स्वच्छता पखवाड़ा | Swachhta Pakhwada

स्वच्छता पखवाड़ा

( Swachhta pakhwada )

 

दरिद्रता मिलकर दूर भगाये
चलो हम वतन को स्वच्छ बनायें

कोई भी बीमारी घर न करेगी
धन वैभव से लक्ष्मी घर को भरेगी

घर घर सफाई हम सब करायें
चलो हम वतन को स्वच्छ बनायें

खुद को बड़ा न दूजे कह पायें
हमारे वतन के सभी गुण गायें

विदेशियों को झलक दिखायें
चलो हम वतन को स्वच्छ बनाये ।

विदेशी यहाँ पर घूमने जब आयें
चहुँओर स्वच्छ भारत को लखायें

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ायें
चलो हम वतन को स्वच्छ बनायें ।

मन को भी अपने साफ करें हम
बुरी भावनाओ को दूर करें हम

यहाँ की बाते विदेशी वहाँ जा बतायें ।
चलो हम वतन को स्वच्छ बनायें ।

 

आशा झा
दुर्ग ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

आशा झा की कविताएं | Asha Jha Poetry

Similar Posts

  • आंचल की छांव | Kavita Aanchal ki Chhaon

    आंचल की छांव ( Aanchal ki chhaon )   वात्सल्य का उमड़ता सिंधु मां  के  आंचल  की  छांव सुख  का  सागर  बरसता जो  मां  के  छू  लेता  पांव   तेरे  आशीष  में  जीवन  है चरणों  में  चारो  धाम  मां सारी दुनिया फिरूं भटकता गोद  में  तेरे  आराम  मां   मेरे  हर  सुख  दुख  का पहले …

  • छाया है पिता

    छाया है पिता बरगद की घनी छाया है पिताछाँव में उसके भूलता हर दर्द। पिता करता नहीं दिखावा कोईआँसू छिपाता अन्तर में अपने।तोड़ता पत्थर दोपहर में भी वोचाहता पूरे हों अपनों के सपने।बरगद की घनी छाया है पिताछाँव में उसके भूलता हर दर्द। भगवान का परम आशीर्वाद हैपिता जीवन की इक सौगात है।जिनके सिर पे…

  • नियति | Poem niyati

    नियति ( Niyati )   नियति ने क्या खेल रचाया हे ईश्वर ये कैसी माया कहर बन कोरोना आया कांपी दुनिया घर बैठाया   नीति नियम तोड़े न जाते कुदरत का पार न पाते डोर थामे ऊपर वाला कठपुतली सा नाच नचाते   सुखों का सागर उमड़े कहीं दुखों की गिरती गाज विधि का विधान…

  • Romantic Ghazal | Love Ghazal -पहला प्यार

    पहला प्यार (Pahla Pyar )   हृदय को तोड बताओ ना, कैसे तुम हँस लेते हो, बिना सोचे समझे कुछ भी तुम, मुझसे कह देते हो।   प्यार करते है तुमसे पर, मेरे भी कुछ अरमां है, जिसे कदमों से मसल कर,जब जी चाहे चल देते हो।   क्या मेरे दिल की बातें, तेरे दिल…

  • शिव आरती | Shiva Aarti

    शिव आरती ( Shiva Aarti )    ओम जय डमरूधारी, तेरी महिमा अतिभारी। मात -पिता तू मेरे, मात-पिता तू मेरे, आया तेरे द्वारी। ॐ जय डमरूधारी… (2) श्वेताम्बर, पीताम्बर सोहे अंग तेरे, शिव सोहे अंग तेरे। भांग, धतूर ही लाया, भांग, धतूर ही लाया और न कुछ मेरे। ओम जय डमरूधारी…. ओम जय डमरूधारी, तेरी…

  • होली का रंग | Kavita Holi ka Rang

    होली का रंग ( Holi ka Rang ) भर पिचकारी उड़ा गुलाल रंगा रंग बना होली, प्रेम में सब उमड़े खिले मुखड़े ऐसी बना होली । त्वचा का भी ध्यान रख, कुदरत का भी मान रख, गुलाल लगा कर जश्न कर फिर सबका सम्मान रख । घर गली मोहल्ला सब, रंगो की बरसात कर, बुढी़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *