Kavita Main Chaurahe Par Baitha hoon

मैं चौराहे पर बैठा हूं | Kavita Main Chaurahe Par Baitha Hoon

मैं चौराहे पर बैठा हूं

( Main chaurahe par baitha hoon )

 

मैं चौराहे पर बैठा हूं सभी दिशाएं देख रहा हूं
पर कवि होने की खातिर भावों में अतिरेक रहा हूं

एक दिशा पूरब से आती
जीवन दर्शन हमें सिखाती

सत्य धर्म सुचिता मानवता
सबके शाश्वत मूल्य बताती

हिमगिरि के उत्तुंग शिखर पर सच का अनुपम लेख रहा हूं
मैं चौराहे पर बैठा हूं सभी दिखाएं देख रहा हूं

एक दिशा पश्चिम से आती
भौतिकवादी राह दिखाती

सुरासुंदरी विषय वासना
हैं जीवन के सार बताती

पर पुरखों के संस्कार से शायद अब तक नेक रहा हूं
मैं चौराहे पर बैठा हूं सभी दिखाएं देख रहा हूं

उत्तर वाली राह निराली
हिमगिरि से लाती खुशहाली

पतित पावनी गंगा मां की
जलधारा हरषाने वाली

भारत के उज्जवल ललाट पर सच की उजली रेख रहा हूं
मैं चौराहे पर बैठा हूं सभी दिशाएं देख रहा हूं

एक दिशा दक्षिण से आती
सत असत्य का बोध कराती

लंकेश्वर का पतन राम की
जय हो का उद्घोष सुनाती

मैं शाश्वत हूं हर युग में ही बस सच का अभिषेक रहा हूं
मैं चौराहे पर बैठा हूं सभी दिशाएं देख रहा हूं

 

कवि : डॉक्टर// इंजीनियर मनोज‬ श्रीवास्तव

Ex BEL Ghaziabad/Ex HAL Lucknow

( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :- 

मेरा परिचय | Mera parichay | Kavita

Similar Posts

  • साहित्यकार | Sahityakar

    साहित्यकार ( Sahityakar )    जीता है जो औरों की खातिर साहित्यकार वही कहलाता है करता नही प्रहार गलत पर खंजर से लेखन से ही वह युगदृष्टा बन जाता है साहित्य नही केवल शब्दों का संचय यह तो विष और अमृत दोनो का समन्वय आवश्यकता होती है जब जैसे साहित्य का होता है सृजन तब…

  • अब मैं तुम्हें चाहने लगा

    अब,मैं तुम्हें चाहने लगा अंतरंग विमल प्रवाह, प्रीत पथ भव्य लगन । मृदुल मधुर चाह बिंब, तन मन अनंत मगन । निहार अक्स अनुपमा, हृदय मधुर गाने लगा । अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।। जनमानस व्यवहार पटल, सर्वत्र खनक सनक । परिवार समाज रिश्ते नाते, सबको हो गई भनक । हर घड़ी हर पहर मुझे,…

  • मगरमच्छ के आंसू | Kavita magarmach ke aansoo

    मगरमच्छ के आंसू ( Magarmach ke aansoo )     दिखावे की इस दुनिया में लोग दिखावा करते हैं घड़ियाली आंसू बहाकर जनमन छलावा करते हैं   मगरमच्छ के आंसू टपकाते व्यर्थ रोना रोते लोग अपना उल्लू सीधा करते मतलब से करते उपयोग   भांति भांति के स्वांग रचाते रंग बदलते मौसम सा बात बात…

  • बिनकहे | Kavita Binkahe

    बिनकहे ( Binkahe ) रहते हों इंसान जहाँ वो मकान खंडहर नहीं होते रहते हों जहाँ फकत इंसान वो महल भी खंडहर से कम नहीं होते बुलावा हो फर्ज अदायगी का ही तो वहाँ भीड़ ही जमा होती है आते हैं बनकर मेहमान लोग उनमे दिली चाहत कहाँ होती है शादी का बंधन भी तो…

  • इन्हीं दिनों | Inhi Dino

    इन्हीं दिनों ( Inhi Dino ) अक्टूबर फिर गुज़रने को हैमेरे ज़ख़्म हरे करने को हैंपारिजात की बेलों परनीले फूल महक रहे थेउम्मीद की शाख़ों परआरज़ू के पंछी चहक रहे थे तुम ने इन्हीं दिनों दबे स्वर में कहाजा रहा हूँ सात समन्दर पारयदि हो सके तोतुम करना इन्तज़ारतुम्हें कैसे बताऊँउस लम्हे की कसकज़मीं पे…

  • वे भाग्यशाली हैं बड़े | Bhagyashali

    वे भाग्यशाली हैं बड़े ( Ve bhagyashali hai bade )    वे सौभाग्यशाली हैं बड़े जो मां के आंचल के तले खेले कूदे और पले बढ़े वे खुशनसीब है बड़े वे खुश किस्मत हैं बड़े जो मां के चरणो तले रहे वे प्रभु को अजीज है बड़े जो दिन मां की सेवा में कटे बलाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *