Hans Kar Milte ho

हँसकर मिलते हो | Hans Kar Milte ho

हँसकर मिलते हो

( Hans Kar Milte ho )

 

जो तुम यूँ हँसकर मिलते हो
फूलों के माफ़िक लगते हो

ग़म से यूँ घबराना कैसा
आख़िर इससे क्यों डरते हो

तुम जैसा तो कोई नहीं,जो
माँ के चरणों में रहते हो

गाँव बुलाता है आ जाओ
क्यों तुम शहरों में बसते हो

नफ़रत के काँटे बोकर तुम
दुनिया में कैसे हँसते हो

सन्नाटा है, सूना आँगन
माँ-बाबा कैसे रहते हो

इक दिन तो सबको जाना है
जी लो जितना जी सकते हो

shaily bhagwat

शैली भागवत ‘आस’
शिक्षाविद, कवयित्री एवं लेखिका

( इंदौर ) 

यह भी पढ़ें :-

छलावा | Chalawa

Similar Posts

  • श्वान-व्यथा (दर्द-ए-कुत्ता)

    श्वान-व्यथा (दर्द-ए-कुत्ता) हम इंद्रप्रस्थ के रखवाले,यह धरा हमारे पुरखों की ।हमने देखे हैं कई बार,शासन-सत्ता सुर-असुरों की ।। हमने खिलजी को देखा है,देखा है बिन तुगलक़ को भी ।देखा है औरंगज़ेब औरगज़नी, ग़ोरी, ऐबक को भी ।। तैमूर लंग जैसा घातक,नादिर शाह भी देखे हैं ।अब्दाली से अंग्रेजों तक,की सत्ता नयन निरेखे हैं ।। अब…

  • दोस्त या दुश्मन | Dost ya Dushman

    दोस्त या दुश्मन ( Dost ya dushman )    लबों पे है तबस्सुम , दिल में नफ़रत बीज बोते है अदब ऐसा अग़र, ना वो कभी भी दोस्त होते हैं ॥ मिलाते हाथ यूँ ,लगती तबीयत जोशजन उनकी घुमाते पीठ पीछे साजिशे – मोती पिरोते  हैं ॥ फ़रेबी रग में इनके इस क़दर ख़ाता हिलोरे…

  • यह कहानी फिर सही | Phir Sahi

    यह कहानी फिर सही ( Yeh kahani phir sahi )    हमने कब किसको पुकारा यह कहानी फिर सही किसको होगा यह गवारा यह कहानी फिर सही आबरू जायेगी कितनों की तुम्हें मालूम क्या किसने किसका हक़ है मारा यह कहानी फिर सही रिश्तों को मीज़ान पर लाकर के जब रख ही दिया क्या रहा…

  • अच्छा लगा | Acha Laga

    अच्छा लगा ( Acha laga )    अजनबी बनकर गुज़रने का हुनर अच्छा लगा इस रवय्ये ने दुखाया दिल, मगर अच्छा लगा दोस्तों को है मुहब्बत मुस्कराहट से मेरी दुश्मनों को मैं हमेशा चश्म तर अच्छा लगा जितने भी आसान रस्ते थे न माफ़िक आ सके ज़िंदगी में मुश्किलों वाला सफ़र अच्छा लगा तुम भी…

  • आपकी तस्वीर पर | Aapki Tasveer Par

    आपकी तस्वीर पर ( Aapki Tasveer Par ) लीजिए ऐ रश्के जन्नत आपकी तस्वीर पर।लिख दिया हमने मुह़ब्बत आपकी तस्वीर पर। आप से कैसे कहें हम शर्म आती है हमें।दिल फ़िदा है जाने राह़त आपकी तस्वीर पर। दिल लगाने के लिए है दिल लगाना चाहिए।लोग करते हैं सियासत आपकी तस्वीर पर। जान जाए या रहे…

  • ज़ख्म यादों के | Zakhm Yaadon ke

    ज़ख्म यादों के ( Zakhm yaadon ke )    न जानें मुझसे वहीं दिल अजीब रखता है नहीं मुहब्बत नफ़रत वो क़रीब रखता है बुरा किया भी नहीं है कभी उसी का ही वहीं दिल को क्यों मुझी से रकीब रखता है किसे देखेगा मुहब्बत भरी नज़र से वो मुहब्बत से ही वहीं दिल ग़रीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *