Kavita bhikhari ki bheekh

भिखारी की भीख | Kavita bhikhari ki bheekh

भिखारी की भीख

( Bhikhari ki bheekh )

 

एक भिखारी रोज़ गाॅंव जाता,
भीख माॅंगकर घर में वो‌ लाता।
रोज़ाना वह यही काम करता,
काम-धंधा वो कुछ नही करता।।

एक घर में जाता वह रोज़,
जिसमे औरत अकडू थी एक ।
भीख माॅंगता उसे गाली मिलती,
झोले में वह कुछ नही डालती।।

एक दिन जब माॅंगी वो भीख,
मुट्ठी भरकर डाली उसने रेत।
फिर भी खुशी ले गया वह भीख,
झोले में कर दी उसने रेत ही रेत।।

सोचा मन आज दिया है रेत,
कभी ना कभी वही देगी भेट।
उसका था यही प्रण जो एक,
आशीष देता फिर भी वह नेक।।

औरत को जब आया ख़्याल,
रोते-रोते भीग गया रूमाल।
कल दूॅंगी में उसको भरकर धान,
नही करूॅंगी उसको परेशान।।

बार-बार देखे बाहर की और,
भीख माॅंगने आया वो इस और।
झटपट से टब भर लाई औरत,
झोले धान बरसाई औरत।।

करना है तो करो तुम दान,
नही करते तो रखो तुम धान।
उदय कहता सबसे यही एक बात,
गन्दा ना करो किसी का ईमान।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • दोस्त | Kavita Dost

    दोस्त ( Dost ) ( 2 ) दोस्त बिना है जीवन अधूरा लड्डू सी है गजब दोस्ती आटा संग जैसे रमे बूरा बिन कहे पहचान सब जाए ह्दय मन हलचल का हाल पूरा मित्रता नमक और पानी धरती और फसल धानी ना शर्म झिझक ना कोई बने ज्ञानी कृष्ण सुदामा की अनुपम कहानी बचपन से…

  • रे आदमकद | Re Aadamkad 

    रे आदमकद !  ( Re aadamkad )    हो गया है तू कितना बौना! तुझे हर वक्त चाहिए सुख सुविधाओं का बिछौना! भूल गया है तू इस पुण्य धरा में कहांँ-कहांँ महान सभ्यता- संस्कृति के गौरव चिन्ह छुपे हुए हैं अपने मन से पूछ क्या तूने कभी खोजें हैं! अधुनातन रंग में रंग गया है…

  • प्रेम का नाता | Kavita Prem ka Nata

    प्रेम का नाता ( Prem ka Nata ) यह कैसा, प्रेम का नाता है? कितनी भी ,अनबन हो चाहे । यह पुनः ,लौट कर आता है। जितना बचना ,चाहें इससे । यह उतना, बढ़ता जाता है। हटाकर घृणा, को यह पुनः। अपना स्थान, बनाता है । सबकी चालों, को सहकर भी। यह हर क्षण ,…

  • संसय | Kavita

    संसय ( Sansay )   मन को बाँध दो दाता मेरे,मेरा मन चंचल हो जाता है। ज्ञान ध्यान से भटक रहा मन,मोह जाल मे फंस जाता है।   साध्य असाध्य हो रहा ऐसे, मुझे प्रेम विवश कर देता है। बचना चाहूं मैं माया से पर, वो मुझे खींच के ले जाता है।   वश में…

  • राई का पहाड़ | Rai ka Pahad

    राई का पहाड़ ( Rai ka pahad )   क्यों  बनाता  है ? राई  को  पहाड़  तू, क्यों  बात  छोटी को  बनाता  ताड़  तू।   टूट  कर  पत्थर  बना  कंकड़  सदा ही है  गया  फेका  कहीं  भी  बेवजह  ही सह गया  जो  चोट पत्थर मार  खाकर पूजा  गया  भगवान    बन  सर्वदा  ही   शैल …

  • डॉक्टर दीपक गोस्वामी की कविताएं | Dr. Deepak Goswami Poetry

    रानी लक्ष्मी नही थी कोई लोहे पत्थर से निर्मितनही थी राज भोग विलास तक सीमितनही थी कोई देव नाग कन्याथी सामान्य परिवार की सुकन्याजीवन कर्म अग्नि पथ की धन्याजीती थी अपने जुनून सेसीने से बांध लाल को रंगी खून सेजिद थी जीते जी ना हरगिज हारूँगीचांहे कुछ भी हो पर पर आजादी के सपनों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *