लुगाई मिलेगी

चुनावी वादे | लुगाई मिलेगी

लुगाई मिलेगी

( Lugai Milegi )

चुनावी समर में मलाई मिलेगी,
कुंवारे जनों को लुगाई मिलेगी !

करा दी मुनादी नेता जी ने घर घर,
बूढ़ों को भी सहरा सजाई मिलेगी !

जिताकर हमे जो दिलाएगा कुर्सी,
लगी घर में लाइन सगाई मिलेगी !

दुखी है जो घर में भी बेगम सगी से,
पड़ोसन हसीं से मिलाई मिलेगी !

करेगा हमे जो जिताने का प्रबंध,
उसे फिर मुफ़त की कमाई मिलेगी !

शराबी जो होगा मिलेगी दो बोतल,
चिकन से भरी संग कढ़ाई मिलेगी !

बिना पीने वालो का दर्जा अलग है,
पूड़ी साथ हलवा, मिठाई मिलेगी !

गरीबो की खातिर इंतेजाम खासा,
मड़ैया, फटी इक, चटाई मिलेगी !

शेरो को पड़ेगा न करना अहेरा,
गुफा में ही बैठे छकाई मिलेगी !

कहेगा ना कोई गधों को गधा अब,
घोड़ो सी हरी कुश चराई मिलेगी !

लगे है मुझे तो ‘धरम’ अब गया बस,
तुझे इस जहां से विदाई मिलेगी !!

DK Nivatiya

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

पर्यावरण दिवस | Hindi Poem on World Environment Day

Similar Posts

  • कुछ नज़ीरों से

    कुछ नज़ीरों से ये बात आज भी साबित है कुछ नज़ीरों सेगये हैं शाह सुकूँ माँगने फ़क़ीरों से क़दम बढ़ाने से मंज़िल करीब आती हैउलझ रहा है तू क्यों हाथ की लकीरों से बहुत दिनों से है बरबाद ज़िन्दगी अपनीलड़ाई कितनी लड़ें अपने हम ज़मीरों से किया है सामना कुछ यूँ भी तंग दस्ती कालिबास…

  • मज़बूर | Ghazal Majboor

    मज़बूर ( Majboor ) जिस्म से तो नहीं, सोच से मा’ज़ूर हुए हम, आख़िर नफ्स के आगे क्यों मज़बूर हुए हम, इन दुनियावी आसाईशों से, यूँ मुतासिर हुए, कि…..अपने रब्बे-इलाही से ही दूर हुए हम, आख़िर क्यों ख़ुशियाँ दस्तक देगी दर पे मेरे, कि..खुद ही ग़मों के अंधेरे से बे-नूर हुए हम, रोज़ शाम से…

  • सैनिक | Sainik

    सैनिक ( Sainik ) जां हथेली पे लिए सैनिक लड़ा है ? सरहदों पर देखिये दुश्मन मरा है दो दुआएं फ़त्ह करके आये सैनिक हर अदू को मारने सैनिक चला है आंसुओं से आंखें भर आई हैं मेरी सैनिकों पर जब यहाँ हमला हुआ है सैनिकों ने ले लिया बदला वतन का देखिये कश्मीर से…

  • सूरज निकाल देता है | Ghazal Suraj Nikal Deta Hai

    सूरज निकाल देता है ( Suraj Nikal Deta Hai )   बड़ी अजीब सी उलझन में डाल देता है मेरे सवाल को हँस हँस के टाल देता है हुनर को अपने वो ऐसा कमाल देता है नदी का दर्द समुंदर में डाल देता है करो न फ़िक्र कि हम भी उसी के बंदे हैं बड़ा…

  • इस जहाँ से मुझे शिकायत है

    इस जहाँ से मुझे शिकायत है इस जहाँ से मुझे शिकायत हैक्यों दिलों में यहाँ हिकारत है गुल खिला लो अभी मुहब्बत केजान जाओ यही इबादत है क्यों किसी से करें मुहब्बत हमजब सभी की लुटी शराफ़त है उँगलियाँ वक्त पर करो टेड़ी ।ये पुरानी सुनो कहावत है प्यार करना कोई गुनाह नहींधोखा देना बुरी…

  • मिलके दीवाली मनायेंगे | Diwali ke Upar Shayari

    मिलके दीवाली मनायेंगे ( Milke diwali manayenge )    उसे घर आज अपने ही बुलायेंगे उसे ही खीर उल्फ़त की खिलायेंगे बढ़ेगा प्यार दीवाली से हर दिल में सभी के साथ में दीपक जलायेंगे मिटेंगे सब अंधेरे नफ़रतों के ही मुहब्बत के यहाँ दीप झिलमिलायेंगे ढलेंगे दिन वतन से ही गमों के सब ख़ुशी हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *