वक्त का दौर | Waqt ka Daur

वक्त का दौर

( waqt ka daur ) 

 

समझौता जरूरी है जिंदगी में
अगर वह सामान, संबंध या साथ का हो
बहुत कठिन होता है देख पाना
अपने स्वाभिमान को ही तिल तिल मरते हुए

स्वाभिमान ही अपनी कमाई है
वहीं अगर हो जाए मजबूर किसी के हाथों
तो बंधक जमीर नहीं
आदमी स्वयं गुलाम बन जाता है

मजबूरियां तोड़ देती है इंसान को
कभी आदमी समझ लेता है कमजोर खुद को
हार जाते हैं जो अपनी सोच या हौसले से
वही बिक जाते हैं कौड़ी के मोल

दुनिया बाजार है ,खरीदार हर किस्म के
बिकना कहां है और मोल क्या लगाना है
यह आदमी को खुद तय करना होता है
कमजोर दिल की औकात ही नहीं होती

आप सशक्त है यह विश्वास जरूरी है
गर्दिश के दौर से गुजरते हैं सभी
चाहे वक्त का हो या शौक का
इम्तिहान से तो गुजरना ही होता है

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अधीर | Adheer

Similar Posts

  • सुन रही हो माँ | Sunn Rahi ho Maa

    सुन रही हो माँ ( Sunn Rahi ho Maa )   देखो माँ , हर वर्ष मातृ दिवस पर तुम्हारा गुणगान किया जाता है, उस एक दिन में, भर दिए जाते है पन्ने, तुम्हारी महानता के, माँ महान है, माँ बगैर हम कुछ नही, कही झूठ कही सच, कही भ्रम का लिबास पहनाकर, तुम्हारी महिमा…

  • स्वास्थ्यवर्धक है नारंगी | Narangi

    स्वास्थ्यवर्धक है नारंगी ( Swasthya vardhak hai narangi )    आयुर्वेदा में ‌इसके गुणों के फ़ायदे बताएं है अनेंक, गेंद जैसा दिखने वाला गुणकारी यह फल है एक। रंग-रूप एवं स्वाद जिसका है सभी फलों से भिन्न, आसानी से जो मिल जाता नाम इसके है अनेंक।। फल फूल छिलके पत्ते जिसके सभी आते है काम,…

  • गठबंधन | Kavita Gathbandhan

    गठबंधन ( Gathbandhan ) तेरे मेरे मिलन से हम लोग खुश है। मानो जैसे जिंदगी अब करीब आ गई हो। जतन किये थे हमने इसलिए मिल गये हो। और मेरी जिंदगी में फूल खिला दिये हो।। प्यार मोहब्बत करते नही तो हम दोनों मिल नहीं पाते। जिंदगी की हकीकत को हम समझ नही पाते। और…

  • औघड़ दानी | Aughad dani par kavita

    औघड़ दानी ( Aughad dani )   जब कोई ना हो सहारा रिश्तो के बंधन से हारा फिरता जब तू मारा मारा देता एक ही साथ तुम्हारा औघड़ दानी बाबा प्यारा जिसने भवसागर को तारा मिले नदी को जैसे किनारा वह हरता है संकट सारा वह जाने कष्ट है हमारा करता जीवन में उजियारा जो…

  • न मनाओ अंग्रेजी नया वर्ष

    न मनाओ अंग्रेजी नया वर्ष अब तो अंग्रेजों का नया वर्ष सबको मुबारक हो,अंग्रेजियत जिसने अपनाया है उसे मुबारक हो।हम तो आर्यावर्त की धरती पर रहते हैं जनाब,हमारा नया वर्ष हमें तुम्हारा तुमको मुबारक हो।। नया वर्ष हम क्यों मनाते हैं समझ नहीं आता मुझे,न तो एक प्रकृति में कोई हलचल नजर आता मुझे।फिर भी…

  • मुझे संग पाओगे | Hindi Prem Kavita

    मुझे संग पाओगे ( Mujhe sang paoge )   जानती हुँ मैं मुझमें वो पा ना सके तुम जिसे देखा करते थे ख्वाबों में कभी लाल साड़ी मे लिपटी फिल्मी सी या सुनहरी जलपरी जैसे बल खाती लचीली सी.. जानती हुँ मैं शायद ना पा सके मुझमें जो सोचा था तुमने वो शुचिता और पाक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *