विश्व वृद्धजन दिवस | International Day for Older Persons

विश्व वृद्धजन दिवस

हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है

सनातनी संस्कृति संस्कार,
वृद्धजन सदा परम स्थान ।
स्नेहिल पावन सानिध्य,
दुःख कष्ट तनाव प्रस्थान ।
अनूप आनुभविक शाला,
प्रेरणा ज्ञान पुंज बहार है ।
हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है ।।

पौराणिक कथा कहानियां,
अद्भुत पुरात्तन दृष्टांत ।
शमित सारे उग्र आवेश,
चितवन अनुपम शांत ।
भूमिका नित अभिवंदित,
अभिनंदित इनसे उपसंहार है ।
हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है ।।

आचार विचार व्यवहार ,
अतुलनीय दिव्य संपदा ।
अपनत्व सरित प्रवाह,
आभा धर प्रियवंदा ।
यथार्थ संप्रेषण सेतु,
हास्य विनोद समाहार है ।
हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है ।।

अंध भौतिक युग वश,
वरिष्ठजन उपेक्षा शिकार ।
बढ़ रहे हैं वृद्धाश्रम ,
अंतर्मन पलित स्वार्थ विकार ।
अब मिटाकर संकीर्ण सोच ,
खूब करना आदर मनुहार है ।
हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

आजादी के शहजादे | Poem in Hindi on Bhagat Singh

Similar Posts

  • परशुराम जयंती | Kavita Parshuram Jayanti

    परशुराम जयंती ( Parshuram Jayanti ) शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग,उग्र आवेश अपार नयनन छवि अद्भुत, पावक संग श्रृंगार । मात पिता रेणुका जमदग्नि, श्री हरी षष्ठ अवतार । कर शोभा शस्त्र शास्त्र, सत्य सत्व व्यक्तित्व सार । शस्त्र शास्त्र चिन्मयता संग, उग्र आवेश अपार ।। त्रिलोक अविजित उपमा, आह्वान स्तुति सद्य फलन । असाधारण ब्राह्मण…

  • आप जीवित या मृत | Aap Jivit ya Mrit

    आप जीवित या मृत ( Aap Jivit ya Mrit )   एक कविता, और हम दोनों मैं और मेरी मोहब्बत खामोशी में उदास है कहते हैं मैं आज के बाद आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं करूंगा मैं अपनी चुप्पी स्वीकार नहीं करूंगा मेरा जीवन आपके चरणों में बर्बाद हो गया है मैं आपका चिंतन करता हूं…..

  • रामनवमी | Kavita

    रामनवमी ( Ram Navami )   ( 2 ) हाथी घोड़े ऊंट सज रहे रामनाम की जय जयकार रामनवमी पर्व सनातन खुशियों भरा आया त्योहार केशरिया ध्वज लहराये गूंज रहा है नारा श्रीराम हर हर महादेव स्वर गूंजे रामनाम बस राम ही राम झूम रहे हैं राम राम में राम सिवा नहीं कोई काम नगर…

  • अधर | Muktak adhar

    अधर ( Muktak adhar  ) ( मात्रा भार 16-16 )   अधरों पर जब मुरली बाजे मोर मुकुट पीतांबर साजे राधा कृष्ण प्रेम दीवानी घट घट वासी हृदय बिराजे   अधरों पर मुस्कान ले आती कविता मंचों पर छा जाती भाव भरी बहती गंगा है साहित्य सरिता सबको भाती     कवि : रमाकांत सोनी नवलगढ़ जिला…

  • दो दिन की जिंदगानी | Do Din ki Zindagani

    दो दिन की जिंदगानी ( Do din ki zindagani )    दो दिन की जिंदगानी प्यारे झूठा यह संसार है। तन बदन है माटी का प्यारे सांसे सभी उधार है। चंद सांसों का खेल सारा पंछी को उड़ जाना है। ये दुनिया है आनी जानी आगे और ठिकाना है। माटी के पुतले को फिर माटी…

  • एक से दस तक गिनती | Poem baccho ke liye

     एक से दस तक गिनती ( Ek se das tak ginti )   एक बड़े राजा का बेटा, दो दिन से मुर्दा सा लेटा।   तीन महात्मा सुन कर आए, चार दवा के वे टुकड़े लाए।   पांच मिनिट घिस गर्म कराई छः छः घंटे बाद दवा पिलाई।   सातवे दिन कुछ नैना खोले, आठवें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *