Kavita murdon ke shahar mein

मुर्दों के शहर में | Kavita murdon ke shahar mein

मुर्दों के शहर में

( Murdon ke shahar mein ) 

 

 

फंस गऍं हम भी किसी के प्यार में,

आ गऍं आज इस मुर्दों के शहर में।

पड़ोसी पड़ोसी को नही पहचानता,

बैठें है जबकि अपने-अपने घरों में।।

 

गाॅंव जैसा माहौल बोली में मिठास‌,

नही है इन शहर की काॅलोनियों में।

दूसरों की मदद करना दूर की बात,

बात करनें का समय नही शहरों में।।

 

ना मिलता शुद्ध आटा दाल-चावल,

घी दूध मक्खन छाछ एवं लस्सियाॅं।

नही साफ हवा और पीने का पानी,

न ताज़ी खेत की हरीभरी सब्जियाॅं।।

 

घूमते लुटेरे रात ‌को यहां गलियों में,

आज में फंस गया मुर्दों के शहर में।

धूल-धुऑं और रहता है सदैव शोर,

गाॅंव के दिन याद आते है तन्हाई में।।

 

किसी से भी मदद की उम्मीद नही,

दुष्कर्म बढ़ते जा रहें है गली- गली।

मुर्दों के शहर में आज फॅंस गया मैं,

यहां रोज किसी की चढ़ती ‌है बली।।

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

खाकी | Hindi poem on khaki

 

Similar Posts

  • तुम न जाओ

    तुम न जाओ   सूने उपवन में गहन घन प्रीति गाओ तुम न जाओ।। मेरे अन्तर्मन अभी तुम रुक भी जाओ तुम जाओ।। स्वाती बिन प्यासा पपीहा देखा होगा, रात भर जगती चकोरी सुना होगा, मैं तना हूं तुम लता बन लिपट जाओ तुम न जाओ।।तुम न० प्रेम तो एक हवा का झोंका नहीं है,…

  • गर्म हवाएं | Kavita Garm Hawayen

    गर्म हवाएं ( Garm Hawayen )   बह रही हवाएं गर्म हैं मुश्किल है लू से बचकर रहना एक छत हि काफी नहीं तुम भी जरा संभलकर चलना उमस भरा माहौल है हो गई है खत्म सोच की शीतलता उठ सी गई है स्वाभिमान की आंधी यद्दयपि कुछ नहीं है कुशलता खो गई है पहचान…

  • नवरात्रि नव रूप | Navratri kavita

    नवरात्रि नव रूप ( Navratri nav roop : Navratri par kavita in Hindi )   आया  माह  क्वार  का  नौ  दिन  गुजै  भक्ति अलग-अलग नौ रूप में पुजै मां दुर्गा की शक्ति   पहले दिन मां शैलपुत्रीका भक्त भाव से पूजै दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी देवी मनचाहा फल दीजै   तीसरे दिन चंद्रघंट भवानी मधुर कंठ…

  • Mother Poem in Hindi | तभी तो मां कहलाती हैं

    तभी तो मां कहलाती हैं ( Tabhi to maa kahlati hai ) खुद का निवाला छोड़, अपने बच्चे की थाली सजाती है। तभी तो मां कहलाती है देख मुस्कान औलाद के चेहरे पर, अपने सब गम भूल जाती है। तभी तो मां कहलाती है परवाह नहीं जमाने की, सिर्फ अपने बच्चों की खैरियत चाहती है।…

  • मन मे भेद | Man per Kavita

    मन मे भेद ( Man me bhed )   वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है हर किसी का व्यक्तिगत संसार है किंतु ,आपसी मन मुटाव कर देता है बाधित कई सफलताओं को…. मन मुटाव भी स्वाभाविक है हक है सभी को अपनी तरह से जीना किंतु ,बात जब परिवार या समाज की हो तब ,आपका मूल्य…

  • ग्वालियर व्यापार मेला | Gwalior Vyapar Mela

    ग्वालियर व्यापार मेला ( Gwalior vyapar mela )   बहुत प्रसिद्ध पुराना हैं खेला ग्वालियर शहर का व्यापार मेला ! दूर-दूर से सैलानी यहां पर आते भरपूर मनोरंजन यहां पर पाते ! दृश्य यहां के मनोरम होते सारे , सबके हृदय को हर्षता यह मेला।। कहीं पर झूला गोल बहुत भारी , कहीं चलती बच्चों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *