Sahitya Samaj par Kavita

समय के साथ साहित्य समाज बदलता है | Sahitya Samaj par Kavita

समय के साथ साहित्य समाज बदलता है

( Samay ke sath sahitya samaj badalta hai ) 

 

वक्त के साथ बदल जाती है सब की जीवनधारा।
समय के साथ साहित्य बदले संग समाज हमारा।

बदल रहे हैं तौर-तरीके बदला अपनापन प्यारा।
बदल रही शिक्षा नीति सभ्यता संस्कार हमारा।

बदल रही सब बयार बसंती स्नेह सुधा रस धारा।
लेखनी की धार बदली बहती भक्ति काव्य धारा।

बदल रहे समीकरण सारे राजनीति के मोहरे।
शतरंजी चाले भी बदली नेताजी के वादे दोहरे।

बदल रहे गांव शहर रिश्तो नातों की वो डोर।
बदल रही शामे सुहानी नव जीवन की भोर।

बदल रही जीवन की राहें बदला आलम सारा।
बदल गया आज आदमी सुंदर परिवेश हमारा।

गीत गजल धुन बदली संगीत बदल गया सारा।
रुख बदला हवाएं बदली सुरीला अंदाज हमारा।

नैन नक्श सारे बदल गए बदला है तुन तुन तारा।
अपनी डफली राग अपना बदला समाज सारा।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बिन चिता के ही चिता की सी तपन | Chita par Kavita

 

जिंदगी जब हम जीने लगे | Hindi Poem on Zindagi

 

Similar Posts

  • दुनिया का घाव | Kavita Duniya ka Ghaav

    दुनिया का घाव! ( Duniya ka ghaav )   दुनिया का घाव सुखाने चला हूँ, बुझता चराग मैं जलाने चला हूँ। बच्चों के जैसा शहर क्यों हँसें न, कोई मिसाइल जमीं पे फटे न। आँखों में आँसू क्यों कोई लाए, खोती चमक मैं बढ़ाने चला हूँ। बुझता चराग मैं जलाने चला हूँ, दुनिया का घाव…

  • शीतला माता | Poem sheetla mata

    शीतला माता ( Sheetla Mata )   शीतलता दात्री शीतला, शीतल करे हरे सब पीरा। जा पर कृपा करें माँ भवानी सहाय करे रघुवीरा।   गर्दभ हो विराजित माता, कलश मर्जनी कर सोहे। ठंडा बासी आपको भाता, श्वेतांबर माता मन मोहे।   चेचक रोग नाशिनी मैया, पीत ज्वर हर संताप हरे। आरोग्य  सुखदाता  माता,  हर्ष …

  • हिंदी दिवस | Hindi diwas par poem

    हिंदी दिवस ( Hindi diwas ) मनहरण घनाक्षरी     हिंदी गौरव गान है, देश का अभिमान है। दिलों में बसने वाली, गुणगान गाइए।   सुर लय तान हिंदी, साज स्वर गान हिंदी। गीतों की झंकार हिंदी, होठों पे सजाइए।   राष्ट्र का उत्थान हिंदी, वीरों का सम्मान हिंदी। यश गाथा बांकूरो की, हूंकार लगाइए।…

  • अंतिम यात्रा | Kavita antim yatra

    अंतिम यात्रा ( Antim yatra )     जीवन की प्रचंड धूप में मनुज तपता रहा दिन रात नयन कितने स्वप्न देखे कितनी शामें कितने प्रभात   भाग दौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता रहा वो निष्काम चलता रहा मुसाफिर सा अटल पथिक अविराम   जीवन सफर में उतार-चढ़ाव सुख-दुख के मेले हंसते-हंसते जीवन बिता आज…

  • यह घूंघट | Ghoonghat par Kavita

    यह घूंघट ( Yah ghoonghat )    चेहरें पर आएं नक़ाब या शायरी, या फिर आएं घूँघट का ही पर्दा। चल रही सदियों पुरानी यह रीत, कम हो रही आज बात गई बीत।। हट रहा यह घूँघट करने का पर्दा, दिख रहा चमकता हुआ ये चंदा। राज छुपे थें इस मुखड़े में अनेंक, सुना दिया…

  • आज की शाम तेरे नाम | Romantic Poem for Wife in Hindi

    आज की शाम तेरे नाम ( Aaj Ki Shaam Tere Naam )    उतर आये सुहाना चांद धरा पे चमन महक जाये दिल की धड़कनें कहती ये शाम तेरे नाम हो जाए अल्फाजों के मोती बरसे हर्ष खुशियां आनंद आए खुशियों की बरसे घड़ियों ये शाम तेरे नाम हो जाए सुख-दुख बांटे बड़े प्रेम से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *