Swarg par Kavita

स्वर्ग | Swarg par Kavita

स्वर्ग 

( Swarg ) 

 

स्वर्ग   कहीं   ना   और,  बसा  खुद  के  अंतर में

खोज   रहे  दिन- रात  जिसे  हम  उस  अम्बर में

 

सुख   ही   है   वह   स्वर्ग  जिसे  हम  ढूंढे  ऊपर

बसा    हमारे    सुंदर   तन – मन   के   ही  अंदर

 

काट    छांट    कर    मूर्तिकार   जैसे   पत्थर को

दे    देता    है   रूप   अलग   गढ़कर  मंथर  को

 

दंभ    द्वेष    पाखंड    छांट   अपने    अंतर   के

बिना  मरे ही दिख जायेगा मन में स्वर्ग अम्बर के

 

लगे    बिमारी   में   चीनी   कड़ुआ   तीखी   भी

मन   में   चले   जब   द्वंद्व  का  खीचा खींची सी

 

वही  नर्क  फिर   हो  जाता  असली  जीवन  की

कर   देते   जब   व्यर्थ  वही   जीवन  पावन  सी

 

आपस   का   जब   प्रेम   बसे  सबके  अपनों में

कभी  उठे   न  भेद  भाव   भूल  कर   सपनों  में

 

नही    कोई    हो    गैर   ना    कोई   दुश्मन   हो

हो    आपस   में    सौहार्द   प्रेम   अपनापन   हो

 

देव    लोक   हो   जाता  है  घर   आगन  अपना

मात   पिता  परमेश्वर  जब   जिस  बसते  अगना

 

समझ  समझ  कर  समझ  जरा  पहले  अपने में

बिन   ढूंढ़े   ही   स्वर्ग   दिखे   दिन  में  सपने  में

 

भर   ले   मन   में  भाव  मस्तिष्क  तन  मंतर  में

स्वर्ग   कहीं   ना   और,  बसा  खुद  के  अंतर में

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

किसानों का दर्द | Kavita Kisano ka Dard

Similar Posts

  • अमृतवर्षा की प्राचीन प्रथा | Amrit Varsha

    अमृतवर्षा की प्राचीन प्रथा ( Amrit varsha ki prachin pratha )    पुरानें समय से ही चली आ रही है ये प्रथा, शरद पूर्णिमा सब जगह पर मनाया जाता। चैतना और नवीनता को आयाम यही देता, मुख्य त्यौंहारों की तरह इसे मनाया जाता।। इस दिन चंद्रमा भी अपना सौंदर्य दिखाता, अपना प्रकाश फैलाकर अमृतवर्षा करता।…

  • समझौता जिंदगी से | Poem Samjhauta Zindagi se

    समझौता जिंदगी से ( Samjhauta zindagi se ) मात्रा भारत 12-12   डगर डगर पर हमने, तूफानों को देखा। समझोता जीवन में, बदलता किस्मत रेखा।   रिश्तो में मधुरता हो, प्रेम पावनता मिले। पुनीत संस्कार अपने, चेहरे सबके खिले।   औरों की खुशियों में, बरसाओ नेह जरा। जिंदगी रोशन मिले, हर्ष से दामन भरा।  …

  • दुनिया | Poem on Duniya

    दुनिया ( Duniya )   है  कितनी  आभासी  दुनिया, कुछ ताजी कुछ बासी दुनिया।   किसी की खातिर बहुत बड़ी है, मेरे  लिए   जरा  सी  दुनिया।   युगों-युगों  से  परिवर्तित है, फिर भी है अविनाशी दुनिया।   चमक  दमक के पीछे भागे, हैं दौलत की प्यासी दुनिया।   सबको शिकायत है दुनिया से, फिर भी…

  • आओ बेवजह बातें करें | Kavita Aao Bewajah Baat Karen

    आओ बेवजह बातें करें ( Aao Bewajah Baat Karen )   आओ बैठो बेवजह बातें करते हैं। जीवन में कुछ सुनहरे रंग भरते हैं। मुस्कुराता चेहरा चमक सा जाए। हंस हंसकर हल्का दिल करते हैं। थोड़ा तुम कहो थोड़ी सुन लो हमारी। दर्द की दास्तान कह दो पीड़ाएं सारी। अफसाने हमारे ना तुमको रुला पाए।…

  • बादल कही से आओ ना

    बादल कही से आओ ना ( बाल गीत ) सूरज मामा आसमान परबढ़ती गर्मी तापमान परसुख गईं सब नदियां नालेदादी नहीं लेती एक निवाले यह गर्मी खूब सताती हैतन मन में आग लगाती हैपंखे के नीचे सोते हैंफिर भी गर्मी से रोते हैं गुनगुन कान्हा सोना प्यारेगिनते रहते जाग के तारेनारियल पानी खीरा ककड़ीकुछ नहीं…

  • बहना | Kavita Bahna

    बहना ( Bahna ) जीवन को महकाती बहना हर ग़म को सह जाती बहना । मां की ममता स्नेह पिता का सब हम पर बरसाती बहना ।।१। गोद लिए टहलाती बहना अक्षर ज्ञान कराती बहना । डगमग करते पाँव कभी तो उँगली पकड़ चलाती बहना ।।२। गलती पर गुर्राती बहना प्रेम सहित समझाती बहना ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *