Maa shailputri

मां शैलपुत्री | Maa shailputri

मां शैलपुत्री

( Maa shailputri ) 

 

पर्वतराज हिमालय के घर जन्मी मां शैलपुत्री,
आदिशक्ति जगदम्बा का प्रथम रूप हिमराज की पुत्री।

कठोर तपस्या करके शिव की बनी अर्धांगिनी,
रूप अनुपम शांत स्वभाव की है ये स्वामिनी।

श्वेत वस्त्र प्रिय इनको करती वृष की सवारी,
हिमराज और मैना देवी की है ये दुलारी।

कैलाश पर्वत पर करे निवास महासती की अवतारी,
गणेश जी और कार्तिकेय इनके पुत्र ये इनकी महतारी।

पर्वतवासिनी मां का रूप अनोखा स्वभाव शांत और शीतल,
वृषारूढ हो एक हाथ में त्रिशूल धरे और दूजे पुष्प कमल।

शिव प्रिया महाशक्ति ये ममतामयी जगत माता,
महाकाली का रूप है लेती जब इनको गुस्सा आता।

महातपस्वी जगत तारिणी माता ये महाशक्ति,
सुख शांति का देती वर जो भी करता इनकी भक्ति।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

मां नवदुर्गा | Maa Navdurga

Similar Posts

  • कशिश | Kavita

    कशिश ( Kashish )   एक कशिश सी होती है तेरे सामने जब मैं आता हूं दिलवालों की मधुर बातें लबों से कह नहीं पाता हूं   मन में कशिश रहने लगी ज्यों कुदरत मुझे बुलाती है वर्तमान में हाल बैठकर दिल के मुझे सुनाती है   प्रकृति प्रेमी बनकर मैं हंसकर पेड़ लगाता हूं…

  • किराए की मस्ती | Kiraye ki Masti

    किराए की मस्ती ( Kiraye ki masti )   खार ही खार बिखरे हैं चमन में  मिलते नहीं फूल गुलाब के सवालों की चादर में लिपटे हैं सभी  मिलते नहीं उत्तर जवाब के  साथ की जरूरत में आता नहीं साथ कोई  निकल जाने पर वक्त के  मिल जाते हैं हमदर्द  कई मिलते हैं रिश्ते अपने…

  • शख्सियत | Shakhsiyat

    शख्सियत ( Shakhsiyat )    बदल तो लेते हालात भी हम गर साथ भी तुम्हारा मिल गया होता झुका लेते हम तो जमाने को भी गर हाथों मे हाथ मिल गया होता गलियों से गुजरने मे चाहत थी तुम्हारी आज भी वो यादें दफन हैं सीने में गैरों पर उछलने के काबिल ही कहां यादों…

  • हिन्दी वर्णमाला | Baccho ke liye kavita

    हिन्दी वर्णमाला ( Hindi varnamala )    क से कबूतर, ख से खरगोश, देना कभी न किसी को दोष। च से चम्मच, छः से है छतरी, वर्षा धूप से बचाए है छतरी। ग से गमला, घ से होता है घर, मिले सबको अपना पक्का घर। ज से जहाज़ झ से झंडा, भारत का है तिरंगा…

  • फूल और कांटे | Phool aur kaante | Kavita

    फूल और कांटे ( Phool aur kaante )   सदा रहो मुस्काते राही नित पथ में बढ़ते जाना बाधाओं का काम रोकना निरंतर चलते जाना   फूल और कांटे जीवन में सुख दुख आते जाते संघर्षों में पलने वाले सौरभ भरकर मुस्काते   पुष्प की सुंदरता को हम दूर से निहारा करते कांटो से सुरक्षा…

  • आखरी सत्य | Kavita Aakhri Satya

    आखरी सत्य ( Aakhri Satya ) बहुत दिनों से मेरी फड़क रही थी आँखे। कोई शुभ संदेश अब शायद मिलने वाला है। फिर एकका एक तुम्हें आज यहाँ पर देखकर। दिल अचंभित हो उठा तुम्हें सामने देखकर।। बहुतों को रुलाया हैं जवानी के दिनों में। कुछ तो अभी जिंदा है तेरे नाम को जपकर। भले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *