श्री कृष्ण स्तुती | Shri Krishna Stuti

श्री कृष्ण स्तुती

( Shri Krishna Stuti ) 

 

कंस के अत्याचारों से,
धरती जब थर थर कपीं थी।
अब आ जाओ हे अंतर्यामी,
यह करुण पुकार सुनाई दी।

त्राहि त्राहि जब मची धरा पर,
तब ईश्वर ने अवतार लिया।
भक्तों के संकट हरने को,
मनुज रूप स्वीकार किया।

हे तीनों लोकों के स्वामी,
हम तेरी शरण में आए हैं।
हे असुर निकंदन! देवकी नंदन,
हम सब दुष्टों के सताए हैं ।

बंसी की मधुर ध्वनि से जो,
सबको वश में कर लेते हैं,
सुर, नर, मुनि , गंधर्व, यच्छ,
प्रभु आपका वर्णन करते हैं।

भरी सभा में द्रुपद सुता ने
जब केशव कह कर पुकारा था,
बहना की लाज बचाने को,
प्रभु ने साड़ी का ढेर लगाया था।
इक टुकड़े के बदले में,
प्रभु दौड़े दौड़े आए थे।

ग्राह से जब गज लगा हारने,
श्री हरि की टेर लगाई थी।
छोड़ के अपना धाम मेरे प्रभु ,
नगें पैर दौड़ के आए थे।

इस पूरी सृष्टि के जो,
आधारस्तम्भ कहलाते हैं।
उन परमानंद परमेश्वर के,
हम चरणों में शीश नवाते हैं।

जो हैं अजेय जो हैं अनंत,
मैं प्रति दिन ध्यान धरूं उनका।
मैं जब जब दूं आवाज़ प्रभु,
मेरी विनती तब तब सुन लेना।

 

रूबी चेतन शुक्ला
अलीगंज ( लखनऊ )

यह भी पढ़ें :-

ज्ञान का दीप जलाते शिक्षक | Shikshak ke Upar Kavita

Similar Posts

  • सर्वश्रेष्ठ कवि सूरदास | Surdas par kavita

    सर्वश्रेष्ठ कवि सूरदास ( Sarvshreshth Kavi Surdas )   ता-उम्र श्री कृष्ण भक्ति में किया आपने व्यतीत, हिन्दी-साहित्य में सूर्य उपाधि से हुऐ है प्रसिद्ध। सूरसागर सूर सारावली साहित्य लहरी ये रचित, महाकवि सूरदास से हुए आप बहुत ही प्रसिद्ध।‌। मदनमोहन था बचपनें में कभी आपका ये नाम, सूरदास उपाधि देकर बढ़ाया है गुरुदेव ने…

  • हकीकत की भूल | Kavita Haqeeqat

    हकीकत की भूल ( Haqeeqat ki Bhool )    संवरती नही कभी हकीकत की भूल नुमाइश की जिंदगी कागज के फूल बंजर जमीं के नीचे व्यर्थ बीज की गुणवत्ता लोभी नेता के हाथों फली कब देश की सत्ता भरते हैं उडान हरे परिंदे सभी को आसमान नहीं मिलता और की उम्मीद पर गुल नही खिलता…

  • वतन के लिए | Pome in Hindi on Watan

    वतन के लिए ( Watan ke Liye ) सर भी झुकते हैं लाखों नमन के लिए जान देते हैं जो भी वतन के लिए सिर्फ़ नारों से क्या होगा ऐ दोस्तो रौनक़े बख़्श दो अंजुमन के लिए मेरे बच्चों से उनकी ख़ुशी छीन ली और क्या चाहिए राहज़न के लिए पीठ पर गोलियाँ तुम न…

  • मोहब्बत का जादू | Kavita Mohabbat ka Jadu

    मोहब्बत का जादू ( Mohabbat ka Jadu ) तेरी मोहब्बत का जादू, जैसे बहार की पहली किरण, तेरे बिना ये दिल मेरा, जैसे सूनी हो हर बगिया की चिरन। तेरे हंसने की आवाज़, संगीत की मधुर लहर है, तेरे बिना ये जीवन, जैसे बिना रंगों का सफर है। तेरे संग बिताए लम्हे, वो चाँदनी रातों…

  • देखिए प्रभाव हिन्दी का | Prabhav Hindi Ka

    देखिए प्रभाव हिन्दी का ( Prabhav Hindi Ka ) सोते हिन्दी जागते हिन्दी उठते हिन्दी बैठते हिन्दी लिखते हिन्दी पढ़ते हिन्दी देखिए प्रभाव हिन्दी का। हिंदुस्तान में हिन्दी पाकिस्तान में हिन्दी अफगानिस्तान में हिन्दी देखिए प्रभाव हिन्दी का। फ्रांस, जर्मनी में हिन्दी इटली, ईरान में हिन्दी अमेरिका,जापान में हिंदी देखिए प्रभाव हिन्दी का। मॉरीशस, नार्वे…

  • ख़ुद को आवाज़ लगाकर देखें

    ख़ुद को आवाज़ लगाकर देखें ख़ुद को , आवाज़, लगाकर देखें ।फिर से , ख़ुद को पाकर देखें ।खोई हैं , जितनी मुस्कानें ।जीवन में ,फिर लाकर देखें ।गीत अधर से , छूट‌ गए जो ।उनको , गुनगुना कर देखें ।अंतस में ,छाया जो अंधेरा ।आओ उसे, मिटाकर देखें ।टूटी हैं ,जितनी उम्मीदें ।सब में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *