Hanuman Ji par Kavita

हनुमान जयंती | Kavita Hanuman Jayanti

हनुमान जयंती

( Hanuman Jayanti )

 

बल बुद्धि विद्या वृष्टि, हनुमंत साधना भक्ति से

कलयुग साक्षात देव अनुपमा,
भक्तजन सर्व दुःख कष्ट हर्ता ।
अनंत सद्य मंगल फलदायक,
कर्म धर्म मनोरथ पूर्ण कर्ता ।
अंजनी सुत जन्मोत्सव बेला,
सर्वत्र आनंद आराधना स्तुति से ।
बल बुद्धि विद्या वृष्टि, हनुमंत साधना भक्ति से ।।

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा अनुपम,
पवन पुत्र अवतरण तिथि ।
उत्सविक प्रभा मानस मंदिर ,
अलौकिक स्पंदन अंतर परिधि ।
संगीतमय पाठ रामेष्ट श्री चरण,
भजन कीर्तन स्वर ओज युक्ति से ।
बल बुद्धि विद्या वृष्टि, हनुमंत साधना भक्ति से ।।

पिता वायु मात अंजनी सह,
भार्या सुवर्चला मोहक उपमा ।
अति शोभित प्रभु राम सेवक,
लक्ष्मण प्राण दाता निरुपमा ।
प्रभा जानकी शोक विनाशन ,
सिय खोज उदधिक्रमण युक्ति से ।
बल बुद्धि विद्या वृष्टि, हनुमंत साधना भक्ति से ।।

विष्णु एकादश अवतार बिंब,
फाल्गुन सुख अनूप छवि ।
अमित विक्रम दिव्य व्यंजना,
पिंगाक्ष नयन वर्ण आभा नवि।
विधिवत पूजन काज बाला जी ,
जीवन सुरभित सुख समृद्धि शक्ति से ।
बल बुद्धि विद्या वृष्टि, हनुमंत साधना भक्ति से ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • Hindi Kavita On Mahatma Gandhi | गांधी बाबा थे महान

    गांधी बाबा थे महान ( Gandhi Baba The Mahan )     सत्य-अहिंसा  के  पुजारी गाँधी बाबा थे महान। दुनिया में सबसे ऊँची कर गए भारत की शान ।।   आज़ादी  के  संग्राम  के  थे  वो-एक सच्चे सिपाही। प्रेम-भाईचारे, मानवता की खातिर सदा लड़ी लड़ाई।।     उस महापुरूष को नमन् करता है सारा हिंदुस्तान…

  • मुर्दों के शहर में | Kavita murdon ke shahar mein

    मुर्दों के शहर में ( Murdon ke shahar mein )      फंस गऍं हम भी किसी के प्यार में, आ गऍं आज इस मुर्दों के शहर में। पड़ोसी पड़ोसी को नही पहचानता, बैठें है जबकि अपने-अपने घरों में।।   गाॅंव जैसा माहौल बोली में मिठास‌, नही है इन शहर की काॅलोनियों में। दूसरों की…

  • इस दिल पर पहरा है | Is Dil Par Pahra Hai

    इस दिल पर पहरा है एक रंग एक रूप का इस दिल पर पहरा है उसी दिल का दिया हुआ यह उदासी सा चेहरा है पढ़ना दिल से इस कविता को दिखेगा उसकी दिल पर डेरा है उसने मानी की नहीं मानी मुझे हम सफर पता नहीं लेकिन मैंने माना कि वह सिर्फ मेरा है…

  • बारिश की बूंदें

    बारिश की बूंदें     ऐसी बरसी थीं मुझ पर कल बारिश की बूंदें बरसा था मुझ पर तुम्हारा प्यार जैसे   मिट गईं खलिश मिट गईं दूरियां एहसासों से मेरे कर गई साजिशें ऐसी बरसी थीं मुझ पर कल बारिश की बूंदें   भीगे भीगे से शिकवे भीगी भीगी शिकायत आंसुओं से मेरे कर…

  • शुभ दिवाली | Subh Diwali

    शुभ दिवाली ( Subh Diwali )    ढ़ेरों खुशियां और सिखलाई देती है दिवाली, प्यार से रहना हम सबको सिखाती दिवाली। जगमगाती रहे ज़िन्दगी कहती यही दिवाली, हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है शुभ दिवाली।। नौ रोज़ नवरात्रा व दसवा दिन दशहरा होता, बीसवे दिन दीवाली का पावन पर्व ये आता। दरिद्रता से न रहता…

  • धुंआ | Dhuaan

    धुंआ ( Dhuaan )   धुंये के कितने रंग…|| 1.उठता है ऊपर आसमान, छूने का जनून होता है | उसे देखकर लोगों मे, हलचल सा शुरूर होता है | भीड जमा होती है, जाने कितने सबाल होते हैं | धुंआ कहाँ से उठा है, पता कर के निहाल होते हैं | धुंये के कितने रंग…||…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *