Kavita jeet ki aadat

जीत की आदत | Kavita jeet ki aadat

जीत की आदत 

( Jeet ki aadat ) 

जीत की आदत बनाना ही होगा,
ना करें बहाना आगे बढ़ना होगा।
झूल रहीं उनकी मझधार में नैया,
जो परेशानियों से घबराया होगा।।

 

जीतने का‌ जज़्बा रहता सब को,
जीत लेते है जो पक्के ‌ठान लेते।
सो बातों की है यह एक ही बात,
निड़र होकर अग्रसर बढ़ते जातें।।

 

कभी न रोना किस्मत भाग्य पर,
सर्दी गर्मी और बरसात देखकर।
हार में भी छुपी-रहती यह जीत,
चमकता वहीं है हजारों के बीच।।

 

कभी भी निराशा कोई ना ‌लाना,
पर्वत पहाड़ नदी पार कर जाना।
ज़िंदगी में होंगे उतार एवं चढ़ाव,
सब खुश होकर ‌सहनकर जाना।।

 

पथिक बनकर चलतें तुम्हें जाना,
और राह के काॅंटे समेटते रहना।
पीछे कभी बिलकुल नहीं देखना,
मुसाफिर की तरह चलतें रहना।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मेरा गांव | Mera Gaon

    मेरा गांव ( Mera Gaon ) सबका दुलारा मेरा गांव ।सबका प्यारा मेरा गांव ।थका हारा जब भी आऊं ।मुझको सहारा देता गांव । कितने ही देखे इसने बसंत ।ना था जिनका कोई अंत ।सबकी पीड़ा छुपाए सीने में ।सब पे प्यार लुटाता मेरा गांव । पीपल बरगद पहचान है इसकी ।कुआं बावड़ी सब जान…

  • धन्य धन्य पावन भूमि | Pavan Bhumi

    धन्य धन्य पावन भूमि ( Dhanya dhanya pavan bhumi )   कल कल पावन गंगाधारा हिम शिखर लगे प्यारा धन्य धन्य मां भारती धन्य धन्य भारतवर्ष हमारा सदा लूटाती स्नेह धारा मां ममता की मूरत सारी आशीषो से झोली भरती जननी जन्मभूमि प्यारी धन्य धन्य वीर प्रसूता प्राण न्योछावर कर जाते धन्य लाल भारतमाता तेरे…

  • अपना हिंदुस्तान अलग है | Hindustan par kavita

    अपना हिंदुस्तान अलग है ( Apna hindustan alag hai )   हम सब तो हैं भारतवासी वे रखते पहचान अलग।   अपना हिन्दुस्तान अलग है उनका हिन्दुस्तान अलग।।   वे  उड़ते  एरोप्लेन  से हम सब उनके रन वे हैं।   वे मक्खन हम मठा सरीखे हम पर अमर बेल वे है।।   वे तो हैं…

  • कृष्ण कुमार निर्माण की कविताएं | Krishan Kumar Nirman Poetry

    बस,अब और नहीं बस,अब और नहीं,,तुम छिप जाओ,जाकर कहीं…बादलों की ओट में,,,क्योंकि….मुझसे सहन नहीं होताये व्यवहार तुम्हाराऔर तुम हो कि…प्यार के नाम परमुखौटे पर मुखौटे लगाकरप्रतिपल छल रहे हो मुझेऔर…साबित कर रहे होकि… तुम बेवफा होआखिर क्यों कर रहे हो तुम ऐसा…जाओ,छिप जाओकहीं बादलों की ओट में… उल्लू के पठ्ठे जी हाँ,,सबके पठ्ठे होते हैंजैसे…

  • नव-सभ्यता | Kavita Nav Sabhyata

    नव-सभ्यता ( Nav Sabhyata ) नव सभ्यता की मजार में फटी चादर का रिवाज है आदिम जीवन की आवृत्ति में शरमों -हया की हत्या है प्रेम-भाव के विलोपन में तांडव का नर्तन है मशीनी मानव की खोज में मां-बेटियां नीलाम है हाय-हेलो की संस्कृति में सनातन हमारी श्मशान है पछुयायी की नशे में मिजाज हमारा…

  • आपकी सोच ही | Aapki Soch

    आपकी सोच ही ( Aapki soch hi )    धाराओं मे बंटते रह जाने से नाम मे कमी हो या न हो महत्व घटे या न घटे,किंतु प्रवाह के वेग मे कमी आ ही जाती है… अटल सत्य को काट नही सकते थोथे चने मे आवाज घनी हो भले किंतु,सामूहिक और व्यक्तिगत दोनो मे समानता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *