Kavi ke vishay par kavita

जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि | Kavi ke vishay par kavita

जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि

( Jahan na pahunche ravi vahan pahunche kavi ) 

 

जहां नही पहुंच पाये रवि,
पहुंच जाते वहां पर कवि।
दिख जाती है उनकी छवि,
जो होता लेखक एवं कवि।।

 

सोच-समझकर लेता काम,
लिख देता वह मन के भाव।
मन की बात दर्शाता है कवि,
कविता से संदेश पहुंचाता कवि।।

 

कल्पनाओं से वह सोचकर,
बहुत गहराईयों में पहुंचकर।
कविताएं लिखता जाता है,
और काव्य-पाठ मे सुनाता है।।

 

रात और दिन वों लगा रहता,
दिमाग के वह घोड़ें दौडाता।
शाम-सुबह का पता न चलता,
चार बार लिखता और पढ़ता।।

 

खाते-पीते और उठते-बैठते,
हर समय गुनगुनाता ही रहता।
राग लय सुर शब्द वह मिलाता,
और कविताएं लिखता जाता।।

 

इसलिए तो कहते है भैया,
कवि से पंगा नही लेना भैया।
जहां नही पहुंच पाये रवि,
पहुंच जाते है वहां पर कवि।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • राखी भी धन्य हो रही | Rakhi Poem in Hindi

    राखी भी धन्य हो रही ( Rakhi bhai dhanya ho rahi )   राखी भी धन्य हो रही, सज शहीद मूर्ति की कलाई पर रक्षा बंधन अद्भुत अनुपम, अनंत भाई बहन स्नेह । असीम मंगल उर भावनाएं, अथाह आनंद खुशियां मेह। शहादत वंदन अभिनंदन शीर्ष , रक्षा सूत्र बांधती बहन रुलाई पर । राखी भी…

  • चौखट | Chaukhat Kavita

    चौखट ( Chaukhat ) *** घर के बीचों-बीच खड़ा, मजबूती से अड़ा। आते जाते लोग रौंदते, चप्पल जूते भी हैं घिसते; ‘चौखट’ उसे हैं कहते । घरवालों की मान का रक्षक ‘चौखट’ लोक लाज की रखवाली और – है मर्यादा का सूचक! ‘चौखट’ सुनकर कितने गाली, ताने, रक्षा करे, न बनाए बहाने ! धूप ,…

  • सुमा मण्डल की कविताएं | Suma Mandal Poetry

    हमें संग ले जाइए आपसे दूर और रहा न जाए।दर्द कितना होवे कहा न जाए।हे दयासागर! आ जाइए।हमको सदा के लिए संग ले जाइए।। श्री चरणों से दूर प्रयोजन नहीं कहीं हमारा।निष्प्राण देह यह विरह का मारा।परमानंद की ज्योति जगाइए।हे दयासागर! आ जाइए।हमको सदा के लिए संग ले जाइए ।। कितनी बहाएंगी और आंसू अंखियां।ताना…

  • हौसला मेरा अभी है बुलंद

    हौसला मेरा अभी है बुलंद मंजिल को पाना मेरी है पसंदहौसला मेरा अभी है बुलंदमेरा हौसला ही है मेरी मंजिलदुश्मन भी मेरा मुझे क्या मात देमेरे साथ है ईश्वर सदा मेरा साथ देरब साथ है परेशान मेरा क़ातिलभुजाओं में मेरी अब भी जोश हैअभी खोया नहीं मुझे होश हैरखुगां सदा अपना होश राह जटिलसत्य की…

  • सर्द हवाएं सभी को समझाए | Poem sard hawaye

    सर्द हवाएं सभी को समझाए ( Sard hawaye sabhi ko samjhaye )     यह सर्द हवाऍं आज सभी को समझाऍं, ओढ़ ले यारा चादर तूं कही गिर ना जाऍं। यह प्रकृति देती रहती है सबको ये संदेश, रोना ना आए फूल को यें सदैव मुस्कराऍं।।   सनन सनन करती चलती रहती है हवाऍं, कभी…

  • ज़माना है ना | Zamana hai Na

    ज़माना है ना! ( Zamana hai na )   हंसो यारो हंसो खुल के ,रुलाने को ज़माना है करो बातें बुलंदी की ,गिराने को ज़माना है ॥ नहीं होगा कोई भी खुश ,ऊंचाई देख कर तेरी गगन उन्मुक्त में उड़ लो, डिगाने को ज़माना है॥ लगाओ सेंध बाधाओं में, तोड़ो बेड़िआं सारी निरंतर चल पड़ो,पीछे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *