Nav Deep Jala lo

नव दीप जला लो | Nav Deep Jala lo

नव दीप जला लो

( Nav deep jala lo )

 

आ रही दीवाली की बेला आ रही दीवाली की बेला,
हर्ष उल्लास और खुशियों का अब लगेगा रेला,
नव दीप जला लो…

निराशा उदासी और अंधकार का हो जाएगा खात्मा,
प्रफुल्लित मन से पुलकित हो जाएंगी हर आत्मा,
नव दीप जला लो…

इस बेला में लोग हर्ष उल्लास के नव दीप जलाएंगे,
दीवाली के इन पांच दिनों में जीवन की खुशी पाएंगे,
नव दीप जला लो…
धन तेरस में धनवंतरी पूजा नरक चौदस में कृष्ण की पूजा,
तीसरे दिन में धन सम्पत्ति और लक्ष्मी देवी की पूजा,
नव दीप जला लो…

चौथे दिन गोवर्धन पूजा में गौ गोवर्धन को पूजेंगे,
भाई बहन का प्यार जगेगा पांचवें दिन भाई दूज मानेंगे,
नव दीप जला लो…

दीवाली त्यौहार है खुशियों का मन में उमड़ती उमंगों का,
भर देती जनमानस को खुशियों की हिलोर तरंगों का,
नव दीप जला लो…

रचनाकार  –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

मोर छत्तीसगढ़ महतारी | Mor Chhattisgarh Mahtari

 

Similar Posts

  • जहां तुम वहां मैं | Jahan Tum Wahan Main

    जहां तुम वहां मैं ( Jahan tum wahan main )   जहां तुम वहां मैं, मिल जाऊं दिलबर जानी। तुम आवाज देके देखो, निभाऊं प्रीत पुरानी। तुम प्रेम की हो सरिता, मेरे प्यार की निशानी। तुम भावों की गूंथी माला, कोई गीत हो जुबानी। शब्दों की अविरल धारा, कलकल बहता पानी। सागर मिलन को सरिता,…

  • तेरा साथ है | Geet Tera Sath

    तेरा साथ है ( Tera sath hai )   मौसम में बहारों में, सपनों चांद सितारों में। मुश्किलों अंधियारों में, अपनों गैर हजारों में। तेरा साथ है आंधी और तूफानों में, मधुबन और वीरानों में। गीत गजल गानों में, प्यार भरे अफसानों में। प्रीत भरे तरानों में, दिल के हसीं अरमानों में। हानि और नुकसानों…

  • उनकी आँखों में प्यार | Geet Nava Geet ki Parampara mein

    उनकी आँखों में प्यार ( Unki aankhon mein pyar )   अन्तस लहरों में ज्वार उमड़ता देख लिया। उनकी आँखों में प्यार छलकता देख लिया ।।   कैसी सुगंध यह फैल रही उर-उपवन में। जब खिला सरोवर में कोई जलजात नहीं। किसने इस मन को बाँध लिया सम्मोहन में। साँसें महकीं या प्राण जले कुछ…

  • नये दिनमान भाग्य हमारे | Geet Naye Dinman Bhagya Hamare

    नये दिनमान भाग्य हमारे ( Naye dinman bhagya hamare )   किस्मत के तारे दमके, खुल गये भाग्य के द्वार। बदल रहे दिनमान हमारे, स्वागत करते बारंबार। स्वागत करते बारंबार खुल रहे तकदीर के ताले, खुशियों की चली बयार। जीवन में उमंगे आई, खिला गुलशन हुआ गुलजार। खिल जाए फूलों की राहें, बरसे प्रेम सुधा…

  • जिंदगी | Zindagi

    जिंदगी ( Zindagi ) जिंदगी की भाग दौड़ में कब जिंदगी की सुबह और शाम हो गई पता ही नहीं चला। कल तक जिन मैदान में खेला करते थे कब वो मैदानों मैं बड़े-बड़े मॉल बन गए ‌ पता ही नहीं चला । कब अपने सपनों के लिए गांव शहर देश छोड़ दिया माता-पिता को…

  • राम ही राम सब | Geet Ram hi Ram Sab

    राम ही राम सब ( Ram hi Ram Sab ) राम ही राम सब नित्य रटते रहे । राम सबके हृदय नित्य बसते रहे ।। राम ही राम सब … राम से कौन है देख जग में बड़ा । कौन सम्मुख उनके हुआ है खड़ा ।। आज विपदा वही हर भगत की हरे । आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *