Lehar

लहर | Lehar

लहर

( Lehar )

 

सागर की उठती गिरती लहरें भी
देती हैं सीख हमे जीवन की
करना है तैयार अगर मोती
तो धरनी होगी राह संघर्ष की

पर्याय नही कुछ सिवा प्रयास के
रखना होगा विश्वास खुद पर भी
वक्त के साथ संयम भी चाहिए
सतत प्रयास करते रहना चाहिए

कल कोरी कल्पना ही नही
कल के लिए ही चलना होगा
आज तो यह गुजर जाएगा ही
कल का आना निश्चित होगा

रात ही गढ़ती है प्रहर भोर का
संगीत मे भी साथ है शोर का
चलने मे ही तो मजा है सफर का
मिलता है मुकाम , फेर है नजर का

बूंद थी कभी लहर हूं आज
लहर ही नही अब सागर हूं मैं
किनारे तो महज बहाने हैं मेरे
गहराई भी मैं अथाह हूं आज

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

आदमियत | Aadamiyat

Similar Posts

  • फिर भी मेरा मन प्यासा | Geet mera man pyasa

    फिर भी मेरा मन प्यासा ( Phir bhi mera man pyasa )      मृगतृष्णा वासना न छूटी छूटी निज जिज्ञासा‌। कितने सरोवर मन में बसते फिर भी मेरा मन प्यासा।‌।   जीवन को ज्वाला में तपते देखा है, लज्जा को घूंघट में सिसकते देखा है, उदर में रखा दूध पिलाया बड़ा किया, उसको भी…

  • वैदिक शास्त्रों का सार | Vaidik Shastra

    वैदिक शास्त्रों का सार ( Vaidik shastro ka saar )    वैदिक शास्त्रों का सार समाहित पढ़ता देश सारा, १८ अध्याय एवं ७०० श्लोक से ग्रन्थ बना प्यारा। हर समस्याओं का उत्तर है श्रीमद्भागवत गीता में, मित्र बनकर श्री कृष्ण ने दिया अर्जुन को सहारा।। आत्मा ही परमात्मा जो सदैव ही होती अविनाशी, जिसका ना…

  • साथ दो तुम अगर | Kavita Saath do Tum Agar

    साथ दो तुम अगर ( Saath do tum agar )    साथ दो तुम हमारा अगर, जिन्दगी भर बन हमसफ़र। चाहे वक्त की हो कई मार, बनके रहना कश्ती पतवार।। देना सारे मुझको अधिकार, कभी न छोड़ना तू मझदार। स्नेह बरसाना व देना प्यार, बनकर रहना तू समझदार।। कर्म होता जीवन का सार, और कर्म…

  • डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम | Kavita Dr. A.P.J. Abdul Kalam

    डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ( Dr. A.P.J. Abdul Kalam ) तुझे महकता फूल कहूँ या, तुझे  अनंत  आकाश कहूँ। पूर्व राष्ट्रपति  मिसाइल मैन, या तुझे मैं  हिंदुस्तान  कहूँ। कलम में इतनी  शक्ति नहीं, मैं कैसे तेरा गुणगान करूँ? हे!   कर्मयोगी,   शिक्षाविद, किन शब्दों में  बयान करूँ। युवा पीढ़ी की शक्ति थे तुम, जाति – पाँत से  परे थे तुम।…

  • चाहत | Poem chaahat

    चाहत ( Chaahat )   हम हैं तेरे चाहने वाले, मन के भोले भाले। रखते है बस प्रेम हृदय में, प्रेम ही चाहने वाले।   माँगे ना अधिकार कोई,ना माँगे धन और दौलत। प्रेम के संग सम्मान चाहने, वाले हम मतवाले।   हम राधा के विरह गीत है, हम मीरा के भजनों में। हम शबरी…

  • रंग | Kavita Rang

    रंग ( Rang )   रंगो की समझ हो तो तस्वीर बना दो। छंदो की समझ हो तो फिर गीत बना दो। जज्बात मे लहर हो तो प्यार तू कर ले, जो कुछ नही आता तो दिवाना बना दो।   दिल पे तुम्हारी चाहतो के जो निशान है। वो घाव बडे गहरे है और लाइलाज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *