Jeevan Basant

जीवन बसंत | Jeevan Basant

जीवन बसंत

( Jeevan Basant ) 

 

नेह उत्संग जीवन बसंत

कर्म पुनीत धर्म पावन,
यथार्थ पथ नित्य गमन ।
समन्वय परिस्थिति पट,
आशा उमंग अंतर रमन ।
मैत्री प्रभा मुखमंडल संग,
सकारात्मक सोच अत्यंत ।
नेह उत्संग जीवन बसंत ।।

नैराश्य हल मुस्कान,
हास्य विमुक्त जड़ता ।
मिलनसारी उन्नत चरित्र,
मृदुलता दूर कड़कता ।
प्रकृति संरक्षण सद्प्रयास,
दर्श नैसर्गिक सौंदर्य अनंत ।
नेह उत्संग जीवन बसंत ।।

स्वच्छ स्वस्थ परिवेश छवि,
उद्गम स्थल असीम खुशियां ।
आदर सम्मान अपनत्व बिंदु,
सुख वैभव कारक रश्मियां ।
उत्सर्ग तत्परता प्रेम पथ ,
अर्थ परिभाषा संपूर्ण पंत ।
नेह उत्संग जीवन बसंत ।।

मिलन उत्कंठा उद्वेलित,
मोहक प्रियेसी प्रियल छवि ।
प्रतीक्षा पल अति आह्लाद,
प्रीत कल्पना सौम्य नवि ।
दृष्टि बिंब अनुपमा प्रेममय,
संकेत विस्मृत आदि अंत।
नेह उत्संग जीवन बसंत ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

प्रेम में प्रदर्शन नहीं, दर्शन भाव निहित

Similar Posts

  • कैसा धर्म | Kaisa Dharam

    कैसा धर्म ( Kaisa dharam )    भगवा तो कभी ‌हरा ओढ़ा दिया रंग हीन,उस दयादीन को कैसा कैसा जामा पहना दिया निर्गुण, निराकार को सब ने जाने क्या क्या अपनी मर्जी से आकार दिया सर्व भूत, सर्व व्यापी तुझे हमने कैद कर दीवारों में बांध दिया हे स्रष्टा ,जग केरचयिता तुझको ही सीमाओं से…

  • पिता – एक कल्पवृक्ष | Pita ek kalpavriksha

    पिता – एक कल्पवृक्ष ( Pita ek kalpavriksha )    अपनी कलम से छोटा सा साहस मैंने भी किया है, पिता पर कुछ लिखने का प्रयास मैंने भी किया है। घने वृक्ष के समान पिता होते हैं, जिनके साये में परिवार पलते है , सूरज का होते है वो ऐसा प्रकाश गम के काले बादलों…

  • Kavita | नींद

    नींद ( Neend )   आंधी  आई काले बादल घिर  घिर कर आने लगे कहर कोरोना बरस पड़ा खतरों के मेघ मंडराने लगे     रह रह कर डर सता रहा आंखों की नींद उड़ाने को यह कैसी लहर चल पड़ी कैसा  मंजर  दिखाने को     सड़कों पर सन्नाटा छाया नींद  हराम  हुई सबकी…

  • Corona par Kavita | दबंग कोरोना

    दबंग कोरोना ( Dabang Corona )   ये हाल है और पूछते हैं कि क्या हाल है? अरे यह कोरोना है दबंग हैं सब इससे तंग है। धर लेता तो नहीं देखता धनी निर्धन सरकारों की भी परीक्षा लेता है देखो वह झूठ कितना बोलता है उनकी पोल पट्टी सब खोलता है अफसरों की हनक…

  • स्त्री | Stree

     ” स्त्री “ ( Stree )    स्त्री – वो नहीं जो तुम्हारी कल्पनाओं में है और स्त्री वो भी नहीं जिसे जानते हो तुम! एक स्त्री को जानने -समझने की शक्ति किसी पुरुष में कैसे हो सकती है भला। पति हो या प्रेमी पढ़ सकता नहीं किसी स्त्री के मन को वह ढाल नहीं…

  • पराजय | Parajay

    पराजय ( Parajay )    खड़े हो उम्र की आधी दहलीज पर ही अभी ही कर लिया समझौता भी वक्त से यह तो है ,पराजय ही स्वीकार कर लेना लेने होते हैं कुछ निर्णय भी सख्त से अभी ही न मानो हार तुम,उठा आगे बढ़ो ऊंचा नही है शिखर कोई,नियमित चढ़ो दुहराओ न गलतियां ,फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *