Sawalo ke Ghere Mein

सवालों के घेरे में | Sawalo ke Ghere Mein

सवालों के घेरे में

( Sawalo ke ghere mein )

जहां तक संभव हो
आपसी संबंधों के बीच में
आप निर्णायक ना बने
आज नहीं तो कल
हल हो ही जाएगी उनकी समस्याएं
किंतु आप आ सकते हैं सवालों के घेरे

नीयत किसी की भी साफ नहीं
माहौल हावी है सभी पर
कोई कहीं से कमजोर है तो कोई कहीं से जबर
रहा नहीं अब किसी में सबर

आप महज अपनी क्षणिक भूमिका में
अंतराल के मूल को समझ नहीं पाएंगे

रिश्ते बनने में देर नहीं लगती
निभाने के लिए
बहुत संभालना पड़ता है
जिनके अपनों के बीच ही दरार बढ़ी हो
उनसे आपकी दरार भरे
यह मुमकिन नहीं होगा
उल्टे आप आ सकते हैं दरार के बीच

हम स्वयं को संभाले रहे
यह भी कम नहीं है
आज की दौड़ में
हर कदम के आगे कुआं और हर कदम के पीछे खाई है
चलना आपको है सोचना आपको है
रिश्ते बनेंगे कैसे यह समझना भी आप ही को है

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अंधेरे उजाले | Andhere Ujale

Similar Posts

  • माँ कामाख्या देवी | Kamakhya Devi par Kavita

    माँ कामाख्या देवी ( Maa Kamakhya Devi )    जो भी मां के द्वारे जाते वो खाली कोई ना आते, झोली सभी की भर देती है वह कामाख्या माते। एक-बार जाकर तो देखो तुम मैया रानी के द्वारें, दुःख एवं कष्ट सारे हर लेती वो कामाख्या माते।। ५१ शक्तिपीठों में से एक प्रसिद्ध यह शक्तिपीठ,…

  • अपनी हिंदी | Apni Hindi

    अपनी हिंदी ( Apni Hindi )    संस्कृत की बेटी है हिंदी भारत माता के माथे पर बिंदिया सी सब को भाई है! भारत राष्ट्र के कई राज्यों से विदेशों में गौरवान्वित होकर हिंदी ने भारत की शान बढ़ाई है।। हिंदी ही हमारी मातृभाषा हिंदी ही हमारी पहचान है ! राजभाषा ,राष्ट्रभाषा हमारी ये और…

  • नयकी सरकार कुछ ना कुछ करी!

    नयकी सरकार कुछ ना कुछ करी! ******** खांटी बा बिहारी जल्दी हार न मानी कइले बा पूरी तैयारी विपक्ष में बैठी लेकिन सांस चैन के ना लीही सरकार के नाक में दम क# दीही विपक्ष बा मजबूत! एने ओने करे के# ना दीही छूट ना होखे दीही जनता के कमाई के लूट! मजबूरी हो जाई…

  • नटखट नन्दकिशोर | Natkhat Nandkishor

    नटखट नन्दकिशोर ( Natkhat Nandkishor ) नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं, कान का कुंडल मुझको भाऐ, बांसुरिया मेरा चैन चुराऐ, मोह मे उसके फंसती जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं, किया जाने कौन…

  • ऐसे रंग भरो | Aise rang bharo | Kavita

    ऐसे रंग भरो ( Aise rang bharo )   दिक्-दिगंत तक कीर्ति-गंध से सुरभित पवन करो ! दमक उठे जननी का आंचल , ऐसे रंग भरो !!   झिलमिल-झिलमिल उड़े गगन में मां का आंचल धानी । लिखो समय के वक्षस्थल पर ऐसी अमिट कहानी ।। ऊर्ध्व भाग में रंग शौर्य का केसरिया लहराये ।…

  • उपेक्षा | Upeksha

    उपेक्षा ( Upeksha  )   गहरी जड़ें कारण होती हैं आसमान में वृक्ष के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी नींव कारण होती हैं धरती पर घर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी अंधेरी कारण होती हैं हृदय में डर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी ख़ामोशी कारण होती हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *