Ye Duniya Kisi aur ki Hai

ये दुनिया किसी और की है | Ye Duniya Kisi aur ki Hai

ये दुनिया किसी और की है

( Ye duniya kisi aur ki hai )

 

कदम -कदम पे जवानी उछाला न करो,
खाओ न उबाल क्रोध पाला न करो।
मैले न कहीं हो जाएँ रिश्तों के लिबास,
इश्क की अर्थी तू निकाला न करो।

बदल दो दुनिया की जलती तस्वीर को,
जंग में जंग को तू ढाला न करो।
टुकड़े -टुकड़े न करो लोगों की खुशियाँ,
आस्तीनों में सांपों को पाला न करो।

मत थूका करो किसी की गरीबी पर,
उसकी जवाँ बेटी से मुँह काला न करो।
ठहराव और सुकूँ से जी रहा है कोई,
उसकी जिन्दगी में खलल डाला न करो।

तुम अलग से एक साँस ले नहीं सकते,
कभी किसी की पगड़ी उछाला न करो।
ये दुनिया किसी और की है समझो,
तू उल्टा -पलटा रोग पाला न करो।

हो सके लोगों के हक में करो दुआ,
मुसीबत में किसी को डाला न करो।
कोई गौरैया चोंच में ला रही है पानी,
तू लगी आग में घी डाला न करो।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

महाशक्ति ये देश बने | Mahashakti ye Desh Bane

Similar Posts

  • मिशन चंद्रयान | Mission Chandrayaan

    मिशन चंद्रयान ( Mission Chandrayaan )    शुरू किया अभियान जो चौदह जुलाई दो हजार तेईस  को भेजा जो हमने चंद्रयान जहां मैं हो रहा सम्मान दिल प्रफुल्लित  हो गया शंखनाद यह हो गया तेईस सितंबर दो हजार तेईस स्वर्णक्षर मे अंकित हो गया जय घोष भारत का हुआ जमीन से आसमान तक चंद्रमा के…

  • शिक्षण सेवा के २१ वर्ष

    शिक्षण सेवा के २१ वर्ष ****** ख़ुशी का है दिन आज- मना लो खुशी, आज ही के दिन हुई थी- तुम्हारी नियुक्ति। ली थी तुमने- पद , गोपनीयता , सेवा की शपथ, खायी थी कसम होगे न पथ भ्रष्ट। आज २१वीं बरसी पर दिल पर हाथ रख- पूछो अन्तर्मन से कुछ सवाल, इन वर्षों में,…

  • नव वर्ष 2021 की शुभ कामनाएं

    नव वर्ष 2021 की शुभ कामनाएं   नव वर्ष 2021 शुभ कामनाएं हैं शुभ कामनाएं,  ऐ नूतन वर्ष दो हजार इक्कीस। तेरा आना मंगलकारी हो, समृद्धिशाली हो, प्रकाशीय हो,। प्रशंसनीय हो, स्वास्थ्य वर्धनीय हो। स्वागत है स्वागत है खुशियां मनायें।। शुभकामनाएं हैं ०।।,   बीतते वर्ष की तमता न दिखे, कोरोना रोग की रुग्णता न…

  • सब कठपुतली है ईश्वर की | Kavita sab kathputli hai ishwar ki

    सब कठपुतली है ईश्वर की  ( Sab kathputli hai ishwar ki )    हम कठपुतली सब ईश्वर की, उसी परमपिता-परमेश्वर की। जैसे नाच-नचाऐ हम सबको, फ़ितरत है यही  खिलौने की।।   सदा चारों तरफा प्रकाश तेरा, हर फूल-पत्तों में यह रंग तेरा। जैसे नाच नचाऐ  हम-सबको, जन्म व मरण यही खेल तेरा।।   ईश्वर खिलाड़ी,…

  • लेखक संविधान के

    लेखक संविधान के हमारा संविधान हमें जीने का स्वतंत्र अधिकार देता हैहमारा संविधान हम सबको हमारा स्वाभिमान देता है।सबसे ज्यादा योगदान डॉ भीमराव अंबेडकर जी का रहा,जिसको पूरा देश संविधान का गौरव मान देता है।। प्रेम बिहारी नारायण रायजादा संविधान के सुलेखक है,नंदलाल बोस,राम मनोहर सिन्हा मूल संस्करण वेदक है।शांतिनिकेतन के कलाकारों द्वारा सुशोभित किया…

  • स्वामी दयानंद सरस्वती | Hindi Poem on Swami Dayanand Saraswati

    स्वामी दयानंद सरस्वती ( Swami Dayanand Saraswati )    आर्य समाज की स्थापना कर वेदों का प्रचार किया। दयानंद सरस्वती ने सिद्धांत जीवन में उतार लिया। ओमकार हुंकार भर देता दिव्य ज्ञान अलौकिक सा। आस्था उपासक प्रबल किया अध्ययन किया वेदों का। मूर्तिपूजा अंधविश्वासों का संतों ने बढ़ विरोध किया। आडंबर से दूर रहो सब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *