार था इसमें , प्रणय यह शेर दृष्टि का।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

??
शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें : –

शान्तिपर्व | Shanti parva kavita

Similar Posts

  • चाँद को निखार कर

    चाँद को निखार कर चाँद को निखार कर आज बहुत प्यार दूँ,प्रेमिका की झूमती लटे बिन कहे संवार दूँ निज हृदय प्रतीत होते प्रेम की बात हैछोड़कर समाज य़ह कामना की बात हैहृदय के प्रकोष्ठ यूँ अनुभाव कांपते रहेहृदय को न्यौछावर कर भावना की बात हैरूप कांच को छुए नहीं दृश्य को संवार लूँअपनी निश्चल…

  • कल और आज | Kal aur Aaj

    कल और आज ( Kal aur aaj )    पहले जब सात्विक खाते थे, तब हम तंदुरुस्त कहलाते थे। आज केएफसी में जाते हैं, तामसी आहार मंगवाते हैं। पहले घर पर खाना बनता था, शुद्ध और सतोगुणी होता था। आज बाहर से खाना आता हैं, साथ में ढेरों बीमारी लाता हैं। पहले घर पर गेहूं…

  • नन्द किशोर बहुखंडी की कविताएं | Nand Kishore Poetry

    छलावा उनकी प्रेम की बातें सिर्फ़ छलावा है,गंगा, यमुना तहजीब मात्र एक दिखावा है। भाईचारे की बात करके गर्दन काट देते हैं,सेवँई आपको खिलाएँ, दिवाली की मिठाई न खाते हैं। मेहमान, दोस्त बनकर आते दिल में जहर भरे रहते,कब आपको डस डाले, इसी फिराक में सदा रहते। समझो इस धोखे को अब एकजुट सबको रहना…

  • वालिदैन | Walidain par kavita

    वालिदैन ( Walidain )  ( 2 )  वालिदैन के फ़र्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल वालिदैन के कर्ज़ अदा करना बड़ा मुश्किल पैदाइश से गुरू नोनहिल अल्हड़ जवानी तक क़दम दर क़दम अदा करना बड़ा मुश्किल मां के आंचल पिता के आग़ोश तक लम्हा दर लम्ह़ा अदा करना बड़ा मुश्किल गोद टर देता गंदी गिला शिक्वा…

  • डॉ. सुनीता सिंह ‘सुधा’ की रचनाएँ | Dr. Sunita Singh Sudha Poetry

    गणेश पूजन है! श्री गणेशाय नमःछंद-मनहरण घनाक्षरी शिव शक्ति के हैं प्यारे, जगत भर में न्यारे,गजानन गणेश को,हमारा नमन है ! गणपति सुखकर्ता, भव बाधा सब हर्ता,एकदंत चरणों में,सदैव वंदन है ! रिद्धि सिद्धि के है पति, देते सबको सन्मति,बुद्धि यश प्रदाता वो,पार्वती नंदन है ! प्रतिदिन सेवा करूँ , वियानक का ध्यान धरुँ,कामिनी करती नित,गणेश…

  • शीत का प्रथम स्पर्श

    शीत का प्रथम स्पर्श जब शीतल पवन ने कानों को छुआ,आँगन में अलसाई धूप ने अंगड़ाई ली।पत्तों पर ओस की मोती-सी बूंदें,धरती ने मानो सर्द चादर ओढ़ ली। सूरज भी अब मद्धम मुस्कुराने लगा,दोपहर का आलस लंबे साए में छुपा।हाथों में गर्म चाय की प्याली सजी,संवेदनाओं का अंश हर कण में बसा। पगडंडियों पर कोहरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *