Kavita Bhramit Insaan

भ्रमित इंसान | Kavita Bhramit Insaan

भ्रमित इंसान

( Bhramit insaan ) 

 

जाने किस वहम में खोया क्या-क्या भ्रम पाले बैठा है।
जाने किस चक्कर में वो औरों के छीनें निवाले बैठा है।

भाति भाति सपने संजोए झूठ कपट का सहारा क्यों।
मोहमाया के जाल में फंसता पैसा लगता प्यारा क्यों।

रिश्ते नाते छोड़ चला नर अपनापन वो छोड़ दिया।
जहां प्रेम सरिता बहती धारा का मुख मोड़ दिया।

झूठे वादे प्रलोभन ले आदमी नित नए पांसे फेंक रहा।
काले कारनामे सारे नीली छतरी वाला भी देख रहा।

अपने आप में सिमटा नर बस मतलब ही याद रहा।
स्वार्थ के वशीभूत हुआ केवल दौलत का स्वाद रहा।

प्यार के मोती कहां बरसते होठों की मुस्कान कहां।
वाणी के तीर लिए बैठे चप्पे-चप्पे पर इंसान यहां।

भ्रमित होकर भाग रहा नर भागम भाग मची भारी।
अंधाधुंध दौड़ लगी है धन के पीछे भागे दुनिया सारी।

साथ क्या लाया क्या ले जाएगा सोच नहीं पाता है।
दो वक्त की रोटी खातिर बरसों का सामान जुटाता है।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जवानी का जोश | Kavita Jawani ka Josh

Similar Posts

  • प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो

    प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो जग भले विरुद्ध हो,राह भी अवरुद्ध हो ।सत्य पथ न छोड़िएहृदय सदैव शुद्ध हो ।। मूढ़ या प्रबुद्ध हो ,मन कभी न क्रुद्ध हो ।अप्प दीपो भव गहें ,भावना विशुद्ध हो ।। न हर्ष हो न क्षुब्ध हो,न‌ द्वेष हो न युद्ध हो।कामना हमारी है,प्रत्येक प्राणि बुद्ध हो ।। रचनाकार…अजय जायसवाल…

  • किस्सा कागज़ का | Kissa Kagaz ka

    किस्सा कागज़ का ( Kissa Kagaz ka ) ज़िंदगी का पहला कागज़ बर्थ सर्टिफिकेट होता है। ज़िंदगी का आख़िरी कागज़ डेथ सर्टिफिकेट होता है। पढ़ाई लिखाई नौकरी व्यापार आता है काम सभी में, ज़िंदगी का सारा झमेला भी कागज़ ही होता है। चूमती है प्रेमिका महबूब का खत अपने होंठो से, प्रेम का आदान-प्रदान भी…

  • कर्तव्य बोध | Hiaku Kartavya Bodh

    कर्तव्य बोध ( Kartavya bodh )   कर्तव्य बोध जीवन में हमको मार्ग दिखाते कर्म शुभ हो भाव विमल सारे यश दिलाते उन्नति पथ बढ़ते रहो सदा प्रगति पाते सम्मान सदा बुजुर्गों का करना आशीष पाते छोटों को प्यार बड़ों का हो आदर सद्गुण आते शिक्षक सदा संस्कार सिखलाते सम्मान पाते रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन…

  • Kavita | कविता क्या है

    कविता क्या है  ( Kavita Kya Hai )   आज कविता दिवस है इसका नहीं था मुझे ध्यान मेरे मित्र ने याद करा कर मुझे कराया अभिज्ञान   कविता क्या है कुछ कविता के बारे में लिखो केवल  चार  पंक्तियां ही नहीं कुछ और लिखो   मैंने   भी   सोचा   पहले   कवि  है  या  कविता  है…

  • मेरा बचपन | Poetry On Bachpan

    मेरा बचपन ( Mera bachpan)   वो रह रह कर क्यों याद आता है मुझे वो मेरा बचपन जो शायद भूल मुझे कहीं खो गया है दूर वो मेरा बचपन… वो पापा की बातें मम्मी का झिड़कना इम्तिहान के दिनों में मेरा टीवी देखने को ज़िद करना…. कितना मासूम था भोला था वो कितना न…

  • राष्ट्रभाषा हिंदी | Hindi Rashtrabhasha

    राष्ट्रभाषा हिंदी! ( Rashtrabhasha Hindi )    एक सूत्र में देश जो बाँधे, वो हिंदी कहलाती है। जन -जन के अंतर्मन में जो, प्यार का अलख जगाती है। पढ़ना-लिखना इसमें सरल है, जल्दी समझ में आती है। जन- जन की भाषा है हिंदी, तभी तो सभी को भाती है। गौरवमयी इतिहास है इसका, क्रांति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *