बेटी की अभिलाषा

बेटी की अभिलाषा | Beti ki abhilasha par kavita

बेटी की अभिलाषा

( Beti ki abhilasha ) 

मां! मुझे गुरूकुल से न हटा,
साफ-साफ बता?
बात है क्या?
यूं आंखें न चुरा!
मैं अभी पढ़ना चाहती हूं,
आगे बढ़ना चाहती हूं।
किसी से नहीं हूं कम,
रोको न मेरे कदम;
तू देखी हो मेरा दम।
आरंभ से अभी तक सर्वप्रथम ही आई हूं,
न जाने कितने ईनाम भी पाई हूं?
फिर अचानक आपका बदला ये व्यवहार,
कर रहा है मुझको तार तार।
अभी से मुझको बांध न खूंटे,
ये रस्में रिवाजें हैं सब झूठे।
बेटा बेटी होवें समान,
एक ही माता-पिता की हम संतान।
फिर क्यूं एक जावे गरूकुल?
एक घर में रह मुरझाए फूल।
बोल न माता ! यह कैसा उसूल?
क्या कोई मुझसे हो गई है भूल?
बेटी थी एक झांसी की रानी,
बेटी ही थी इंदिरा गांधी।
कल्पना चावला, सुनिता विलियम्स, मैडम क्यूरी!
हमने इनकी कहानी है सुनी।
वे सब हमारी प्रेरणा हैं,
मुझको उनके ही नक्शे कदम पर चलना है।
जीवन में कुछ तो बनना है,
यही उद्देश्य यही सपना है;
बाकी सब कोरी कल्पना है।
खगोलीय घटनाओं का मुझे उद्भेदन करना है,
भविष्य का कल्पना चावला बनना है।
यही तेरी ‘बेटी का अभिलाषा’ है,
मां अब कह दो हां!
तुझसे ही मुझको आशा है।
सुन बेटी के बोल मां का हृदय पसीजा,
बोली गर्व है तुम पर,हरसंभव मदद करूंगी- पूरी करने में ‘बेटी का अभिलाषा’

 

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

पग बढ़ाते चलो

Similar Posts

  • राखी का पर्व | Rakhi ka Parv

    राखी का पर्व ( Rakhi ka parv )    आया है आज राखी का त्योहार उमड़ रहा है भाई बहन का प्यार खुशियों संग झूम रही रिश्ते की डोर भाई बहन की नोंक झोंक है चहुंओर बहाना बांधे राखी भाई के हांथ बदले मांगे जीवन भर का साथ बहना के खातिर भाई है शेर के…

  • सीता स्वयंवर | Kavita sita swayamvar

    सीता स्वयंवर ( Sita swayamvar )   सीता स्वयंवर रचा जनक ने धनुष यज्ञ करवाया। भव्य पावन था अनुष्ठान महारथियों को बुलवाया‌   दूर-दूर के राजा आए अब भाग्य आजमाने सभी। बली महाबली हर कोई बाणासुर आए रावण तभी।   विश्वामित्र महामुनि ज्ञानी पधारे जनक पुरी धाम। गुरु संग हर्षित होकर तब आए लक्ष्मण श्रीराम।…

  • भगवान के डाकिए | Bhagwan ke dakiye chhand

    भगवान के डाकिए ( Bhagwan ke dakiye )   फूलों की मस्त बहार, बहती हुई बयार। पेड़ पौधे नदी नाले, ईश्वर के डाकिए।   पशु पक्षी जीव जंतु, काले काले मेघ घने। हंसी वादियां पर्वत, ईश्वर के डाकिए।   चेहरे की चमक भी, होठों की मुस्काने सारी। दिलों की धड़कनें भी, ईश्वर के डाकिए।  …

  • चिड़ियों से सीखें | Chidiyon se Sikhen

    चिड़ियों से सीखें चिडियों से सीखे हम वैज्ञानिक युग के विक्षिप्त विकसित कुत्सित मानव प्रेम-प्रीतिकी रीति गीत पेड़ की डाली की महकती चहकती दुनिया बेबस,बंटे,झुलसे,त्रस्त मानव को मुक्ति-मंत्र का संदेश जो हमें देते बहुजन हिताय की नीति बरबस हमें सिखाती द्रोह-भावना को मिटाती पाप,लाभ,लोभ-भोग की परवाह किए बिना सब मिल आशियां बनाते शेखर कुमार श्रीवास्तव…

  • आयरन लेडी इंदिरा गांधी | Indira Gandhi Par Kavita

    आयरन लेडी… इंदिरा गांधी ( Iron lady Indira Gandhi )     एक नन्हीं सी गूंगी सी गुड़िया अपनी बातों से विश्व को हिलाया   भारत  के  जन  जन  को  गर्व जिन पर यशगान किया सबने फूल बरसाए उन पर   प्रियदर्शनी कहते थे उनको हम सब उन्हें दुर्गा अवतारी कहते रहे हम सब  …

  • रक्षा बंधन ये कहे | Raksha Bandhan ye Kahe

    रक्षा बंधन ये कहे ( Raksha Bandhan ye Kahe ) रक्षा बंधन प्रेम का, मनभावन त्यौहार। जिससे भाई बहन में, नित बढ़े है प्यार। बहनें मांगे ये वचन, कभी न जाना भूल। भाई-बहना प्रेम के, महके हरदम फूल।। रेशम की डोरी सजी, बहना की मनुहार। रक्षा बंधन प्यार का, सुंदर है त्योहार।। रक्षा बंधन प्यार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *