एक तरफा प्रेम कहानी | Ek Tarfa Prem Kahani

एक तरफा प्रेम कहानी

( Ek tarfa prem kahani )

 

वह केसर की क्यारी थी,
लड़की नहीं फुलवारी थी।
चाहता था जान से ज़्यादा
मुझको लगती न्यारी थी।

आँखें उसकी कजरारी थी,
पहनी शिफॉन की साड़ी थी,
हम कर चुके थे अपना इज़हार
उसकी कहने की बारी थी।

तुम्हारी नहीं हमारी थी,
अप्सरा से भी प्यारी थी,
घर का कंधे पर बोझ लिए
निभाती वो जिम्मेदारी थी।

अकेली सौ पर भारी थी,
कितनी अद्भुत नारी थी,
बेरोजगारों की दुनिया में
करती नौकरी सरकारी थी।

किस्मत हमारी हारी थी,
वह पुलिस कर्मचारी थी,
मोटे डंडे से दूर वो सबकी
करती प्यार की बीमारी थी।

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

दो सहेली | Do Saheli

Similar Posts

  • नव वर्ष 2021

    नव वर्ष 2021     –> नये साल 2021 की सब अपनों को, पहुँचे ढ़ेरों बधाई     1.जैसा गुजरा अच्छा गुजरा, अब देना है विदाई | हम सब मिलकर करते हैं, 2020 से आज जुदाई |     याद रहेगा अनंत काल तक, कोरोना ने फैलाई चटाई | विदा करो बड़ी धूम-धाम से, मत…

  • कोकिला उपवन क्यों न आई

    कोकिला उपवन क्यों न आई कोकिला उपवन क्यों न आईखिली बहारें यहां रुत पतझड़ीकिसलय ने अश्रु बूंदें टपकाईकोकिला उपवन क्यों न आई काली आंखें काला वस्त्रपहन कौन तू देश गईतेरे गीतों तेरी धुनों सेसजी क्या महफिल नईकोमल – कोमल पत्ते डालीचुप थे तुझ बिन न खड़खड़ाएफाख्ता उदास अमलतास पर बैठीउसने पंख न फड़फड़ाएआम्र मंजरी रूठी…

  • Hindi Kavita | Best Hindi Poetry -चमौली हादसा

    चमौली हादसा ( Chamoli Haadsha ) ********** टूटा ग्लेशियर फिसला हिमयुक्त पर्वत शिखर बाढ़ नदियों में आई, कीचड़युक्त मलबे में फंस कईयों ने जान है गंवाई। टनल में कार्यरत कई मजदूर अब भी हैं लापता, जाने कहां से आई ऐसी ये आपदा? शासन, प्रशासन ने दु:ख है जताया, आपदा प्रबंधन दल ने पूरी मुस्तैदी से…

  • सुशील चन्द्र बाजपेयी की कविताएं | Sushil Chandra Bajpai Poetry

    आकांक्षा ये भी कर लूं वो भी कर लूं,आकांक्षाएं अनगिन पाली।उधर नियति का क्रूर चक्र है,कोई बजा रहा है ताली। कर्मकाल सब है निश्चित फिर,जो भी करना, लग, कर जाओ।फल तो ऊपर वाला जाने,बस अपना कर्तव्य निभाओ। फिर भी याद रहे बस इतना,दिल ना दुखे किसी का भाई।ऐसा कोई काम करो ना…दिख जाए प्रभु की…

  • श्याम | Shyam kavita

    श्याम ( Shayam )   रस लेकर रसखान सरीखे, काँन्हा तुम आ जाओ। जग मे घटते प्रीत मोह रस, फिर से आ बरसाओ।   सूखी धरती उमड मेघ बन,जग की प्यास बुझाओ। नटवर नागर कृष्ण कन्हैया,अब तो तुम आ जाओ।   कालीदास के मेघदूत बन, उमड घुमड कर आओ। तृप्त करो मन की चंचलता,अब तो…

  • कमल पुष्प पल्लवित हो | Pyar bhari kavita in Hindi

    कमल पुष्प पल्लवित हो ( Kamal pushp pallavit ho )    मंद पवन का सरगम हो जल की सतह स्थिर हो खामोशी का आलम हो जल के अंदर हलचल हो पंछियों का कलरव हो भागी भागी जिंदगी से दो पल तेरा साथ हो ना मैं बोलूं ना तू बोले चट्टानों पर बैठ कभी प्रकृति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *