Poem shak ki bimari

शक की बीमारी | Poem shak ki bimari

शक की बीमारी

( Shak ki bimari ) 

 

कोई व्यक्ति ना पालना ये शक वाली बीमारी,

छीन लेती है सुकून घर परिवार का ये हमारी।

इसी शक से हो जाती अक्सर रिश्तों में दरारें,

शक पर सुविचार एवं लिख रहा हूं में शायरी।।

 

आज-कल हर आदमी है इसी शक के घेरे में,

पहले समझें सबके जज़्बात ना रहें अन्धेरें में।

जो अपना नही उस पर कभी हक न जताना,

समय नही लगाना ऐसी बातों को समझने में।।

 

दुष्ट का काम दूसरों का बिगाड़ने में ही रहता,

वस्त्र काटे ऐसे चूहे का कभी पेट नही भरता।

अब प्रथम बारिश में भीगना बातें ही रह गई,

कपड़ो की कीमत इन्सानों से अधिक हो गई।।

 

सही चरित्र वाले दूजे को चरित्रहीन न कहते,

ख़ुद के चरित्र ढ़ीले हो वे ही उंगलियां उठाते।

यह कसूर हर बार गलतियों का नही होता है,

शक की बीमारी से खत्म हो जाते कई रिश्ते।।

 

सुकून‌‌ से शकिया रोगी बना देता है यह शक,

सभी अच्छाई पर पानी फिर जाता उस वक्त।

ज़िन्दग़ी विषेली बन जाती है यह व्यवहार में,

एक गलत शब्द से दरार आ जाती उस वक्त।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

 

Similar Posts

  • घूंघट

    घूंघट सतरंगी रश्मियों सा आकाश होगा। घूंघट का पट खुलेगा तो प्रकाश होगा।। मीन जल के बीच करत कलोल जो है, नैन के गोलक अमोलक लोल जो हैं, कनक कामिनि अचिद मिथ्याभास होगा।। घूंघट ० सप्तफेरी हुयी तब घूंघट मिली है, कितने झंझावात आये न हिली है, घूंघट के पट झीन न कर नाश होगा।।…

  • सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar

    सूर्य नमस्कार ( Surya Namaskar )   आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ******** सुख समृद्ध जीवन पथ, स्वस्थ तन मन अति महत्ता । उत्तम पावन विचार उद्गम, दिव्य स्पंदन परम सत्ता । अद्भुत ओज बिंब सूर्य देव, मूल विमुक्ति सघन अंधकार से । आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ।। द्वादश सहज आसन चरण, अंतर्निहित अनूप…

  • होलिया में गरवा लगवा | Holiya me

    होलिया में गरवा लगवा छुटि जाई दुनिया -जहान, होलिया में गरवा लगावा। जाई नहीं सथवाँ ई महल-अटरिया, दाग से बचावा तू अपनी चदरिया। अपनी चदरिया हो,अपनी चदरिया, अपनी चदरिया हो,अपनी चदरिया, नाहीं करा तनिको ग़ुमान, होलिया में गरवा लगावा, नाहीं करा तनिको ग़ुमान, होलिया में गरवा लगावा, छुटि जाई दुनिया -जहान, होलिया में गरवा लगावा।…

  • हंगामा खड़ा कर दिया | Hungama Khada kar Diya

    हंगामा खड़ा कर दिया ( Hungama khada kar diya )   ऊल जुलूल फिजूलों ने, कुछ हमारी भूलों ने। उन टूटे हुए उसूलों ने, हंगामा खड़ा कर दिया। बातों पे अड़ते तुलो ने, अधर लटकते झूलों ने। वाणी के तीखे शुलों ने, हंगामा खड़ा कर दिया। झूठी कसमें कुबूलो ने, सच की सारी मूलों ने।…

  • अन्तर्मन का दीया

    अन्तर्मन का दीया दीपावली के दीये तोबुझ जाएँगेएक रात के बाद किन्तु अन्तर्मन का दीयासदैव जलाए रखना तांकि मिट सकेनिराशाओं का तिमिरचमकता रहेआशाओं का शिविर जगमगा उठेयह दिवस ओ निशाभावनाओं की हर दिशा यदि हो सके तोजलानाकिसी असहाय केबुझे हुए दीयेरौशनी के लिए। डॉ जसप्रीत कौर फ़लक( लुधियाना ) यह भी पढ़ें :-

  • शैतान चूहे | Bal Sahitya

    शैतान चूहे ( Shaitan choohe  )   चूहें होते हैं बड़े ही शैतान चीं-चीं चूँ-चूँ कर शोर मचाते इधर-उधर उछल-कूद कर हरदम करते सबको परेशान । छोटे-छोटे हाथ पैरों वाले नुकीले धारदार दाँतों वाले बहुत कम बालों वाली इनकी मूँछ सपोले जैसी छरहरी होती पूँछ । वैसे तो गहरे बिलों में होता इनका घर पर…

One Comment

  1. शक पर लिखी बहुत सुंदर प्रस्तुति। कहते है सब बीमारियों का इलाज हो जाता है पर शक जैसी बीमारी का इलाज नही हो सकता। इसके इलाज की दवा तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं थी।
    शक एक ऐसी दरार है जो अच्छे पति और पत्नि के रिश्ते भी खत्म कर देती है।संबंध विच्छेद या तलाक इसके सही उदाहरण है।

    आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *