Kabhi Kabhi

कभी कभी | Kabhi Kabhi

कभी कभी

( Kabhi kabhi ) 

 

कभी कभी ही होता है दिल बेचैन इतना
कभी कभी ही उठता है ज्वार सागर मे
कभी कभी ही होती है बारिश मूसलाधार
कभी कभी ही आते हैं ख्याल इंतजार मे…

कभी कभी ही चांद निकला है ओट से
कभी कभी ही होता है एहसास गहरा
कभी कभी ही संगीत सी लगती हैं धड़कनें
कभी कभी ही उभर आता है जख्म गहरा

आई हो करीब सकुचाई ही तुम कभी कभी
झुकी हुई पलको मे,मुस्काई हो कभी कभी
छुआ हमने जो बदन आपका कभी कभी
बड़े हौले से ही लजाई हो तुम कभी कभी

आज भी है पास ही एहसास आपका
होती हैं महसूस धड़कनों मे सांसें आपकी
याद है आकर आलिंगन से बंध जाना
याद है सब ,जैसे हो बात कल की ही अभी

सब था,सिर्फ लकीरें ही अपनी नही थीं
थे किस्मत मे और के,गली अपनी नही थी
अब तो बस उम्मीदें ही हैं फिर कभी की
सताती हैं मगर बहुत ,वो यादें भी कभी कभी

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

स्वप्न | Swapan

Similar Posts

  • बोलती आंँखें | Kavita bolti aankhen

    बोलती आंँखें ( Bolti Aankhen )   बोलती आंँखें सब बातें, मन के भावों को दर्शाती। हर्ष और आनंद मौज में, झूम झूमकर इठलाती।   आंँख दिखाते आज बेटे, बुड्ढे मांँ और बाप को। संस्कारों को भूलकर, वो बड़ा समझते आपको।   मांँ की आंखों में नेह की वर्षा, हो रही आज भी। उमड़ रहा…

  • Kavita | गुनाह

    गुनाह ( Gunaah )   सद्भावों की पावन गंगा सबके   मन  को भाए वाणी के तीखे बाणों से कोई घायल ना हो जाए   प्रेम के मोती रहा लुटाता खता   यही    संसार  में कदम बढ़ाता फूंक फूंक कर कहीं  गुनाह  ना  हो जाए   कोई अपना रूठ ना जाए रिश्तो   के   बाजार   में घूम…

  • नफरत भरी है जमाने में

    नफरत भरी है जमाने में नफरत भरी है जमाने मेंदर्द भरा है दिवाने मेंवह मजा नए में अब कहांजो मजा होता था पुराने में।। पैसा है तो अब प्यार हैमोहब्बत भी एक व्यापार हैइंतजार कौन करता हैजब बेवफा सरकार है।। दौर कहां अब पुराना हैदेवदास जैसा कोई दीवाना हैअब तो पैसे से दिल्लगी होतीप्यार तो…

  • नये साल में | Kavita naye saal mein

    नये साल में! ( Naye saal mein )   आओ मोहब्बत का फूल खिलाएँ नए साल में, बहे न कहीं इंसानियत का लहू, नए साल में। अंधेरे न लूट पाएँ अब उजालों की दौलत, कोई गमगीन लम्हा न फटके नये साल में। धरती भी महके और ये फिजायें भी महकें, उगेंगे ख्वाबों के दरख्त देखो…

  • विद्यार्थी | Vidyarthi

    विद्यार्थी ( Vidyarthi )    तैयारियां करते रहो इम्तिहानों की दौड़ भी तो लंबी है जिंदगी की और है वक्त बहुत कम जिम्मेदारियों का साथ ही बोझ भी तो है… बिके हुए हैं पर्यवेक्षक भी तिसपर , चिट भी है और की जेब मे आपके हालात का मोल नही यहां प्रतिस्पर्धा के इस जंग मे…

  • जगमगाती दीपावली | Jagmagati Dipawali

    जगमगाती दीपावली ( Jagmagati dipawali )    दीप प्रज्ज्वलित हो रहें छठ रही है बदली काली , तुम्हारे मन के कोने में कही ना रहें कोई जगह खाली भर लो खुशी से हृदय तुम, सकारात्मक दिवाली मनाना तुम ।। मिट्टी के दिए जलाना तुम पवित्र चौक आंगन पुराना तुम करके सभी का सहयोग सेवा ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *