Geet Sukh Dukh Milke Sahenge

सुख दुख मिलके सहेंगे | Geet Sukh Dukh Milke Sahenge

सुख दुख मिलके सहेंगे

( Sukh dukh milke sahenge ) 

 

आशाओं की ज्योत जला, मीठे बोल सबसे कहेंगे।
मुस्कानों के मोती लेकर, सुख-दुख मिलकर सहेंगे।

मिले बड़ों का साया सर पे, आशीषों से भरे झोली।
खुशियों के दीपक लेकर, सबसे बोले मीठी बोली।
हंसी-खुशी जीवन बिताएं, हौसलों की बात कहेंगे।
प्यार के मोती लुटाकर, सुख-दुख मिलकर सहेंगे।

आंधी तूफान आते जाते, मंजिलों की ओर चलेंगे।
समय समय का फेर होता, संघर्षों को भी मात देंगे।
घोर निराशा छाए फिर भी, हौसलों की उड़ान भरेंगे।
सद्भावो की बहा सरिता, सुख-दुख मिलकर सहेंगे।

चक्र समय का चलता, पल-पल रूप नया ढलता है।
नियति का खेल सारा, आशाओं का दीप जलता है।
छोड़ सब नफरत की बातें, खुशहाली से हम रहेंगे।
प्रेम कि बहा गंगा, सुख-दुख सब मिलकर सहेंगे।

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

तबस्सुम | Poem on Tabassum

 

Similar Posts

  • दिल ना दुखाना किसी का | Geet dil na dukhana kisi ka

    दिल ना दुखाना किसी का ( Dil na dukhana kisi ka )   हंसी खुशी में रैना बीते सब प्रेम सुधा रस घोलो। छोड़ो सब नफरत की बातें आपस में सब बोलो। आंगन उजियारा होगा कभी मन ना होगा फीका। प्यार के मोती लुटाओ दिल ना दुखाना किसी का। कभी दिल ना दुखाना किसी का…

  • काल करे सो आज कर | Kaal Kare so Aaj Kar

    काल करे सो आज कर ( Kaal kare so aaj kar )   कर लो जो भी काम जरूरी, हौसलों की परवाज भर। कल का क्या भरोसा प्यारे, काल करे सो आज कर। काल करे सो आज कर व्योम तलक तुम छा जाओ, जीत का परचम लहराओ। हौसलों की भरो उड़ाने, दुनिया को करतब दिखलाओ।…

  • तेरी अदाएं | Geet Teri Adayein

    तेरी अदाएं ( Teri Adayein ) बहुत ख़ूबसूरत हैं तेरी अदाएं। कहां तक सनम तुझसे नज़रें चुराएं। ये काजल की डोरी,ये माथे की बिंदिया। चुराती हैं रह-रह के आंखों की निंदिया। तिरे अबरुओं के ये मंज़र निराले। तसव्वुर में आ-आ के दिल गुदगुदाएं। कहां तक सनम तुझसे नज़रे चुराएं। बदन तेरा जैसे गुलाबों की डाली।…

  • खेलो रे होली | Holi ke Geet

    खेलो रे होली  ( Khelo re Holi ) खेलो खेलो रे, खेलो खेलो रे, खेलो रे होली, साथी खेलो रे !! रंग लगाओ, सबको गले लगाओ, मौज मनाओ भाई गुंजिया खाओ, रंगो में रंगो के, मेल मिलाओ, खुशियों का आनंद सब ले लो रे ! खेलो खेलो रे, खेलो खेलो रे, खेलो रे होली, साथी…

  • सागर की लहरें यूं कहती | Poem Sagar ki Lahren

    सागर की लहरें यूं कहती ( Sagar ki lahren yoon kahati )    सागर की लहरें उठती मन में जोश नया जगाती है जलधारा मानस पटल शीतल आभास कराती है हिलोरे भरता जब समंदर सागर की लहरे गाती है बढ़ते रहना अपनी मौज में बूंद बूंद छलकाती है सागर की लहरें उठती दयासागर कृपासागर करुणा…

  • जब छाई काली घटा

    जब छाई काली घटा जब छाई काली घटा, उमड़ घुमड़ मेंघा आए। रिमझिम बदरिया बरसे, उपवन सारे हरसाए। जब छाई काली घटा घन गाए बिजली चमके, नेह बरसे हृदय अपार। मूसलाधार बूंदे पड़ रही, सावन की मधुर फुहार। ठंडी ठंडी मस्त बहारें, भावन अंबर में छाई घटा। दमक रही दामिनी गड़ गड़, व्योम में बादल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *