Mere Ram

मन में बसे मेरे राम | Mere Ram

मन में बसे मेरे राम

( Man me Base mere Ram )

 

मन में बसे मेरे राम…श्रीराम,
मन में बसे मेरे राम…।
प्रेम से बोलो जय श्रीराम…श्रीराम,
मन में बसे मेरे राम…।।

श्रृद्धा भाव से मैं आया हूं, यह पावन अयोध्या धाम,
अहो भाग्य से ही आया हूं, जन्मभूमि है बानूर ग्राम।
ज्ञान अज्ञान के उपदेश में, पूज्यगुरु का पूर्ण संज्ञान,
रामनाम अब धड़कन में, प्रथम माता-पिता भगवान।
‘हरिप्रेम’ करे नित्य गुणगान…श्रीराम,
प्रेम से बोलो जय श्रीराम…श्रीराम।
मन में बसे मेरे राम…श्रीराम,
मन में बसे मेरे राम…।।

विश्वास भी पूर्ण लाया हूं, दर मंदिर में करने प्रणाम,
प्रिय संदेशा यह लाया हूं, मैं पूर्वजों का स्नेह पैगाम।
इच्छा मेरी यह चाहूंगा, भक्तो के तुम प्यारे भगवान,
श्री चरण में सदा रहूंगा, चाहे जीवन हो मेरा कुर्बान
‘हरिप्रेम’ करे नित्य प्रणाम…श्रीराम,
प्रेम से बोलो जय श्रीराम…श्रीराम।
मन में बसे मेरे राम…श्रीराम,
मन में बसे मेरे राम…।।

 

हरिदास बड़ोदे ‘हरिप्रेम’
शिक्षाविद/गीतकार/लोकगायक/समाजसेवी
आमला, जिला- बैतूल (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/do-aur-do-paanch/

Similar Posts

  • काली जुल्फे | Poem Kali Julfe

    काली जुल्फे ( Kali julfe )    काली जुल्फे काली लटाएं उमड़ आ रही हो घटाएं काले केश मेघ से छाये बादलों में चांद छुप जाए गोरा बदन गाल गुलाबी काली जुल्फे लगे शराबी मदहोशी देख छा जाए गौर वर्ण जादू कर जाए नैना ज्यो लगे तीर कटार जुल्फें करे फिर भी वार दीवाने डूब…

  • लोग सोचते हैं | Poem log sochte hain

    लोग सोचते हैं ( Log sochte hain )    मगरूर हो रहा हूं बेशऊर हो रहा हूं जैसे जैसे मैं मशहूर हो रहा हूं, लोग सोचते हैं।   वक्त ने सिखा दी परख इंसान की मैं अपनों से दूर हो रहा हूं, लोग सोचते हैं।   दूर हो रहा हूं मगरूर हो रहा हूं मै…

  • दूधवाला | Kavita Doodhwala

    दूधवाला ( Doodhwala ) घर-घर आता सुबह शाम, ड्रम दूध के हाथों में थाम। दरवाजे पर आवाज लगाता, संग में लस्सी भी है लाता। सुबह-सुबह जल्दी है उठता, उठकर दूध इकठ्ठा करता। साफ- सफाई रखता पूरी, तोल न करता कभी अधूरी। मिलावट से है कतराता, दूध हमेशा शुद्ध ही लाता। आंधी, वर्षा, सर्दी, गर्मी, भूल…

  • सफल जीवन उसने ही पाया!

    सफल जीवन उसने ही पाया! आया है सो एक दिन जाएगा,पर,जाने से पहले पछताएगा।कुछ काम तो कर ले बन्दे !वर्ना बच्चों के बीच शर्माएगा। बचपन, जवानी और बुढ़ापा,जीवन का हर रंग गहरा पा।अच्छा बोयेगा,अच्छा काटेगा,हरा-भरा-सा आजीवन रहेगा। बचपन में जिसे संस्कार मिला,पढ़ने का अच्छा आधार मिला।जवानी उसकी पहचान बनातीताकत भी राष्ट्र के काम आती। कुसंस्कारों…

  • खूबसूरत | Khoobsurati ki Tareef par Kavita

    खूबसूरत ( Khoobsurat )    खूबसूरत नज़र आती हो, अदाओं से भी लुभाती हो, आती हो जब भी सामने सच में कयामत ढाती हो। माथे पर बिंदी सजाती हो, आँखों में कजरा लगाती हो, महकाती हो बालों में गजरा सच में कयामत ढाती हो। हाथों में मेहंदी रचाती हो, चूड़ी कंगना खनकाती हो, ओढ़ती हो…

  • इस होली का क्या कहना | Kavita Holi ka Kya kahna

    इस होली का क्या कहना ( Is holi ka Kya kahna )   देखो राधा संग खेले नंदलाल इस होली का क्या कहना देखो उड़े चहूँ ओर गुलाल इस होली का क्या कहना हर गोपी संग दिखते कान्हा इच्छा पूरी करते कान्हा चले सब पर मायाजाल इस होली का क्या कहना कौन है कान्हा समझ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *