samasya nahi

समस्या नहीं, समाधान बनें

समस्या नहीं, समाधान बनें

 

जब जनमानस उद्वेलित हो,
अथाह नैराश्य भावों से ।
हिम्मत नतमस्तक होने लगे,
अनंत संघर्षी घावों से ।
तब सकारात्मक सोच से,
प्रेरणा पुंज अनूप गान बनें ।
समस्या नहीं, समाधान बनें ।।

जब जीवन पथ पर,
संकट बादल मंडराने लगे ।
लक्ष्य बिंदु भटकाव पर,
आत्म विश्वास डगमगाने लगे ।
तब आशा उमंग संचरित कर,
अप्रतिम जीवंत शान बनें ।
समस्या नहीं, समाधान बनें ।।

जब अभिव्यक्ति पटल पर,
क्रोध समावेशित होने लगे ।
परंपराएं मर्यादाएं संस्कार,
निज अस्तित्व खोने लगे ।
तब सांस्कृतिक अभिरक्षा कर,
अद्भुत अनुपम पहचान बनें ।
समस्या नहीं, समाधान बनें ।।

जब शासन प्रशासन अंतर,
भ्रष्टाचार मुंह बोल रहा हो ।
पूरा तंत्र सही गलत तथ्य,
एक तराजू पर तोल रहा हो ।
तब प्रखर विरोध स्वर संग,
राष्ट्र धरा स्वाभिमान बनें ।
समस्या नहीं, समाधान बनें ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

परिणय जीवन का बसंत | Parinay Jeevan

Similar Posts

  • सीता नवमी | Kavita Sita Navami

    सीता नवमी ( Sita Navami )   जनक नंदिनी वैभव,राम सत्ता आधार जनक दुलारी महिमा अद्भुत, प्रातः वंदनीय शुभकारी । राम रमाकर रोम रोम, पतिव्रता दिव्य अवतारी । शीर्ष आस्था सनातन धर्म, सुरभि संस्कृति परंपरा संस्कार । जनक नंदिनी वैभव,राम सत्ता आधार ।। मृदु विमल अर्धांगिनी छवि, प्रति पल रूप परछाया । प्रासाद सह वनवास…

  • Kavita Bitiya Rani | Hindi Kavita – बिटिया रानी

    बिटिया रानी ( Bitiya Rani )     बिटिया जब डाँट लगाती है , वो दिल को छू जाती है l   बिटिया जब दुलराती है , मन को बहुत लुभाती है l   बिटिया जब हंसती है , रोम रोम पुलकित हो जाता है l   बिटिया के रोते ही , तन मन सब…

  • जयपुर | Jaipur par kavita

    जयपुर ( Jaipur )   नगर गुलाबी जयपुर प्यारों सुंदर है आलीशान। राजधानी राजस्थान की रही रजपूतों की शान।   रत्न जड़ाऊ मीनाकारी कारीगरी यहां बेजोड़। शिल्पकला मुख से कहती कोई नहीं है तोड़।   महाराजा जय सिंह शान से शहर बसाया न्यारा। अनुपम छटा मन को मोहे सबको लगता प्यारा।   तीज त्यौहार गणगौर…

  • गुरुजी | Kavita Guru Ji

    गुरुजी ( Guru Ji ) ज्ञान का दीप जलाते गुरुजी ज्ञान का प्रकाश बिखराते गुरुजी। अज्ञानता और अशिक्षा के अंधकार से छुटकारा दिलाते गुरुजी। ज्ञानदीप के उजियारे से चहुं ओर उजाला फैलाते गुरुजी। शिक्षा के प्रसार से लोगों को हर तरह से सक्षम बनाते गुरुजी। बिना शिक्षा के जीवन अधूरा लोगों को ये बात बताते…

  • मां जगदंबे | Kavita Maa Jagdambe

    मां जगदंबे ( Maa Jagdambe )   मां जगदंबे प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी ************ शैलपुत्री मंगल आगमन, सर्वत्र आध्यात्म उजास । नवरात्र शुभ आरंभ बेला, परिवेश उमंग उल्लास । योग साधना श्री गणेश, साधक मूलाधार चक्र धारी । मां जगदंबे प्रथम रूप पर, सारा जग बलिहारी।। हिमालय सुता भव्य दर्शन, मनमोहक असीम फलदायक…

  • आइसक्रीम | Kavita Ice Cream

    आइसक्रीम ( Icecream ) आइसक्रीम तो सभी की पसंदीदा कहलाती है, सर्दी गर्मी बारिश हर मौसम में खायी जाती हैं। बचपन में मटका कुल्फी की टन टन हमें बुलाती थी, उसके पास पहले पहुँचने की होड़ हम में लग जाती थी। ऑरेंज, वनीला, रास्पबेरी मैंगो कितनी प्यारी लगती थी, सॉफ्टी कोन की तो फिर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *