Kavita gudari ke laal

हम है गुदड़ी के लाल | Kavita gudari ke laal

हम है गुदड़ी के लाल

( Hum hai gudari ke laal )

 

 

कभी न कभी तो आएंंगे हमारे भी अच्छे दिन,

सफलताएं क़दम चूमेगी हमारा भी एक दिन।

हम है गुदड़ी के लाल और नाम गणपत लाल,

दिखा देंगे कुछ ऐसा करके हम भी एक दिन।।

 

सर्दी गर्मी बारिश और इस आग में तपें है हम,

सहन कर लेते हर-तरह की परेशानी को हम‌।

लिया है प्रण हमनें कुछ ऐसा कर दिखानें का,

अमन व शांति जैसा माहौल बना ही देंगे हम।।

 

टाॅप टेन में आकर के मचा ही देंगे हम धमाल,

चाहें रतन लाल हो या हो फिर मक्खन लाल।

जीवन में सफल होकर बनेंगे हम भी मिसाल,

देश-सेवा के साथ करेंगे साहित्य की चौपाल।।

 

धीरें ही सही आगे‌ बढ़कर हासिल करेंगे जीत,

यह हालात हमारे चाहें रहें हमारे ही विपरीत।

राष्ट्र-सुरक्षाओं में रहेगा हमारा सदैव योगदान,

वतन की मिट्टी से है हमारी बहुत गहरी-प्रीत।।

 

ख़तरों से खेलें बिना हमको जीना नही आता,

सदा हमारे साथ रहता हमारा भाग्य विधाता।

आज़ाद हिन्दुस्तां की कभी शाम ना होने देंगे,

हम गुदड़ी के लाल है और धरा हमारी माता।।

 

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • हे नारी तुझे नमन | Kavita he nari

    हे नारी – तुझे नमन ( He nari – tujhe naman )   नारी तू नारायणी तु ही शक्ति अद्वितिया तेरे हर रूप को नमन तु वंदनीया है पूजनीया माँ का रूप धरा जब त्याग की प्रतिमूरत कहलाई पत्नी बहन बेटी बनकर तूने खुश्बू सी फैलाई तू सृष्टि की रचियेता है प्रकृति का अनुपम उपहार…

  • चाँद की आधी रात | Chand ki Aadhi Raat

    चाँद की आधी रात ( Chand ki aadhi raat )    शरद की पूर्णिमा की रात में, पूरे चाँद की आधी रात में, एक मीठी-सी कविता, अपने पूरे मन से बने, हमारे किसी अधूरे रिश्तों के नाम, लिख रहीं हूँ। चंद्रमा की चमकीली रात, इस सर्दीली रात में, तुम मेरे साथ नही हो, लेकिन– रेशमी…

  • भिखारी की भीख | Kavita bhikhari ki bheekh

    भिखारी की भीख ( Bhikhari ki bheekh )   एक भिखारी रोज़ गाॅंव जाता, भीख माॅंगकर घर में वो‌ लाता। रोज़ाना वह यही काम करता, काम-धंधा वो कुछ नही करता।। एक घर में जाता वह रोज़, जिसमे औरत अकडू थी एक । भीख माॅंगता उसे गाली मिलती, झोले में वह कुछ नही डालती।। एक दिन…

  • वक़्त

    वक़्त ** वक़्त ने वक़्त से जो तुझको वक़्त दिया है, हृदय पर रखकर हाथ बोलो- साथ तूने उसके क्या सुलूक किया है? कभी गंवाए हो बेवजह- नहीं कभी सुनी उसकी, ना ही की कभी कद्र ही; यूं ही तेरे पांव से जमीं नहीं खिसकी। पढ़ाई के दौर में लड़ाई में रहे व्यस्त, देखो कहीं…

  • Hindi Poem Makarsankranti – मकर संक्रांति

    मकर संक्रांति ( 2 ) सूर्य देव ने मकर राशि में प्रवेश कर मकर संक्रांति के आने के दी है खबर सोंधी सोंधी गुड़ की वो महक कूटे जाते हुए तिल का वो संगीत मौज-मस्ती बेसुरे कंठो का गीत गंगा स्नान खिचड़ी का वो स्वाद आज होगी आकाश में पतंगबाजी रंग बिरंगी पतंग से भरा…

  • मेरी दिली अभिलाषा | Prem Kavita Hindi

    मेरी दिली-अभिलाषा ( Meri dili abhilasha )    कुछ रूठा-रूठा लगता है ओ मन करता है उसे मनाऊं मीठी-मीठी बात करूॅं और उसके मन को बहलाऊं मानकर सारी हठ उसकी मैं जो चाहे वो उसे मगाऊं अर्पण कर मैं खुदको उसमें प्रेम-प्रीत इस भांति निभाऊं सूरज चंदा तारे-वारे आसमान से तोड़ लाऊं इटली,डोसा पिज़्ज़ा-उज्जा जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *