नागपाश में गरुण | Nagpash

नागपाश में गरुण

( Nagpash me Garun )

 

आचार भंग करना,
आचार्यों का आचरण हुआ।
अब तो राजनीति का भी
अपराधीकरण हुआ।

वन-वन भटकें राम,
प्रत्यंचा टूटी है।
सीता की अस्मिता,
रावणों ने लूटी है।
क्षत विक्षत है,
सारा तन लक्ष्मण का,
बंधक रख दी गई,
संजीवनि बूटी है।

नागपाश में गरुण अब
विषैला वातावरण हुआ।

पतित हुये जो,
न्याय नीति के आसन से।
चिपक गये सब
सत्ता के सिंहासन से।
जो दस्यु वृत्ति धारी,
वंचक बहुवेषी,
पाते हैं सुविधा-भोग
प्रशासन से।

आज त्याग में भी,
अतृप्ति का ही अवतरण हुआ।

नेतृत्व कर रहा है
तर्पण मृगजल से।
छपे हुये वक्तव्य
भरे हैं छल से।
जिनको मनचाहा
प्राप्त नहीं हो पाया,
वे मांग रहे
आतंकवाद के बल से।

सत्य-अहिंसा का रूपान्तर,
हत्या-अपहरण हुआ।
अब तो राजनीति का भी
अपराधीकरण हुआ।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

धन्य कब होंगे नयन अधीर | Nayan Adheer

Similar Posts

  • झाडू | Jhadu | Kavita

    झाडू  ( Jhadu ) उठ कर सुबह पहला काम…|| 1.सुबह हुई फिर नींद खुली, और हांथ मे ले ली जाती है | सबसे पहले उठ सुबह सबेरे, हर रोज घसीटी जाती है | आंगन कमरे दहलानों का, सब कूडा इकठ्ठा करती है | काम खतम कर सब अपना, कोने मे रक्खी रहती है | उठ…

  • बरसात का आगमन | Kavita Barsaat ka Aagman

    बरसात का आगमन ( Barsaat ka Aagman ) एक गौरैया बारिश में अपने पंख फैलाकर जब नहाती है तब सूचना देती है वह बारिश के आगमन का। और बादल आपस मे टकराकर टूटते है, बिखरते ही अपनी बूंदो को इस धरा पर दूर किसी बस की खिड़की में तब झाँकता दिखलाई देता है एक धुंधला-सा…

  • hindi kavita -फिर वही बात!

    फिर वही बात! ( Phir Wahi Baat ) ***** फिर वही बात कर रही है वो, चाहता जिसे भुलाना मैं था वो। ले गई मुझे उस काल कोठरी में, जिसे बांध गांठ , टांग आया था गठरी में। जाने बात क्या हो गई है अचानक? बार बार उसे ही दुहरा रही है, मेरी इंद्रियां समझ…

  • मैं अछूत हूं | Main Achut Hoon

    मैं अछूत हूं ( Main achut hoon )   गरीब हूं तो क्या हुआ ! इमानदारी से कमाता हूं दो रोटी ही सही मेहनत की कमाई खाता हूं। मुझे कष्ट नहीं है न अफसोश है कि मैं गरीब हूं, दुख है ! कि लोग मुझे कहते हैं कि मैं अछूत हूं! एहसास करो गरीबी खराब…

  • मिस्टी सी मुस्कान | Meri Beti Poem

    मिस्टी सी मुस्कान ( Misty si muskan )   मिस्टी सी मुस्कान बेटी बनो देश की शान आसमां की सैर करो तुम उंची उड़ो उड़ान पंख लगाकर सपनों को सब पूरे हो अरमान घर आंगन महके फुलवारी बेटी तुम गुणवान सुरभित पुष्पों से महके तेरा जीवन संसार सृष्टि का उपहार है तू शक्ति का अवतार…

  • सोच रही शकुंतला | Soch Rahi Shakuntala

    सोच रही शकुंतला ( Soch rahi shakuntala )   जल में रख कर पाव सोच रही शकुंतला ले गए ओढ़नी मेरी दे गए गहरी पीर मोहे कब आओगे प्रियवर तकत राह ये नैन हूं अधीर बेचैन जल लेने को आई थी जल नैनों से छलके रे विरहन इस अगन को जल से ही शीतल करे….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *