Karwa Chauth ka Vrat

करवा चौथ का व्रत | Karwa Chauth ka Vrat

करवा चौथ का व्रत

( Karwa Chauth ka Vrat ) 

 

पति की लंबी आयु के लिए पत्नी करे उपवास,
स्वस्थ निरोगी एवं सलामत रहे सजन का साथ।
कार्तिक मास में कृष्णपक्ष की चतुर्थी को आऍं,
चाॅंद देखकर ये व्रत खोलती स्त्रियाॅं करवाचौथ।।

अखण्ड सौभाग्यवती होने का वर सभी चाहती,
माॅं पार्वती को पूजकर सुख की कामना करती।
हरदिन नूतन खुशियाॅं लाऐ यह आने वाला पल,
करवाचौथ का चाॅंद सुरीला निकलता निश्छल।।

दो शब्दों से मिलकर बना है ये पर्व करवा चौथ,
करवा कहते मिट्टी के बर्तन चतुर्थी कहते चौथ।
माथे बिन्दियाॅं चमके और हाथों मे चूड़ी खनके,
बने रहे मजबूत प्यारे रिस्ते पायल सदा छनके।।

दुनियाॅं की भीड़ में सबसे करीबी यही है दोस्त,
उम्र‌भर का साथ यही निभाती होती ऐसी प्रित।
आ जाओ अब झलक दिखाओ प्रियतम प्यारे,
करवाचौथ की प्रित निभाओ यही है ऐसी रीत।।

चंद्रमा सी स्वयं वो सजती सौलह श्रृॅंगार करती,
चन्द्रदर्शन कर पूजा करती पति से पानी पीती।
विवाहिता स्त्रियाॅं पूजन करती मेहंदी है प्रतीक,
साजन की दीर्घायु हेतु सिंदूर माॅंग में ये भरती।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • तजुर्बा | Tajurba

    तजुर्बा ( Tajurba )   अदना सी बात भी चुभ जाए अगर दिल मे तो बन जाती है आंख की किरकिरी प्रयासों के बाद भी वह निर्मलता नही आती… शब्द मे भी होती है कठोरता पत्थर सी शब्द से पिघल जाते हैं पत्थर दिल भी शब्द जोड़ देते हैं टूटते संबंधों को शब्द बढ़ा देते…

  • कुंभलगढ़ दुर्ग | Kumbhalgarh Durg

    कुंभलगढ़ दुर्ग ( Kumbhalgarh durg )   शूरवीरों की तीर्थस्थली है, हिंद की महान दीवार शत शत वंदन अभिनंदन , मेवाड़ पुनीत पावन धरा । प्रताप शौर्य सदा परम, साक्षात गवाह हर कतरा । दर्शन मेवाड़ी आंख उपमा, कुंभलगढ़ महिमा सदैव अपार । शूरवीरों की तीर्थस्थली है, हिंद की महान दीवार ।। तेरह मई चौदह…

  • सिंदूर

    सिंदूर   वक्त की चकाचौंधी इतनी भी मंजूर न कर। तेरा सिंदूर हूं तूं सर मुझे दूर न कर।।   दीखता चुटकियों में हूं मगर विशाल हूं मै, हर एक रंग समेटे हुये पर लाल हूं मै।, तेरा श्रृंगार हूं तूं कांच जैसे चूर न कर।।तेरा सिंदूर ०   नीले गगन मे सूर्य की चमक…

  • मुझे उड़ने दो | Women’s day special kavita

    मुझे उड़ने दो ( Mujhe udne do : Hindi poem )   मैं तितली हूं.. मुझे उड़ने दो ।  मुझे मत रोको, मुझे मत टोको,  मुझे नील गगन  की सैर करने दो ।। मेरे पंखों को मत कतरो, मेरे हौसलों को मत तोड़ो,  मेरी ख्वाहिशों को हौसला दो  मुझे ऊंचाइयों को छूने दो ।  मैं…

  • महामाया कालिका | Mahamaya Kalika par Kavita

    महामाया कालिका ( Mahamaya kalika )    दुःख-कष्टों को माॅं काली तुरन्त दूर कर देती, नौकरी व्यापार और धन समस्या मिटा देती। सभी से है वह शक्तिशाली और प्रभावशाली, किसी भी काम का वह शीघ्र परिणाम देती।। जगदम्बे की महामाया भी कहते है जिसको, लाल वस्त्र व लाल आसन भाते है जिसको। सामान्य पूजन तंत्र…

  • मै भी उड़ना चाहती हूं | Mai bhi Udna Chahti Hoon

    मै भी उड़ना चाहती हूं  ( Mai bhi udna chahti hoon )   सपनों में जीना चाहती, जिंदगी से लडना चाहती हूं मै जीवन को तलाशना चाहती हूं हीरे की तरह चमकना चाहती , संस्कारों के परदे को हटाना चाहती, मै दुनिया की बेडियों से आजाद होना चाहती हूं, कमबख्त जिंदगी को कुछ देना चाहती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *